लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बोले-जाति के नाम पर टिकट मांगना वैश्य समाज का हिस्सा नहीं

Amresh Kushwaha | Sept 16, 2024, 10:36 IST
Share
Om Birla
Om Birla

जयपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में वैश्य समाज की भूमिका पर चर्चा हुई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समाज को प्रेरित किया और जाति के आधार पर राजनीति न करने का संदेश दिया।

जयपुर में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ( International Vaishya Mahasammelan ) का आयोनज किया गया है। जिसमें वैश्य समाज से जुड़े विधायक, सांसद और प्रतिष्ठित नेता एक मंच पर एकत्र हुए। इस भव्य सम्मेलन में देश की राजनीति, समाज और विकास में वैश्य समाज ( Vaishya Community ) की भूमिका पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ( Om Birla ) ने समाज के लोगों को प्रेरित किया।

सम्मेलन के दौरान उन्होंने समाज को स्पष्ट संदेश दिया। बोले, हमें जाति के नाम पर टिकट नहीं मांगना चाहिए और न ही जाति के नाम पर नेतृत्व करना चाहिए। वैश्य समाज को अपनी संस्कृति और मेहनत के आधार पर राजनीति में स्थान बनाना चाहिए, न कि जाति के आधार पर।

ये खबर भी पढ़िए...BJP के लिए अब सांगानेर सीट पर भी खड़ी हुई मुश्किल, लाहोटी के समर्थन में पार्टी के वोट बैंक वैश्य समाज ने किया प्रदर्शन

जातियों के आधार पर टिकट मांगने से बचे

दरअसल, इस कार्यक्रम में वैश्य समाज के एक पदाधिकारी ने कहा था कि राजस्थान में 200 विधायकों में से केवल 16 विधायक वैश्य समाज से आते हैं। वहीं, देश में वैश्य समाज के सांसदों की संख्या भी अपेक्षाकृत कम है। इसे लेकर बिरला ने कहा, वैश्य समाज को जातियों के आधार पर टिकट मांगने की प्रवृत्ति से बचना चाहिए।

आबादी वरदान, भारत का भविष्य उज्ज्वल

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देश की आबादी और युवाओं की शक्ति पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, कई देशों में युवाओं की कमी है, लेकिन भारत के पास एक विशाल युवा जनसंख्या है, जो देश के लिए वरदान है। हमारा युवा शक्ति जल्द ही विदेशों में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

उन्होंने बताया कि कैसे जापान जैसे देशों में भारतीय युवा अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह दर्शाता है कि भारत की आबादी भविष्य में विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बिरला ने कहा, भारत अब केवल एक बाजार नहीं है, बल्कि जल्द ही पूरी दुनिया के लिए भारत एक प्रमुख बाजार बनेगा।

ये खबर भी पढ़िए...ओम बिरला की अफसर बेटी अंजलि पहुंची हाई कोर्ट, सोशल मीडिया पोस्ट को बताया झूठ

वैश्य समाज का 'विकसित भारत 2047' में योगदान

सम्मेलन में विकसित भारत 2047 ( Developed India 2047 ) के विजन में वैश्य समाज की भूमिका पर चर्चा की गई। बिरला ने कहा कि वैश्य समाज को देश के आर्थिक विकास में प्रमुख भूमिका निभानी चाहिए। हमारे समाज के लोग व्यापार और उद्योग में निपुण हैं। हमें केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर भी काम करना है। हमारे समाज के लोग निरंतर योगदान देकर विकसित भारत के विजन को साकार करेंगे।

वैश्य सांसदों और विधायकों का हुआ सम्मान

सम्मेलन के अंत में वैश्य समाज के सांसदों और विधायकों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर ओम बिरला के विचारों और समाज के योगदान पर विस्तृत चर्चा हुई। इससे समाज के लोगों को अपने योगदान के महत्व और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा मिली।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • राजस्थान
  • Om Birla
  • ओम बिरला
  • विकसित भारत
  • अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन
  • International Vaishya Mahasammelan
  • वैश्य समाज
  • Vaishya Community
  • विकसित भारत 2047
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई