पाकिस्तान ने की भारत के 15 शहरों पर हमले की कोशिश, सेना ने तबाह किया पाक का एयर डिफेंस सिस्टम
Rohit Sahu | May 08, 2025, 15:25 IST
air defense pakistan india
भारतीय सेना ने पाकिस्तान की बड़ी हमलावर साजिश को नाकाम करते हुए 15 शहरों पर हुए ड्रोन-मिसाइल हमलों को बेअसर किया, जवाब में लाहौर की वायु रक्षा प्रणाली को निष्क्रिय किया गया।
भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की पाकिस्तान की बड़ी साजिश को भारतीय सेना ने करारा जवाब देकर नाकाम कर दिया है। 7-8 मई की रात और सुबह पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के 15 शहरों में ड्रोन और मिसाइल हमला करने की साजिश रची थी। हालांकि भारतीय सेना की सतर्कता और काउंटर एयर डिफेंस ग्रिड ने इन हमलों को नाकाम कर दिया।
भारतीय रक्षा मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि सभी हमलों को Unified Counter UAS Grid और Air Defence Systems की मदद से नाकाम कर दिया गया। कई इलाकों से मलबा बरामद हुआ है, जो इन हमलों की पुष्टि करता है और यह साफ करता है कि पाकिस्तान ने किस तरह बौखलाया हुआ है।
इन हमलों का जवाब देने में भारत ने देर नहीं की। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के भीतर कई स्थानों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए वायु रक्षा रडार और सिस्टम्स को टारगेट किया। खासकर लाहौर में स्थित पाकिस्तानी Air defence system को तबाह कर दिया गया है। भारत की तरफ से इस संबंध में ऑफिशियल बयान जारी हुआ है।
![pakistan]()
भारतीय सेना के इस सटीक डिफेंस ने यह साबित कर दिया कि देश की सुरक्षा प्रणाली हर परिस्थिति में जवाब देने में सक्षम है। यह हमला न केवल तकनीकी रूप से उच्च स्तरीय था, बल्कि इससे यह भी स्पष्ट होता है कि भारत ने पाकिस्तान की इस दुस्साहसी हरकत को पूरी ताकत से जवाब दिया है।
यह भी पढ़ें...ऑपरेशन सिंदूर के बाद अलर्ट मोड पर पुंछ, आतंकियों की हलचल के इनपुट के बाद सर्च ऑपरेशन तेज
पाकिस्तान ने सीमावर्ती जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी से अकारण गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है। इस अंधाधुंध और अकारण गोलाबारी की वजह से तीन महिलाओं और पांच बच्चों सहित कुल 15 निर्दोष लोगों की जान चली गई।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की ताकि पाकिस्तानी मोर्टार और आर्टिलरी गोलाबारी को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें...राजनाथ सिंह बोले-ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी, सर्वदलीय बैठक में राहुल, औवेसी ने क्या कहा?
07-08 मई 2025 की रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। इन हमलों को… pic.twitter.com/Fn6Ghur91P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2025
ड्रोन और मिसाइलों से किए हमले
भारतीय सेना के अनुसार, पाकिस्तान ने अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज जैसे प्रमुख सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। ये हमले रातभर जारी रहे और इनमें ड्रोन और मिसाइलों का प्रयोग किया गया।
indian army
इन हमलों का जवाब देने में भारत ने देर नहीं की। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के भीतर कई स्थानों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए वायु रक्षा रडार और सिस्टम्स को टारगेट किया। खासकर लाहौर में स्थित पाकिस्तानी Air defence system को तबाह कर दिया गया है। भारत की तरफ से इस संबंध में ऑफिशियल बयान जारी हुआ है।
pakistan
भारत के पास मजबूत डिफेंस सिस्टम
यह भी पढ़ें...ऑपरेशन सिंदूर के बाद अलर्ट मोड पर पुंछ, आतंकियों की हलचल के इनपुट के बाद सर्च ऑपरेशन तेज
पाकिस्तान की गोलीबारी में गईं 15 जानें
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की ताकि पाकिस्तानी मोर्टार और आर्टिलरी गोलाबारी को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें...राजनाथ सिंह बोले-ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी, सर्वदलीय बैठक में राहुल, औवेसी ने क्या कहा?
thesootr links
-
मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
-
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
-
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman