जापान को पछाड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत, नीति आयोग ने दी जानकारी

Manya Jain | May 25, 2025, 12:43 IST
Share
INDIA BECOME 4TH LARGEST ECONOMY OF WORLD
INDIA BECOME 4TH LARGEST ECONOMY OF WORLD

भारत ने जापान को पीछे छोड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का गौरव हासिल किया है। नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने इस सफलता की पुष्टि की है, जो भारत की आर्थिक मजबूती और विकास को दर्शाती है।

भारत ने आर्थिक क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है और विश्व की चौथी सबसे बड़ी इकॉनमी बनने का गौरव हासिल किया है। नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने एक कार्यक्रम में इस बड़ी खबर की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि भारत ने जापान को पीछे छोड़कर यह स्थान हासिल किया है और अब भारत अमेरिका, चीन और जर्मनी के बाद चौथे स्थान पर है। यह उपलब्धि भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति और विकास का स्पष्ट संकेत है।

📈 आर्थिक मजबूती और वैश्विक स्थिति

नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए बीवीआर सुब्रमण्यन ने कहा कि भारत की आर्थिक स्थिति इस समय काफी मजबूत है। आईएमएफ के आंकड़ों के अनुसार, भारत की इकॉनमी अब लगभग 4 ट्रिलियन डॉलर (4,000 बिलियन डॉलर) की है।

सुब्रमण्यन ने यह भी कहा कि अगर भारत अपनी नीतियों और योजनाओं पर काम करना जारी रखता है तो वह अगले 2.5 से 3 साल में जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच सकता है।

ये भी पढ़े...जस्टिस BV नागरत्ना जजों की नियुक्ति में निभाएंगी अहम रोल, देश की पहली महिला CJI बनेंगी

भारत की वृद्धि पर अमेरिका के टैरिफ कोई असर नहीं

भारत ने यह बड़ी उपलब्धि ऐसे समय हासिल की है जब वह अमेरिका के साथ टैरिफ युद्ध और अंतरराष्ट्रीय तनाव जैसी कई चुनौतियों का सामना कर रहा था।

नीति आयोग के सीईओ ने स्पष्ट किया कि अमेरिका के साथ टैरिफ युद्ध या पड़ोसी देशों के साथ बढ़ते तनाव का भारत की आर्थिक वृद्धि पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा है। भारत ने अपनी विकास गति बरकरार रखी है तथा विनिर्माण क्षेत्र में भी अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।

ये भी पढ़े...अब BJP सांसद रामचंद्र जांगड़ा की पहलगाम अटैक पर बकवास…महिलाओं की वीरता पर उठाए सवाल

विनिर्माण में भारत की बढ़ती भूमिका

भारत को विनिर्माण के लिए उपयुक्त एवं किफायती स्थान माना जा रहा है। एप्पल जैसी बड़ी कंपनियां भारत को अपनी उत्पादन योजनाओं में शामिल करने पर विचार कर रही हैं।

अमेरिका में आईफोन निर्माण पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर नीति आयोग के सीईओ ने कहा कि टैरिफ को लेकर अभी भी अनिश्चितता है, लेकिन भारत एक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में महत्वपूर्ण बन रहा है।

इसके अलावा, अगस्त में एसेट मॉनेटाईजेशन के दूसरे चरण की घोषणा होने जा रही है, जो आर्थिक विकास में मददगार साबित होगा।

ये भी पढ़े...लाड़ली बहना योजना : कब मिलेंगे 1500 रूपए, सरकार ने की 40 हजार के लोन की घोषणा

6.8% तक पहुंच सकती है जीडीपी वृद्धि दर

वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.8% तक पहुंच सकती है। केयरएज रेटिंग्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस वृद्धि के पीछे का कारण कृषि, होटल, परिवहन और निर्माण जैसे क्षेत्रों का अच्छा प्रदर्शन है।

खास बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में खरीदारी का स्तर बढ़ा है, जिससे देश की खपत बढ़ी है। शहरी क्षेत्रों में मिश्रित खरीदारी भावना के बावजूद, समग्र आर्थिक स्थिति मजबूत बनी हुई है।

भारत की यह उपलब्धि महज एक संख्या नहीं बल्कि देश की आर्थिक प्रगति और विकास की कहानी है। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। साथ ही आने वाले वर्षों में यह स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है। सरकारी नीतियों, उद्योग की ताकत और अपने नागरिकों की कड़ी मेहनत से भारत वैश्विक आर्थिक मंच पर नया स्थान स्थापित कर रहा है।

क्या होते हैं पैरामीटर्स

  • जीडीपी (GDP) का आकार – देश की कुल आर्थिक उत्पाद क्षमता।
  • प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) – हर नागरिक की औसत आय।
  • निर्यात-आयात संतुलन (Trade Balance) – देश का विदेशी व्यापार का मापदंड।
  • मौद्रिक स्थिरता (Monetary Stability) – मुद्रा का मूल्य स्थिर और नियंत्रण में होना।
  • वित्तीय संसाधन और निवेश (Financial Resources & Investment) – आर्थिक विकास के लिए पूंजी और निवेश का स्तर।

5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी क्या होती है?

विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनने के बाद भारत सरकार ने देश को 5 ट्रिलियन इकॉनमी बनाने की बात कही है। आइए 5 पॉइंट्स में जानते हैं कि क्या है होती है 5 ट्रिलियन इकॉनमी ?

  • देश की कुल वार्षिक उत्पादन: एक देश की आर्थिक गतिविधियों का कुल मूल्य जो एक वित्तीय वर्ष में होता है।
  • विश्व स्तर पर आर्थिक ताकत: 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी होने का मतलब देश की बड़ी आर्थिक शक्ति होना।
  • व्यापार और निवेश बढ़ना: इससे विदेशी निवेश और व्यापार दोनों में वृद्धि होती है।
  • रोजगार के अवसर बढ़ते हैं: अधिक उद्योग और व्यवसाय खुलते हैं, जिससे रोजगार मिलता है।
  • जीवन स्तर में सुधार: आय बढ़ने से लोगों की जीवन गुणवत्ता बेहतर होती है।
thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Economy | economy growth | economic sector of indian economy | Indian economy booming | India economy | Indian economy in top 5 in the world | देश दुनिया न्यूज | इकॉनमी को मिलेगी गति

Tags:
  • भारत की अर्थव्यवस्था
  • India economy
  • अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति
  • Indian economy in top 5 in the world
  • Indian economy booming
  • Economy
  • अर्थव्यवस्था
  • economy growth
  • economic sector of indian economy
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच