इंस्टाग्राम प्राइवेसी पॉलिसी में बड़ा बदलाव, अब मेटा रखेगा आपकी हर बात पर नजर

Anjali Dwivedi | Mar 14, 2026, 16:37 IST
Share
instagram-privacy-policy
instagram-privacy-policy

इंस्टाग्राम ने प्राइवेसी पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। शुक्रवार 8 मई 2026 से चैट्स से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाया जाएगा, जिससे आपकी प्राइवेसी पर असर पड़ सकता है।

सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। अगर आप भी इंस्टाग्राम पर अपनी निजी बातें साझा करते हैं, तो अब आपको सावधान होने की जरूरत है। मेटा के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में एक ऐसा बदलाव करने का फैसला किया है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

क्या Instagram की प्राइवेसी अब खत्म?

आने वाली 8 मई 2026 के बाद इंस्टाग्राम पर आपके प्राइवेट मैसेज अब प्राइवेट नहीं रहेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा उस एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) फीचर को हटाने जा रहा है।

इसे साल 2023 में सुरक्षा के सबसे बड़े कवच के रूप में पेश किया गया था। इसका सीधा मतलब यह है कि अब आपकी चैट्स सुरक्षित घेरे से बाहर आ जाएंगी।

प्राइवेसी की दीवार अब होगी धराशायी

इंस्टाग्राम ने दिसंबर 2023 में खास एन्क्रिप्शन फीचर लॉन्च किया था। तब दावा था कि मेटा भी आपकी निजी बातचीत नहीं पढ़ सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक 8 मई के बाद यह सुरक्षा खत्म हो जाएगी।

अब कंपनी के पास आपकी चैट्स और मीडिया फाइल्स का एक्सेस होगा। वह सुरक्षा परत अब नहीं रहेगी जो आपकी निजी बातों को किसी तीसरे तक पहुंचने से रोकती थी।

मेटा ने क्यों लिया यह फैसला?

हालांकि मेटा ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस फैसले की ठोस वजह नहीं बताई है। लेकिन तकनीकी जानकारों का मानना है कि इसके पीछे बाल सुरक्षा और सरकारों का दबाव हो सकता है। एन्क्रिप्शन हटने से कंपनी अब मैसेज और कॉल्स को स्कैन कर सकेगी।

इससे बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) और ऑनलाइन ग्रूमिंग जैसे अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी। अमेरिका और यूके जैसे देश भी सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी के लिए लगातार चैट कंट्रोल जैसे कड़े नियम बना रहे हैं।

यूजर्स के लिए बढ़ सकता है जोखिम

एन्क्रिप्शन हटने का सबसे बड़ा खतरा डेटा लीक और हैकिंग का है। अगर भविष्य में मेटा का सर्वर हैक होता है, तो आपकी पूरी चैट हिस्ट्री हैकर्स के हाथ लग सकती है।

इसके अलावा, कंपनी अब आपके कीवर्ड्स को ट्रैक कर सकेगी, जिससे आपकी पसंद-नापसंद के आधार पर आपको विज्ञापन दिखाए जाएंगे। साथ ही, अब सरकारें कानूनी जांच के नाम पर मेटा से आपकी निजी बातचीत का ब्यौरा मांग सकती हैं।

अपने डेटा को कैसे रखें सुरक्षित?

मेटा ने साफ किया है कि जिन यूजर्स की चैट इस बदलाव से प्रभावित होगी, उन्हें ऐप के अंदर नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। कंपनी ने सलाह दी है कि यूजर्स अपनी पुरानी मीडिया फाइल्स और मैसेज को डाउनलोड कर लें।

इस सुविधा के लिए अपने इंस्टाग्राम ऐप को हमेशा लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट रखें। फिलहाल यह बदलाव केवल इंस्टाग्राम तक सीमित है और व्हाट्सएप या मैसेंजर पर इसके असर को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।

ये खबर भी पढ़िए...

2026 में केंद्र और राज्यों में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरियों की भरमार...

Reliance और Trump की 300 बिलियन डॉलर की बड़ी रिफाइनरी डील

13 साल से कोमा में पड़े हरीश को इच्छामृत्यु की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

केंद्रीय सुरक्षा बलों में खाली पदों का अंबार, इस्तीफों ने बढ़ाई चिंता, 5 साल में 86% बढ़ा ग्राफ

Tags:
  • Instagram
  • इंस्टाग्राम
  • सोशल मीडिया
  • मेटा
  • प्राइवेसी पॉलिसी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि