सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी ने दी सुसाइड की धमकी, जानें पूरा मामला

Sandeep Kumar | Sept 24, 2025, 20:29 IST
Share
indore-rohini-ghavri
indore-rohini-ghavri

इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सुसाइड की धमकी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी पीड़ा साझा की और कहा कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

यूपी से नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली डॉ. रोहिणी घावरी ने सुसाइड की धमकी दी है। रोहिणी मध्यप्रदेश की इंदौर की रहने वाली हैं और अब स्विट्जरलैंड में हैं।

बुधवार यानी 24 सिंतबर को दोपहर 2 बजे रोहिणी ने X पर तीन पोस्ट किए। एक पोस्ट में रोहिणी ने चंद्रशेखर, उनकी पत्नी और बच्चे की तस्वीर पोस्ट की।

रोहिणी ने लिखा, मेरा जीवन बर्बाद कर खुशियां मना रहा है। आज ही तेरे नाम पर जहर खाऊंगी। रोहिणी ने पीएम मोदी और पीएमओ को टैग करते हुए लिखा, मेरी लाश भी भारत वापस मत लाना।

96565719-581
96565719-581

ये भी पढ़ें...इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद की महिला आयोग से की शिकायत

क्या है पूरा मामला?

रोहिणी घावरी ने तीन महीने पहले सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर आजाद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक लंबी शिकायत लिखी थी। रोहिणी ने कहा था कि चंद्रशेखर ने उन्हें झांसा दिया, और शारीरिक संबंध बनाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चंद्रशेखर ने उनके साथ भावनात्मक शोषण किया और शादी का वादा किया, जबकि वह पहले से ही शादीशुदा थे।

3bc048c8-bc0
3bc048c8-bc0

रोहिणी की शिकायत में यह भी उल्लेख था कि चंद्रशेखर ने उन्हें मानसिक उत्पीड़न का शिकार बनाया और कभी भी उनकी मदद नहीं की। इसके बाद से रोहिणी ने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला, जिससे वह मानसिक तनाव का शिकार हो गईं।

cc20c7f4-421
cc20c7f4-421

ये भी पढ़ें...इंदौर की पीएचडी स्कॉलर रोहिणी घावरी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद पर लगाए गंभीर आरोप

सुसाइड की धमकी

बुधवार को रोहिणी ने सोशल मीडिया पर सुसाइड की धमकी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि चंद्रशेखर आजाद उनका जीवन बर्बाद कर रहे हैं और वह इसके कारण आत्महत्या करेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए कहा कि उन्हें न्याय की कोई उम्मीद नहीं है और उनकी पीड़ा को अब कोई नहीं सुन रहा।

रोहिणी ने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस और प्रशासन चंद्रशेखर के प्रभाव में आकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक वह आत्महत्या की धमकी नहीं देतीं, तब तक उनकी सुनवाई नहीं होती।

ये भी पढ़ें...सफाईकर्मी मां की बेटी रोहिणी घावरी को मिली जेनेवा में डॉक्टर ऑफ बिजनेस की उपाधि

यौन और मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप

रोहिणी ने अपनी शिकायत में यह भी कहा था कि चंद्रशेखर ने उनके विश्वास का दुरुपयोग किया और उन्हें कई बार धोखा दिया। उन्हें इस संबंध में मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा और उन्हें "रखैल" जैसे अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया गया, जिससे वह गहरे अवसाद में चली गईं। इसके बाद, उन्होंने दो बार आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन किसी प्रकार की मदद उन्हें नहीं मिल पाई।

रोहिणी का दावा

befd7613-b94
befd7613-b94

रोहिणी ने बताया कि वह दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से कई बार मुलाकात कर चुकी हैं, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें बताया कि ऊपर से कोई आदेश नहीं है, जिसके कारण मामला आगे नहीं बढ़ सका।

ये भी पढ़ें...एमपी से मानसून की हो रही विदाई, बुरहानपुर में तेज बारिश, किसानों की टेंशन बढ़ी, जानें अब तक कितनी बारिश

चंद्रशेखर आजाद ने खुद को बताया निर्दोष

इस मामले में चंद्रशेखर आजाद ने इन आरोपों का खंडन किया है और खुद को निर्दोष बताया है। उनका कहना है कि यह आरोप पूरी तरह से गलत हैं और राजनीतिक कारणों से उन पर यह आरोप लगाए जा रहे हैं।

कौन है डॉ. रोहिणी घावरी

डॉ. रोहिणी घावरी इंदौर के बीमा अस्पताल में काम करने वाली सफाईकर्मी की बेटी हैं। वह 2019 में हायर एजुकेशन के लिए स्विट्जरलैंड गई थीं। पढ़ाई के दौरान ही वह और चंद्रशेखर एक दूसरे के संपर्क में आए थे। तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे। बाद में रोहिणी ने चंद्रशेखर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। डॉ. रोहिणी घावरी स्विट्जरलैंड में जॉब कर रही हैं और एनजीओ भी चला रही हैं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • यौन उत्पीड़न
  • स्विट्जरलैंड
  • रोहिणी घावरी
  • नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती