Indian Railways QR Code : रेलवे आज से ला रहा बड़ा बदलाव, यात्रा से पहले जान लें ये जरूरी नियम
CHAKRESH | Apr 01, 2024, 07:39 IST
Indian Railways QR Code
देश- दुनिया - रेल यात्रियों के पास अब देशभर के रेलवे स्टेशनों पर टिकट खरीदते वक्त पेमेंट के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने का ऑप्शन होगा। ये फीचर टिकट काउंटर्स पर भी अवेलेबल होगा, जहां गूगल पे, फोन पे और अन्य पॉपुलर यूपीआई एप्स के जरिए पेमेंट की जा सकेगी।
Indian Railways QR Code : भारतीय रेलवे ने क्यूआर कोड के जरिए नए पेमेंट सिस्टम को लागू कर दिया है। इसके माध्यम से यात्री अब अपने मोबाइल फोन से ही टिकट की ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। आज सोमवार (1 अप्रैल) से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो रही है और इसके साथ ही इस पेमेंट सिस्टम को भी लागू कर दिया है। रेलवे के इस फैसले के बाद यात्री कैश के अलावा ऑनलाइन मोड में भी पेमेंट कर पाएंगे, जिससे उन्हें काफी सुविधा मिलने वाली है।
रेल सफर करने वाले यात्रियों के पास अब देशभर के रेलवे स्टेशनों पर टिकट खरीदते वक्त पेमेंट के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने का ऑप्शन होगा। ये फीचर टिकट काउंटर्स पर भी अवेलेबल होगा, जहां गूगल पे, फोन पे और अन्य पॉपुलर यूपीआई एप्स के जरिए पेमेंट की जा सकेगी। सिर्फ इतना ही नहीं, टिकट काउंटर्स के अलावा क्यूआर कोड पार्किंग और फूड काउंटर्स पर भी लगाए गए हैं। इन लोकेशन पर जाकर यात्री आसानी से क्यूआर स्कैन कर पेमेंट कर पाएंगे।
क्यूआर कोड के जरिए सिर्फ टिकट खरीदने पर पेमेंट का भुगतान ही नहीं किया जा सकेगा, बल्कि इसका इस्तेमाल जुर्माना वसूलने के लिए भी किया जाएगा। जिन यात्रियों को ट्रेन में या फिर स्टेशन पर बिना वैलिड टिकट पाया जाएगा, उन्हें तुरंत ही इसका जुर्माना भरना होगा। जुर्माने की राशि को भी क्यूआर कोड स्कैन करके भरा जा सकेगा। रेलवे स्टाफ के पास टर्मिनल मशीन होगी, जिसमें क्यूआर कोड लगा होगा। इसे स्कैन करने के साथ ही जुर्माना भरा जा सकेगा।
काउंटर पर भी मिलेगी सुविधा

जुर्माना भरने के लिए भी क्यूआर कोड
क्यूआर कोड के जरिए सिर्फ टिकट खरीदने पर पेमेंट का भुगतान ही नहीं किया जा सकेगा, बल्कि इसका इस्तेमाल जुर्माना वसूलने के लिए भी किया जाएगा। जिन यात्रियों को ट्रेन में या फिर स्टेशन पर बिना वैलिड टिकट पाया जाएगा, उन्हें तुरंत ही इसका जुर्माना भरना होगा। जुर्माने की राशि को भी क्यूआर कोड स्कैन करके भरा जा सकेगा। रेलवे स्टाफ के पास टर्मिनल मशीन होगी, जिसमें क्यूआर कोड लगा होगा। इसे स्कैन करने के साथ ही जुर्माना भरा जा सकेगा।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman