कौन हैं IPS उपासना यादव? मंत्री अनिल विज से बहस का वीडियो वायरल

Anjali Dwivedi | Feb 14, 2026, 18:05 IST
Share
ips-upasana-yadav-kaithal-sp-anil-vij-dispute
ips-upasana-yadav-kaithal-sp-anil-vij-dispute

हरियाणा के कैथल की एसपी उपासना यादव और मंत्री अनिल विज के बीच बहस का वीडियो वायरल हुआ है। नियम और अधिकार क्षेत्र को लेकर महिला IPS अड़ी रहीं। जानें उनकी पूरी कहानी।

News In Short

  • 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को मंत्री और एसपी के बीच हुई बहस।
  • नियम विरुद्ध निलंबन के निर्देश पर एसपी ने अधिकार क्षेत्र का हवाला देकर असहमति जताई।
  • उपासना यादव 2017 बैच की IPS अफसर हैं और वर्तमान में कैथल की एसपी हैं।
  • बी.फार्मा की पढ़ाई के बाद यूपीएससी क्रैक कर पुलिस सेवा में आईं।
  • सोशल मीडिया पर उनके धैर्य और नियमों के प्रति उनकी वफादारी की चर्चा हो रही है।

News In Detail

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला पुलिस अधिकारी बेहद शांत और तर्कपूर्ण लहजे में मंत्री के सवालों का जवाब दे रही हैं। यह अधिकारी कोई और नहीं, हरियाणा के कैथल जिले की एसपी उपासना यादव हैं। शुक्रवार (13 फरवरी 2026) को हुई एक बैठक के दौरान उनका सामना कद्दावर मंत्री अनिल विज से हुआ। विवाद तब बढ़ा जब नियमों के पालन को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।

क्या है पूरा विवाद?

यह पूरा मामला एक उप निरीक्षक को निलंबित करने को लेकर शुरू हुआ। मंत्री अनिल विज ने बैठक में निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारी को फौरन सस्पेंड किया जाए। इस पर एसपी उपासना यादव ने बड़ी शालीनता से कानून का हवाला दिया है। उन्होंने बताया कि वह उसे सस्पेंड नहीं कर सकतीं, क्योंकि वह मामला किसी अन्य जिले (कुरुक्षेत्र) का है और उनके पास इसका अधिकार नहीं है। एसपी का यह दो टूक और स्पष्ट जवाब सुनकर मंत्री जी गुस्से से आग बबूला हो गए, लेकिन उपासना यादव अपने स्टैंड पर अडिग रहीं।

कौन है उपासन यादव?

उपासना यादव मूल रूप से हरियाणा के ही एक छोटे से गांव नांगल मूंदी की रहने वाली हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा और करियर का सफर काफी प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने बी.फार्मा की पढ़ाई पूरी की, लेकिन मन में देश सेवा का जज्बा था। इसी लक्ष्य के साथ उन्होंने यूपीएससी (UPSC) की तैयारी शुरू की और अपनी मेहनत के दम पर 2017 बैच की आईपीएस (IPS Officer) अधिकारी बनीं।

अपराधियों के लिए काल, महिलाओं के लिए ढाल

कैथल की एसपी के रूप में उपासना यादव की छवि एक सख्त अधिकारी की है। वे जिले में भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती हैं। नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान हो या महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उपासना यादव ने अपनी कार्यशैली से अपराधियों के पसीने छुड़ा दिए हैं। यही वजह है कि ताजा विवाद के बाद लोग उनके 'कूल मिजाज' और कर्तव्यनिष्ठा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

आईएएस अवि प्रसाद ने की तीसरी शादी, तीनों बार जीवनसाथी भी आईएएस ही मिलीं, दो हैं अभी कलेक्टर

बीहड़ों की धरती से उड़ान भरकर सपनों को सच किया और बने आईएएस श्यामवीर सिंह नरवरिया

दो बार प्रीलिम्स में फेल होकर भी नहीं मानी हार, चौथे प्रयास में बनी आईपीएस प्रियंका शुक्ला

स्कूल में देखा सपना पहले ही प्रयास में पूरा किया, आईएएस काजोल सिंह ने UPSC में हासिल की 149वीं रैंक

Tags:
  • भ्रष्टाचार
  • IPS Officer
  • वायरल वीडियो
  • सोशल मीडिया
  • UPSC
  • ips
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग