आपकी हमारी सबसे प्यारी मिस्सी रोटी, दुनिया में सबसे खराब

Ravi Singh | Jan 16, 2025, 21:19 IST
Share
सबसे प्यारी मिस्सी रोटी
सबसे प्यारी मिस्सी रोटी Photograph: (the sootr)

भारत की एक पारंपरिक फूड आइटम मिस्सी रोटी जिसे पोषण से भरपूर और सुपरफूड माना जाता है। अब दुनिया की सबसे खराब डिशेज़ की लिस्ट में स्थान दिया गया है।

हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारतीय व्यंजन मिस्सी रोटी को दुनिया के सबसे घटिया व्यंजनों में शामिल किया गया है। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और भारत के देसी इंटरनेट यूजर इस पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय घरों में बड़े चाव से खाई जाने वाली मिस्सी रोटी बहुत साधारण और स्वाद में बेस्वाद होती है। इस खबर ने भारतीयों के दिलों में गुस्सा पैदा कर दिया।

पारंपरिक भारतीय रोटी है मिस्सी

Missi Roti एक पारंपरिक भारतीय रोटी है, जो खास तौर पर राजस्थान, पंजाब और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में बनाई जाती है। इसे बेसन और आटे के मिश्रण से बनाया जाता है और इसे ताजे घी या दही के साथ परोसा जाता है। यह न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। मिस्सी रोटी खास तौर पर सर्दियों में खाई जाती है, क्योंकि यह गर्म होती है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है।

ये खराब भी पढ़ें...

दो बच्चों की मां अनुष्का शर्मा का जानें फिटनेस और डाइट राज

दाल रोटी छोड़ भारतीयों की पहली पसंद बनी ये डिश, दूसरे नंबर पर डोसा

खराब व्यंजन में शामिल हुई मिस्सी रोटी

एक अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट Taste Atlas ने 'दुनिया के सबसे खराब व्यंजनों' की सूची बनाई, जिसमें मिस्सी रोटी भी शामिल थी। यह सूची जनवरी 2025 में जारी हुई, जिसमें मिस्सी रोटी 100 सबसे खराब रेटिंग वाली डिशेज में 56वें स्थान पर रही। रिपोर्ट में कहा गया कि यह रोटी स्वाद में बहुत साधारण है और इसमें कोई खास ताजगी या स्वाद नहीं है। इस रिपोर्ट ने भारतीयों में गुस्सा बढ़ा दिया है, खासकर उन लोगों में जो रोजाना इस रोटी का लुत्फ उठाते हैं।

भारतीय भोजन संस्कृति का हिस्सा है मिस्सी रोटी

Missi Roti भारतीय भोजन संस्कृति का अहम हिस्सा है। इसे सादगी और स्वाद का प्रतीक माना जाता है। राजस्थान में इसे खास त्योहारों और अवसरों पर बनाया जाता है। यह न केवल एक भोजन है बल्कि भारतीय घरों में सजा-संवरा खाने की परंपरा का प्रतीक भी है। ऐसे में इसे दुनिया के सबसे खराब व्यंजनों में शामिल करना भारतीयों के लिए अप्रत्याशित और अपमानजनक घटना मानी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

सियासत ने छीनी गरीबों की रोजी-रोटी, NIT चौपाटी से हटी दुकानें

नियमों को ठेंगा दिखाने वाले शिक्षा विभाग के अफसरों पर सरकार मेहरबान

मिस्सी रोटी क्यों है खास

Missi Roti न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसमें फाइबर, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में होते हैं। यह पारंपरिक भारतीय थाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे दुनिया भर में भारतीय व्यंजनों की पहचान के रूप में जाना जाता है। अपने स्वास्थ्यवर्धक गुणों के कारण इसे पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन माना जाता है।

हम अपनी रोटी के लिए बगावत करते

रिपोर्ट का नाम सामने आते ही भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हंगामा मच गया। ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भारतीय यूजर्स ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, "हम अपनी रोटी के लिए बगावत करते हैं। कोई भी हमारे खाने का अपमान नहीं कर सकता, खासकर हमारी मिस्सी रोटी का।" वहीं, कुछ अन्य यूजर्स ने कहा कि मिस्सी रोटी उनका अभिन्न अंग है, जो न केवल स्वाद में बल्कि उनकी सांस्कृतिक विरासत में भी शामिल है।

Tags:
  • रोटी
  • food
  • indian food
  • Missi Roti
  • India Dishes List
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई