सही मायने में GEN Z की शुरुआत वाला साल होगा 2024, जानिए क्या होगा अलग

Pratibha Rana | Jan 01, 2024, 24:00 IST
Share
सही मायने में GEN Z की शुरुआत वाला साल होगा 2024, जानिए क्या होगा अलग
सही मायने में GEN Z की शुरुआत वाला साल होगा 2024, जानिए क्या होगा अलग

स्पेस एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज कंपनी ने इस साल एक स्‍पेस स्टेशन मॉड्यूल बनाने के प्लान पर काम कर रहा है। इसी के साथ कंटेंट स्टूडियो के साथ ही स्‍पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट एरिया भी तैयार किए जाएंगे।

BHOPAL. आज (1 जनवरी) से नए साल 2024 (New Year 2024) की शुरुआत हो गई है। यह दिन किसी फेस्टिवल से कम नहीं होता है। नए साल के आने को लेकर लोगों में एक अलग जोश और उत्साह, नया जज्बा देखने को मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में नए साल के साथ कुछ नए बदलाव (New Year New Changes) होने वाले है। यानी की ये साल नए रंग, नए ढंग वाला होगा। आइए जानते हैं दुनिया में इस साल क्या-क्या नया होने वाला है।

नए साल शुरू होते से ही नए साल में काफी अलग चीजें देखने को मिलती है। इस साल भी वैसे ही कुछ होने वाला है।

स्पेस में सुनाई देगा, 'लाइट्स, कैमरा, एक्शन

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के कॉमर्शियल विंग एक्जियोम स्टेशन पर दुनिया का पहला फिल्म प्रोडक्शन स्टूडियो और स्पोर्ट्स अरीना बनेगा। इसे स्पेस एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज कंपनी तैयार कर रही है। स्टूडियो का नाम SEE-1 होगा। फिल्म की शूटिंग के लिए टीम को खासतौर पर ट्रेनिंग दी गई है। अंतरिक्ष में दुनिया का पहला फिल्म स्‍टूडियो यानि स्पेस एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज (SEE) आने वाले समय में हकीकत में बन सकता है।

स्पेस एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज कंपनी कर रही तैयार

स्पेस एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज कंपनी ने अगले साल (दिसंबर 2024) तक एक स्‍पेस स्टेशन मॉड्यूल बनाने के प्लान पर काम कर रहा है। इसी के साथ कंटेंट स्टूडियो के साथ ही स्‍पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट एरिया भी तैयार किए जाएंगे। इसका नाम SEE1 रखा गया है। माना जा रहा है कि SEE-1 नाम का यह मॉड्यूल ऐसे आर्टिस्‍ट, प्रोड्यूसर और क्रिएटिव लोगों को होस्ट करेगा, जो लो-ऑर्बिट, माइक्रो-ग्रैविटी एनवायरनमेंट में कंटेंट बनाने की इच्छा रखते हैं। इस फिल्म स्टुडियो में प्रोडक्‍शन, रिकॉर्डिंग, ब्रॉडकास्टिंग और लाइव स्ट्रीमिंग जैसी सर्विसेज भी ऑफर की जाएंगी।

NASA 2024 में क्लिपर स्पेस क्रॉफ्ट लॉन्च करेगा

अंतरिक्ष तक सफर करना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं, लेकिन आपका नाम जरूर अंतरिक्ष तक पहुंच सकता है। नासा (NASA) (National Aeronautics and Space Administration) अगले साल एक मिशन Europa Clipper Mission को लॉन्‍च करने जा रहा है। माना जा रहा है कि अगले साल अक्टूबर महीने में इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। इस मिशन के लिए जिस स्‍पेसक्राफ्ट (Europa Clipper Spacecraft) को बृहस्‍पति तक भेजा जाएगा, उस पर आप चाहें तो अपना नाम लिखवा सकते हैं।

आर्टेमिस II चंद्रमा मिशन के लिए पहली बार महिलाएं जाएंगी

आर्टेमिस II मिशन में टीम ओरियन स्पेसक्राफ्ट में सवार होगी, जो एसएलएस रॉकेट द्वारा उठाया जाएगा। यह सबसे ताकतवर रॉकेट होगा। यह मिशन हजारों लोगों की प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है, जो सितारों की ओर हमें ले जाने के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं। क्रिस्टीना कोच (44) मिशन स्पेशलिस्ट है और चांद पर जाने वाली पहले महिला होंगी। उनके पास महिलाओं द्वारा सबसे लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड है, जो 328 दिन है। Nasa अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर के साथ वह 2019 के अक्टूबर में पहले सभी महिला अंतरिक्ष ट्रेक में शामिल हुई थी।

कुपोषण की समस्या से मिलेगी राहत

भारत को कुपोषण की समस्या से जल्द राहत मिले इसलिए माइक्रोसॉफ्ट के प्रवर्तक बिल गेट्स कुपोषण संकट को हल करने की दिशा में काम कर रहे है। उनका मानना है कि कुछ इलाके ऐसे हैं जहां कुपोषण अपवाद नहीं, सामान्य बात है। दुनिया के अंदर भारत में अविकसित बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है। अब कुपोषण को ठीक करने के लिए 1 स्टेप सॉल्युशन करीब है। बिल गेट्स फाउंडेशन इस दवा के स्टेज 3 ट्रायल कर रहे है।

एक्सा स्केल सुपर कंप्यूटर होगा लॉन्च

2024 में यूरोप में पहला एक्साफ्लॉप सुपरकंप्यूटर लॉन्च किया जाएगा। इसे गणना और सिमुलेशन करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो पहले सिर्फ संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन में स्थित कुछ कंप्यूटरों पर ही संभव था। JUPITER (ज्वाइंट अंडरटेकिंग पायनियर फॉर इनोवेटिव एंड ट्रांसफॉर्मेटिव एक्सास्केल रिसर्च) को कंपनी द्वारा 2024 में जर्मनी के जूलिच सुपरकंप्यूटिंग सेंटर में लॉन्च किया जाएगा।

52 साल बाद फिर चांद पर इंसान

2024 में नासा अपने 4 एस्‍ट्रोनॉट्स को चांद पर भेजने की तैयारी में है। नासा Artemis 11 मिशन के तहत 4 एस्‍ट्रोनॉट्स को चांद पर भेजेगा। इससे पहले 1972 में Apollo-17 मिशन के तहत नासा ने दो एस्‍ट्रोनॉट्स चांद पर भेजे थे। अब 52 साल बाद चांद पर इंसानों को भेजा जा रहा है।

Tags:
  • New Year 2024
  • 2024 with new colors and new style
  • film studio built in space 2024
  • Europa Clipper Mission 2024
  • women priestschurch in 2024
  • what new in world in 2024
  • न्यू एयर 2024
  • नए रंग और नए ढंग वाला 2024
  • अंतरिक्ष में बनेगा फिल्म स्टूडियो 2024
  • 2024 में महिलाएं चर्च में प्रीस्ट बनेंगी
  • 2024 में दुनिया क्या-क्या नया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई