इंडिगो की 170 उड़ानें रद्द, MP के इंदौर-भोपाल एयरपोर्ट पर यात्री परेशान, कंपनी ने मांगी माफी, जानें क्या है कारण

Sanjay Dhiman | Published:
Share
Staff cricesh in indigo airlines
Photograph: (the sootr)

इंडिगो एयरलाइन में क्रू की कमी के कारण तीसरे दिन भी फ्लाइट्स में देरी और रद्द होने की समस्या जारी है। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, जयपुर, इंदौर जैसे कई बड़े एयरपोर्ट्स पर यात्री परेशान हो रहे हैं। इस मामले की जांच DGCA ने शुरू कर दी है।

NEW DELHI. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो तीन दिनों से क्रू की कमी का सामना कर रही है। इसका असर एयरलाइन के ऑपरेशन पर पड़ा है। गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर 30 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो गईं, वहीं मुंबई में 85 फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं।

फ्लाइट कैंसिलेशन का असर मध्यप्रदेश पर भी देखने को मिला है। प्रदेश के सभी बड़े एयरपोर्ट पर यात्री परेशान होते दिखाई दिए। वे सोशल मीडिया पर कंपनी की व्यवस्थाओं को लेकर अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं।

इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने का असर एमपी पर भी

इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने का असर मध्यप्रदेश पर भी दिखाई दिया है। प्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर जैसे शहरों से कंपनी फ्लाइट ऑपरेट करती है।

अचानक फ्लाइट कैंसिल होने के कारण इंदौर-भोपाल एयरपोर्ट पर यात्री घंटों परेशान होते दिखाई दिए। छह-छह घंटे इंतजार के बाद उन्हें बताया गया कि फ्लाइट कैंसिल हो गई है। बता दें कि दो दिनों में एमपी के अलग-अलग एयरपोर्ट से इंडिगो की 12 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हुई है।

ba055466-d6a
ba055466-d6a


बता दें कि इंडिगो घरेलू एयरलाइंस में सबसे बड़ी कंपनी है। रोज सैकड़ों फ्लाइट्स उड़ान भरती है। कंपनी के बयान में कहा गया है कि उन्हें नए क्रू रोस्टरिंग नियमों के मुताबिक खुद को ढालने में मुश्किल हो रही थी, जिसकी वजह से यह परेशानी आई है।

170 से ज़्यादा उड़ानें रद्द, यात्री फंसे

गुरुवार को भी इंडिगो का बुरा हाल जारी है। 170 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। दिल्ली में अब तक इंडिगो की 30 से ज़्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। मुंबई में हालत और भी ज़्यादा गंभीर है। यहां 85 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी हैं। हैदराबाद में भी 33 उड़ानें रद्द होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे यात्रियों में गुस्सा है। जयपुर एयरपोर्ट पर भी, चार फ्लाइट्स रद्द होने से यात्रियों को भारी दिक्कत हुई। इंदौर में तीन उड़ानें रद्द की गईं, यहां बुधवार को भी इंडिगो की 18 उड़ानें कैंसिल हुई थीं।
यह खबरें भी पढ़े..

रीवा बना MP में इंडिगो का छठा शहर, दिल्ली के बाद इंदौर फ्लाइट सेवा 22 दिसंबर शुरू

दिल्ली-खजुराहो-वाराणसी के बीच इंडिगो फ्लाइट सेवा शुरू, जानें टाइमिंग और किराया

इंडिगो एयरलाइंस कैंसिलेशन और यात्रियों की परेशानी को ऐसे समझें

इंडिगो एयरलाइन में क्रू की कमी: तीसरे दिन भी इंडिगो में क्रू की कमी के कारण फ्लाइट्स कैंसिल और देरी की समस्या जारी है, जिससे यात्री परेशान हैं।

बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द: दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, जयपुर और इंदौर में सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल हुई हैं, जिससे एयरपोर्ट्स पर लंबी कतारें लगीं।

DGCA के नए नियमों का असर: DGCA ने 1 नवंबर से फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियम लागू किए, जिनके कारण पायलटों और क्रू मेंबर्स की कमी हो गई।

इंडिगो का बयान: इंडिगो ने कहा कि अगले 48 घंटे में स्थिति सामान्य हो जाएगी और 5 दिसंबर तक ऑपरेशन में सुधार की उम्मीद है।

DGCA की जांच: DGCA ने इंडिगो से रद्द उड़ानों और देरी के कारणों पर रिपोर्ट मांगी है और मामले की जांच कर रहा है।

