Indigo Free Women Pilot Program से फ्री में बनें पायलट, 30 जून तक आवेदन

Manya Jain | Jun 21, 2026, 23:20 IST
Share
indigo giving wings free women pilot training
indigo giving wings free women pilot training

IndiGo और BharatCares मिलकर गरीब घर की लड़कियों को कमर्शियल पायलट बनाने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। 18 से 35 साल की महिलाएं 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • IndiGo की CSR शाखा IndiGoReach और BharatCares मिलकर "Giving Wings to Fly" प्रोग्राम चला रही हैं।
  • इस प्रोग्राम में गरीब परिवार की लड़कियों को कमर्शियल पायलट बनने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • ट्रेनिंग के दौरान रहना, खाना और मेंटरशिप सब कुछ मुफ्त मिलेगा।
  • 18 से 35 साल की भारतीय महिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून 2026 है।

लड़कियों को पायलट बनाने की बड़ी पहल

देश में हवाई यात्रा तेजी से बढ़ रही है। पायलटों की जरूरत भी बढ़ रही है। लेकिन पायलट की ट्रेनिंग बहुत महंगी होती है। यही वजह है कि गरीब परिवार की लड़कियां यह सपना देख नहीं पाती थीं।

अब IndiGo की CSR शाखा IndiGoReach ने एक बड़ा कदम उठाया है। उसने BharatCares के साथ मिलकर "Giving Wings to Fly" नाम का प्रोग्राम शुरू किया है। इसका मकसद है कि आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को भी आसमान में उड़ने का मौका मिले।

इस प्रोग्राम में क्या-क्या मिलेगा

इस प्रोग्राम (Aviation Courses) में चुनी गई लड़कियों को CPL (Commercial Pilot Licence) की ट्रेनिंग मिलेगी। साथ ही ATR Type Rating की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान रहने और खाने का खर्च भी प्रोग्राम उठाएगा।

इसके अलावा अनुभवी पायलटों से मेंटरशिप भी मिलेगी। एविएशन करियर के रास्ते समझाए जाएंगे। यानी ट्रेनिंग से लेकर नौकरी तक पूरा रास्ता तैयार किया जाएगा।

ट्रेनिंग कहां होगी

ट्रेनिंग Chimes Aviation Academy (Pilot Training Center) में होगी। यह DGCA (Directorate General of Civil Aviation) से मान्यता प्राप्त Flying Training Organisation (FTO) है। इस अकादमी में पहले बैच की ट्रेनिंग जल्द शुरू होगी।

प्रोग्राम को BharatCares की संस्था Shri Mahakal Education and Charitable Trust यानी SMEC लागू कर रही है। यह संस्था देशभर में शिक्षा और सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती है।

कौन कर सकता हैं आवेदन

आवेदन के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं। आवेदक भारतीय महिला नागरिक होनी चाहिए। उम्र 1 मई 2026 को 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए।

12वीं में English, Physics और Mathematics होना जरूरी है। तीनों विषयों में कम से कम 51 फीसदी अंक होने चाहिए। आवेदक EWS (Economically Weaker Section) यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होनी चाहिए। वैध भारतीय पासपोर्ट होना जरूरी है। जिनके पास पासपोर्ट नहीं है, वे आवेदन कर सकती हैं लेकिन चरण 3 से पहले पासपोर्ट बनवाना होगा।

कैसे होगा चयन

चयन कई चरणों में होगा। पहले आवेदन की जांच होगी। फिर aptitude test होगा। इसके बाद interview होगा। अंत में final shortlisting होगी।

यह पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रखी जाएगी। आवेदन केवल ScholarsBox पोर्टल के जरिए ही करना होगा। किसी एजेंट, दलाल या बाहरी लिंक से किया आवेदन मान्य नहीं होगा।

30 जून से पहले करें आवेदन

पहले बैच के लिए आवेदन अभी खुले हैं। आखिरी तारीख 30 जून 2026 है। आवेदन के लिए ScholarsBox पोर्टल पर जाना होगा।

मदद के लिए ईमेल

indigoreachgwf@scholarsbox.in पर संपर्क करें। हेल्पलाइन नंबर 84010 19730 पर भी बात कर सकते हैं। इस मौके को गंवाएं नहीं। अगर आप या आपकी जानकार कोई लड़की इस मापदंड पर खरी उतरती है तो आज ही आवेदन करें।

प्रोग्राम ब्रोचर

https://tinyurl.com/IndiGoGWF

अप्लाई लिंक

https://indigoreachgwf.scholarsbox.in/

ये भी पढ़ें...

Top News: खबरें काम की... ट्रम्प बोले- हिजबुल्लाह नहीं रुका तो ईरान पर बड़ा हमला

बीकानेर के PBM हॉस्पिटल में एक और प्रसूता की मौत, दो दिन में दूसरी गई है जान

New Education Policy 2020 से बदल रहा पढ़ाई का तरीका, जानिए बड़े बदलाव

MP Online Education: अब 40% कोर्स ऑनलाइन कर सकेंगे कॉलेज छात्र







Tags:
  • Indigo
  • DGCA
  • EWS
  • Pilot Training Center
  • Aviation Courses
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच