इंडिगो का बड़ा ऐलान: यात्रियों को मिलेगा 10 हजार रुपए का मुआवजा और एक्स्ट्रा ट्रैवल वाउचर

Sanjay Dhiman | Published:
Share
Indigo new cumpainsetion
Photograph: (the sootr)

इंडिगो एयरलाइन ने फ्लाइट्स रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को 10 हजार रुपए तक का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा, यात्रियों को 10 हजार रुपए का ट्रैवल वाउचर भी मिलेगा।

NEW DELHI. इंडिगो एयरलाइन के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। दिसंबर के पहले हफ्ते में इंडिगो की कई फ्लाइट्स रद्द हो गई थीं, जिससे यात्रियों को बहुत परेशानी उठानी पड़ी।

खासकर 3, 4 और 5 दिसंबर को बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द हुईं। इसका असर यात्रियों के यात्रा कार्यक्रम पर पड़ा और उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना भी करना पड़ा। इंडिगो ने अब यात्रियों के लिए मुआवजा और ट्रैवल वाउचर देने की घोषणा की है।

यात्रियों के लिए मुआवजा राशि

इंडिगो ने अपने प्रभावित यात्रियों के लिए मुआवजा देने की योजना बनाई है। एयरलाइन का कहना है कि वह यात्रियों को 5 हजार रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक का मुआवजा देगी। यह मुआवजा यात्रियों को सरकार के द्वारा निर्धारित नियमों के तहत मिलेगा। इससे यात्रियों को फ्लाइट रद्द होने से हुए नुकसान को कुछ हद तक कम करने में मदद मिलेगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

कलेक्टर और नगर पालिका ने नहीं दिया मजदूर के परिवार को मुआवजा, कोर्ट ने दिया ऐसा आदेश पढ़कर रह जाएंगे हैरान

हर ब्राह्मण परिवार से निकलेगी दुर्गा और काली: IAS संतोष वर्मा के बयान पर बरसीं महाकुंभ की वायरल साध्वी हर्षा रिछारिया

इंडिगो के मुआवजे की घोषणा और माफी को ऐसे समझें

मुआवजा का ऐलान: 3, 4 और 5 दिसंबर को रद्द हुई फ्लाइट्स के लिए यात्रियों को 5 हजार से 10 हजार रुपए तक मुआवजा मिलेगा।

ट्रैवल वाउचर: प्रभावित यात्रियों को 10 हजार रुपए तक का ट्रैवल वाउचर मिलेगा, जिसका उपयोग 12 महीने में किया जा सकता है।

वाउचर का उपयोग: यह वाउचर भारत में इंडिगो की घरेलू या अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

ईमेल चेक करें: यात्रियों को मुआवजा और वाउचर क्लेम के लिए अपने रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर चेक करने की सलाह दी गई है।

इंडिगो की माफी: एयरलाइन ने यात्रियों से मुआवजा और असुविधा के लिए माफी मांगी और भविष्य में सुधार के लिए कदम उठाने का वादा किया।

ट्रैवल वाउचर का ऐलान

इंडिगो ने यात्रियों के लिए 10 हजार रुपए तक के ट्रैवल वाउचर देने का भी ऐलान किया है। ट्रैवल वाउचर उन यात्रियों के लिए है जिनकी यात्रा अचानक रद्द हो गई थी या जिनके लिए उड़ानें बार-बार रीशेड्यूल की गई थीं।

यह वाउचर यात्रियों के लिए राहत की बात है। यात्री इसे अगले 12 महीनों में कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन वाउचरों का उपयोग भारत में इंडिगो की किसी भी घरेलू उड़ान या अंतरराष्ट्रीय रूट पर किया जा सकता है।

यात्रा करने वाले यात्री क्या करें?

इंडिगो ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपने रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर पर भेजे गए संदेशों को चेक करें। इससे उन्हें मुआवजा और वाउचर क्लेम करने की प्रक्रिया में मदद मिलेगी। खासकर उन यात्रियों के लिए यह महत्वपूर्ण है जिनकी उड़ानें बार-बार रद्द हुईं या जिनको एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

यह खबरें भी पढ़ें...

सरिस्का की सीमा बदलाव के प्रस्ताव का क्यों हो रहा विरोध, जानिए पर्यावरणविदों की आपत्तियों का पूरा ब्योरा

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट को दिल्ली की तर्ज पर मिलेंगे अधिकार, केंद्र सरकार करवा रही अध्ययन

इंडिगो की माफी और भविष्य के उपाय

इंडिगो ने एक बयान जारी कर कहा कि यात्रियों को हुई परेशानी के लिए वह खेद व्यक्त करती है। एयरलाइन ने यह भी कहा कि वह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में ऐसी समस्याएं न हों। एयरलाइन का उद्देश्य यात्रियों को हुए आर्थिक नुकसान को कम करना है। इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए वह सुधारात्मक कदम उठाएगी।

क्यों करना पड़ी मुआवजे और वाउचर की घोषणा

डीजीसीए(DGCA) के एक नियम के कारण इंडिगो में दिसंबर में स्टाफ का संकट छा गया था। इस संकट के कारण 3 से 6 दिसंबर के बीच देशभर में इंडिगो की 1,200 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल हुईं।

एयरपोर्ट पर यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई यात्रियों की यात्रा कैंसिल हो गई। कईयों ने दूसरे साधनों से अपनी मंजिल तक का सफर किया। इस दौरान यात्रियों को अपने पैसे रिफंड लेने और सामान की वापसी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी। विमानन कंपनी इंडिगो ने अब अपनी साख बचाने के लिए मुआवजे और ट्रैवल वाउचर की घोषणा की है।

बड़े एयरपोर्ट्स पर असर

दिल्ली हवाई अड्डे पर आने और जाने सहित 220 उड़ानें रद्द हुईं थी। बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसमें आने और जाने दोनों की फ्लाइट्स शामिल थी। हैदराबाद हवाई अड्डे पर भी दिक्कतें आईं। यहां 90 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसी तरह भोपाल, रायपुर, इंदौर सहित अन्य एयरपोर्ट्स पर भी कई इंडिगो फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। कई फ्लाइट्स में काफी देरी हुई।

Tags:
  • DGCA
  • इंडिगो एयरलाइन
  • इंडिगो फ्लाइट्स कैंसिल
  • मुआवजे की घोषणा
  • ट्रैवल वाउचर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर