रोहिणी घावरी का बड़ा खुलासा- मैं और चंद्रशेखर बनाते थे भीम आर्मी का सीक्रेट प्लान
Amresh Kushwaha | Oct 03, 2025, 14:42 IST
indore-rohini-ghawari-chandrashekhar-bhim-army-secret-plan
इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आजाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर ने उन्हें धोखा दिया। साथ ही उन्होंने कहा- मैं और चंद्रशेखर बनाते थे भीम आर्मी का सीक्रेट प्लान।
इंदौर की पीएचडी शोधार्थी डॉ. रोहिणी घावरी ने एक बार फिर नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट डालकर कहा कि ऐसी कोई जगह नहीं थी, जहां मैंने ईमानदारी से उनका साथ नहीं निभाया। बस फर्क इतना है कि पहले वह संघर्ष कर रहे थे, अब वह सफल हो गए हैं। लेकिन अब सफल चंद्रशेखर इतने बुरे होंगे, यह मैंने कभी सोचा नहीं था।
रोहिणी के 1 अक्टूबर को किए गए पोस्ट में साफ शब्दों में कहा गया था, ऐसी कोई जगह नहीं थी जहां मैंने ईमानदारी से साथ नहीं निभाया। बस फर्क इतना है कि पहले वह संघर्ष कर रहे थे, अब वह सफल हो गए हैं। पूरी पार्टी संगठन के फैसले हम दोनों मिलकर लेते थे। मुझे क्या पता था कि जिसको बनाने में इतनी मेहनत कर रही हूं, वही धोखेबाज निकलेगा। संघर्ष कर रहे चंद्रशेखर ही ठीक थे।
रोहिणी घावरी ने इस पोस्ट में सांसद चंद्रशेखर के साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं, जिनमें समय के साथ उनके बयानों में बदलाव दिखाई देता है। उन्होंने दिखाया कि कैसे चुनाव से पहले चंद्रशेखर उनकी तारीफ करते थे, लेकिन चुनाव के बाद उनका रुख पूरी तरह से बदल गया। इसके साथ ही, उन्होंने संदेशों और कॉल न उठाने के भी स्क्रीनशॉट पोस्ट किए, जिनमें घबराहट, माफी और दबाव वाली भाषा दिखाई देती है।
रोहिणी के आरोपों के बाद, राजनीतिक और कानूनी हलकों में हलचल तेज हो गई है। वह यह सवाल उठाती हैं कि चंद्रशेखर आजाद जैसे निर्वाचित प्रतिनिधि को आखिरकार कौन संरक्षण दे रहा है, जबकि उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कानूनी व्यवस्था इन हरकतों को दंडित नहीं करेगी, तो वह खुद को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगी।
![547cc169-40b]()
अपने पोस्ट में डॉ. रोहिणी ने आगे कहा कि चंद्रशेखर ने उनकी मासूमियत छीन ली और उन्हें इस हद तक पहुंचा दिया कि उनके पास केवल दो रास्ते थे - या तो मर जाएं या फिर संघर्ष करें। उन्होंने कहा, "मैंने लड़ाई चुनी, क्योंकि मेरी मृत्यु से लोग इसे सही और मुझे गलत समझेंगे।" रोहिणी ने यह भी बताया कि दो बार आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन अपने माता-पिता का ख्याल करते हुए उन्होंने खुद को रोका।
डॉ. रोहिणी का कहना है कि उन्होंने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को हमेशा अपना समर्थन दिया। उन्हें मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बनने तक की उम्मीदें दिखाई। लेकिन अब, उनका भरोसा टूट चुका है। उन्होंने कहा, मेरे साथ विश्वास करके मैंने अपना चरित्र दागदार कर लिया। अब लोग मुझसे तिरस्कार करते हैं, लेकिन जब मैं चुपचाप सह रही थी, तो वह अपनी अय्याशी दिखा रहे थे।
ये खबर भी पढ़िए...
सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी ने दी सुसाइड की धमकी, जानें पूरा मामला
MP News: इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद की महिला आयोग से की शिकायत
इंदौर की पीएचडी स्कॉलर रोहिणी घावरी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद पर लगाए गंभीर आरोप
इंदौर न्यूज: सफाईकर्मी मां की बेटी रोहिणी घावरी को मिली जेनेवा में डॉक्टर ऑफ बिजनेस की उपाधि
मदद के बदले धोखेबाजी का आरोप
ऐसी कोई जगह नहीं थी जहाँ मैंने ईमानदारी से साथ नहीं निभाया बस फ़र्क़ इतना है पहले वो संघर्ष कर रहे थे अब वो सफल है !
पूरी पार्टी संगठन के फ़ैसले सिर्फ़ हम दोनों मिल कर लेते किसी को कोई ख़बर नहीं होती !
मुझे कहा पता था जिसको बनाने में इतनी मेहनत कर रही हूँ वही धोखेबाज़ निकलेगा !!… pic.twitter.com/qSulPk0vUX
— Dr. Rohini Ghavari ( रोहिणी ) (@DrRohinighavari) October 1, 2025
सांसद के खिलाफ सार्वजनिक किए गए सबूत
सांसद बनने से पहले रोहिणी जैसा साथी किस्मत वालों को मिलता है !!
सांसद बनने के बाद कौन रोहिणी मैं नहीं जानता !!
लोग अपनी दो कोड़ी की सफलता के लिए किसी का पूरा जीवन बर्बाद कर देते है और सुकून से जीते है !!
अगर क़ानून इसे सज़ा नहीं देगा तो मैं दूँगी यह वादा है मेरा !!… pic.twitter.com/8zuul0QEhC
— Dr. Rohini Ghavari ( रोहिणी ) (@DrRohinighavari) September 28, 2025
खुद को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करूंगी- रोहिणी
547cc169-40b
चंद्रशेखर ने मेरी मासूमियत छीन ली- रोहिणी
चंद्रशेखर से मेरा भरोसा टूट चुका है- डॉ. रोहिणी
ये खबर भी पढ़िए...
सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी ने दी सुसाइड की धमकी, जानें पूरा मामला
MP News: इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद की महिला आयोग से की शिकायत
इंदौर की पीएचडी स्कॉलर रोहिणी घावरी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद पर लगाए गंभीर आरोप
इंदौर न्यूज: सफाईकर्मी मां की बेटी रोहिणी घावरी को मिली जेनेवा में डॉक्टर ऑफ बिजनेस की उपाधि
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari