50 साल पहले हुआ भारत का पहला परमाणु परीक्षण, लेकिन नाम 'ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा' क्यों?

Deeksha Nandini Mehra | May 18, 2024, 12:40 IST
Share
भारत का पहला परमाणु परीक्षण
भारत का पहला परमाणु परीक्षण

शांति और अहिंसावादी बुद्ध के नाम पर हमारे देश के पहले परमाणु बम का नाम 'ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा' रखा गया, लेकिन आखिर ऐसा क्यों किया गया और किसने क्या था ? आइए इस खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं क्या है ये माजरा ...

Operation Smiling Buddha : गौतम बुद्ध का नाम लेते ही दिमाग में शांति, प्रेम और बौद्ध धर्म की बातें घूमने लगती हैं। सभी जानते हैं कि गौतम बुद्ध ने बौद्ध धर्म का प्रचार- प्रसार किया था। शांति और अहिंसावादी बौद्ध के नाम पर हमारे देश के पहले परमाणु बम का नाम 'ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा' रखा गया, लेकिन आखिर ऐसा क्यों किया गया और किसने क्या था ? आइये इस खबर के माध्यम से विस्तार से जानते है क्या है ये माजरा ...।

ये खबर भी पढ़िए ...CM हाउस के वीडियो पर बोलीं Swati Maliwal - राजनीतिक हिटमैन की ख़ुद को बचाने की कोशिशें शुरू

दरअसल, इंदिरा गांधी सरकार ( Indira Gandhi Government ) में 'ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा' का परमाणु परीक्षण किया गया था। ये परीक्षण 18 मई 1974 में किया गया था। बम को सेना बेस पोखरण परीक्षण पर विस्फोट किया गया था। परमाणु परीक्षण के समय दुनियाभर के देश भारत की जासूसी में करने लगे थे। यूएन में सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों के अलावा किसी अन्य देश ने परमाणु परीक्षण नहीं किया था। ऐसे में इस ऑपरेशन को गुपचुप तरीके से पूरा करना सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती थी।

ये खबर भी पढ़िए ...बिना UPSC पास किए कैसे बना IAS, आपको हैरान कर देगी ये कहानी

यह हथियार आत्मरक्षा के लिए

भारत में परमाणु बम का पोखरण रेंज में परीक्षण हुआ, किसी को इसकी भनक तक नहीं हुई। 'ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा' ( Operation Smiling Buddha ) के सफल परीक्षण ने दुनिया भर के देशों को चौंका दिया था। भारत का कहना था कि यह परमाणु परीक्षण शांति बनाए रखने के लिए किया गया था इसीलिए इसका नाम स्माइलिंग बुद्धा रखा। भारत ने कहा था कि यह हथियार आत्मरक्षा के लिए है। भारत कभी किसी देश पर परमाणु हमला नहीं करेगा। भारत का पहला परमाणु परीक्षण।

ये खबर भी पढ़िए ...66400 करोड़ की कंपनी Haldiram को कौन खरीदेगा, 3 विदेशी कंपनियों ने लगाई बोली

रक्षा मंत्री को भी नही थी भनक

साल 1974 में 18 मई को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ( Bhabha Atomic Research Centre ) के डायरेक्टर प्रणब दस्तीदार ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की इजाजत के बाद सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर विस्फोट किया था। इस परमाणु परीक्षण की भनक रक्षा मंत्री तक को नहीं लगी थी। इंदिरा गांधी ने कहा, डॉ. रमन्ना आप आगे बढ़िए...यह टेस्ट देश के हित में होगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, मुंबई से विस्फोटक और अन्य सामग्री पोखरण पहुंचाई गई थी। रमन्ना ने अपने निधन से पहले बताया था, यह बम तो बम होता है और बम का धमाका भी होता है। जैसे बंदूक चलती है तो आवाज तो होती ही है चाहे आप किसी पर चलाएं या फिर जमीन पर।

18th May in History: 49 साल पहले भारत ने किया था पहला परमाणु परीक्षण,  smiling buddha project में 2 वैज्ञानिकों ने निभाई थी अहम भूमिका - Operation  Smiling Buddha On 18 May
18th May in History: 49 साल पहले भारत ने किया था पहला परमाणु परीक्षण, smiling buddha project में 2 वैज्ञानिकों ने निभाई थी अहम भूमिका - Operation Smiling Buddha On 18 May

कनाडा और अमेरिका ने किया विरोध

साल 1974 में हुए इस टेस्ट को पीसफुल न्यूक्लियर एक्सप्लोजन ( Peaceful Nuclear Explosion ) बताया गया था। दरअसल प्लूटोनियम की सप्लाई कनाडा और अमेरिका से हुई थी। जब परमाणु परीक्षण की बात दोनों देशों को पता चली तो वे भारत के विरोध में खड़े हो गए। उनका कहना था कि, इसका इस्तेमाल केवल शांतिपूर्ण कार्यों के लिए किया जा सकता था। अब तक इस बात को लेकर बहस चल रही है कि यह एक पीसफुल न्यूक्लियर एक्सप्लोजन था या फिर परमाणु बम का टेस्ट था।

ये खबर भी पढ़िए ...Patanjali Products Ban : अब भूलकर भी न खरीदें पतंजलि के ये प्रोडक्ट, कंपनी खुद मार्केट से मंगवा रही वापस

75 वैज्ञानिकों की टीम ने किया परमाणु परीक्षण

इस समय तक हिंदी-चीनी भाई-भाई का नारा चलता था, जो पंडित नेहरू ने दिया था लेकिन इंदिरा गांधी के विचार अलग थे। उस दौर में भी चीन परमाणु शक्ति संपन्न देश था और यह भारत के लिए बड़ी चुनौती थी। ऐसे में देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने परमाणु कार्यक्रम को तेज कर दिया। इसी के तहत 75 वैज्ञानिकों की टीम ने परमाणु परीक्षण को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस टीम की कमान राजा रमन्ना के हाथों में थी। इस सफल परीक्षण की घोषणा रेडियो पर की गई थी।

ऑपरेशन बुद्धा: जब दुनिया की सभी सीक्रेट एजेंसियां भारत के इस ऑपरेशन से रह  गई थी हैरान, किसी को नहीं लगी थी भनक - On 18 May 1974, India Become Nuclear  Power
ऑपरेशन बुद्धा: जब दुनिया की सभी सीक्रेट एजेंसियां भारत के इस ऑपरेशन से रह गई थी हैरान, किसी को नहीं लगी थी भनक - On 18 May 1974, India Become Nuclear Power

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदिरा गांधी
  • भारत का पहला परमाणु परीक्षण
  • Bhabha Atomic Research Centre
  • भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र
  • ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा
  • Operation Smiling Buddha
  • स्माइलिंग बुद्धा
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...