रातभर एयरपोर्ट पर गुजारी, घंटों की देरी से सफर

फ्लाइट्स के अचानक रद्द होने और देर होने से एयरपोर्ट्स पर लोगों की लंबी लाइनें लग गई हैं। कई जगह तो यात्रियों ने फ्लाइट के इंतजार में पूरी रात एयरपोर्ट पर ही गुजार दी। बुधवार को भी बेंगलुरु में 42, दिल्ली में 38 और मुंबई से 33 फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं।

इस क्रू संकट के कारण हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए है। इंडिगो एयरलाइन ने बुधवार को यात्रियों से माफी मांगी। उन्होंने माना कि शुक्रवार तक और कुछ फ्लाइट्स कैंसिल हो सकती हैं। इंडिगो कंपनी हर दिन लगभग 2,300 घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें ऑपरेट करती है।

DGCA के नए नियमों के कारण बढ़ी परेशानी

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 1 नवंबर से फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियम लागू किए थे। इसका असर एयरलाइन कंपनियों के संचालन पर पड़ा। इन नए नियमों के कारण पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स की कमी हो गई। इंडिगो इस समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। इन नियमों को दो चरणों में लागू किया गया, जिसका दूसरा चरण 1 नवंबर से लागू हुआ है।

नवंबर में 1232 उड़ानें रद्द, DGCA ने मांगा ब्योरा

DGCA के अनुसार, नवंबर में इंडिगो की कुल 1,232 उड़ानें कैंसिल हुई थीं। FDTL नियमों के कारण इंडिगो की 755 उड़ानें कैंसिल करनी पड़ी हैं। दिसंबर के पहले 3 दिनों में ही कंपनी की 600 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल हुई है। DGCA ने इंडिगो से मौजूदा दिक्कतों के कारणों का ब्योरा मांगा है। साथ ही ऑफिशियल जांच भी की जा रही है।

DGCA ने इंडिगो से यह भी पूछा है कि इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए उनकी क्या प्लानिंग है। DGCA का मानना है कि क्रू की कमी ही इस समस्या की मुख्य वजह है।

तीन फीसदी तक गिरा इंडिगो का शेयर

लगातार कैंसिल हो रही फ्लाइट्स और क्रू की कमी का असर इंडिगो की मार्केट वैल्यू पर भी पड़ा है। बीते दो दिनों में कंपनी का शेयर तीन प्रतिशत तक गिर गया है। गुरुवार को बीएसई स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर ₹5,407.30 के डे लो पर पहुंच गया।

बुधवार को कंपनी का शेयर ₹5,595.50 रुपए पर बंद हुआ था। बीते एक हफ़्ते की बात की जाए तो कंपनी का शेयर 5.5 प्रतिशत तक गिरा है।

उड़ानें रद्द होने से MP के यात्री भी परेशान

इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द होने का असर मध्यप्रदेश के यात्रियों पर भी पड़ा है। मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल व ग्वालियर एयरपोर्ट से इंडिगो की कुल 6 उड़ानें रद्द हुई हैं। इनमें इंदौर से 3 उड़ानें, भोपाल से दो व ग्वालियर से एक नियमित उड़ान है। भोपाल और इंदौर से बुधवार को भी 5 उड़ानें प्रभावित हुई थीं।

यह खबरें भी पढ़े..

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम भजनलाल, दिया राजस्थान आने का निमंत्रण, कल बुलाई कैबिनेट बैठक

रायपुर में लोहा कारोबारियों के घर आईटी का छापा, ओम स्पंज, देवी स्पंज और हिंदुस्तान क्वाइल निशाने पर

इंडिगो का बयान: स्थिति जल्द ठीक हो जाएगी

इंडिगो ने कहा कि इस संकट का कारण तकनीकी खराबी, खराब मौसम और क्रू शिफ्ट चार्ट के नए नियम हैं। कंपनी ने उम्मीद जताई है कि अगले 48 घंटों में स्थिति सामान्य हो जाएगी। कंपनी ने यात्रियों को भरोसा दिलाया है कि अगले 48 घंटों में परिचालन ठीक हो जाएगा। 5 दिसंबर तक हालात सामान्य होने की उम्मीद है।

Tags:
  • बीएसई
  • DGCA
  • इंडिगो एयरलाइन
  • फ्लाइट कैंसिल
  • 170 से ज़्यादा उड़ानें रद्द
  • FDTL
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर