ईरान-इजराइल युद्ध: तेल की बढ़ती कीमतों पर लगेगा लगाम, ट्रंप सरकार ने किया बड़ा फैसाल
Amresh Kushwaha | May 12, 2026, 08:57 IST
iran israel war trump oil price decision update
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच ट्रंप सरकार ने तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए अमेरिकी इमरजेंसी कोटे (SPR) से लाखों बैरल तेल बाजार में उतारने का फैसाल लिया है।
Iran Israel War Update: ईरान-इजराइल युद्ध के 74वें दिन तनाव फिर बढ़ गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान को अब झुकना ही होगा। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए अमेरिका बड़ा कदम उठा रहा है।
ट्रंप सरकार अपने इमरजेंसी कोटे से करोड़ों बैरल कच्चा तेल बाजार में उतारेगी। उधर, पाकिस्तान की मध्यस्थता को ट्रंप ने सिरे से खारिज कर दिया है। परमाणु प्रोग्राम और होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव से शांति वार्ता टूट चुकी है। ओमान ने भी समुद्री रास्तों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है। अमेरिका अब ईरान पर सीधे सैन्य हमले की तैयारी में दिख रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरे तेवर में हैं। उन्होंने दावा किया है कि ईरान के कट्टरपंथी नेताओं को आखिरकार घुटने टेकने ही पड़ेंगे। फॉक्स न्यूज से बात करते हुए ट्रंप ने साफ कर दिया कि जब तक कोई ठोस समझौता नहीं हो जाता, तब तक वह ईरान पर सख्ती कम नहीं करेंगे। उनका सीधा फंडा है- जब तक बात नहीं बनती, तब तक सख्ती जारी रहेगी।
ईरान और इजराइल के बीच चल रही जंग ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। इससे निपटने के लिए ट्रंप सरकार अपने इमरजेंसी कोटे (SPR) से 5.33 करोड़ बैरल कच्चा तेल बाजार में उतारने वाली है। यह तेल कंपनियों को लोन के तौर पर दिया जाएगा ताकि बाजार में सप्लाई बनी रहे और कीमतें काबू में रहें। ब्रेंट क्रूड पहले ही 104 डॉलर के पार जा चुका है, इसलिए अमेरिका कुल 17.2 करोड़ बैरल तेल निकालने की तैयारी में है।
ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जुबानी जंग और समुद्र में बढ़ती हलचल को आप इस आसान रिपोर्ट से समझ सकते हैं:
ईरान जिस तरह से बातचीत को खींच रहा है और होर्मुज स्ट्रेट को बंद किए हुए है, उससे ट्रंप काफी नाराज हैं। खबरें हैं कि वह फिर से बड़े सैन्य हमले के बारे में सोच रहे हैं। पेंटागन (अमेरिकी रक्षा मंत्रालय) के कुछ बड़े अधिकारी तो चाहते हैं कि ईरान पर सीधे बमबारी की जाए ताकि वो कमजोर पड़ जाए। हालांकि, कुछ लोग अभी भी कूटनीति को एक मौका देना चाहते हैं।
ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अपना एक शांति प्रस्ताव अमेरिका भेजा था, लेकिन ट्रंप ने उसे कूड़ा कहकर रिजेक्ट कर दिया। ट्रंप का मानना है कि ईरान खेल खेल रहा है और पाकिस्तान उसकी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है। ट्रंप को लगता है कि ईरान सोच रहा है कि अमेरिका थक जाएगा, पर उन्होंने साफ कह दिया कि हमें सिर्फ और सिर्फ पूरी जीत चाहिए।
अमेरिका और ईरान के बीच जो थोड़ी-बहुत शांति (सीजफायर) चल रही थी, वह अब आखिरी सांसें ले रही है। ट्रंप के कड़े बयानों के बाद ऐसा लग रहा है कि शांति वार्ता पूरी तरह पटरी से उतर गई है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्हें ईरान का जवाब बिल्कुल पसंद नहीं आया और यह किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं है।
अमेरिका ने ईरान के सामने 14 शर्तें रखी हैं। इसमें सबसे बड़ी शर्त यह है कि ईरान 12 साल तक यूरेनियम साफ करना (Enrichment) बंद करे और अपना सारा स्टॉक अमेरिका को सौंप दे। इसके बदले में अमेरिका पाबंदियां हटाने और ईरान के फंसे हुए पैसे वापस करने को तैयार है। लेकिन ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर पूरी तरह झुकने को राजी नहीं है, जिससे मामला अटक गया है।
इस पूरे तनाव के बीच ओमान के विदेश मंत्री ने इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन के साथ बैठक की है। उनका कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों का रास्ता रोकना खतरनाक है। ओमान चाहता है कि सभी देश अंतरराष्ट्रीय कानूनों को मानें और बातचीत से रास्ता निकालें ताकि समुद्री व्यापार और जहाजों की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे।
ये खबर भी पढ़िए...
ईरान-इजराइल युद्ध: ट्रंप ने ईरान का शांति प्रस्ताव ठुकराया, कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग
ईरान-इजराइल युद्ध: ईरान ने दी अमेरिका को खुली धमकी, कहा- हमारे जहाज को छुआ तो उड़ा देंगे सैन्य बेस
ईरान-इजराइल युद्ध: 14-15 मई को होगी इजराइल-लेबनान शांति वार्ता, ईरान बोला- परमाणु प्रोग्राम पर कोई समझौता नहीं
ईरान-इजराइल युद्ध का 69वां दिन: आगले 24 घंटे में थम सकती है जंग! ट्रंप ने कहा- सब कंट्रोल में है
ट्रंप सरकार अपने इमरजेंसी कोटे से करोड़ों बैरल कच्चा तेल बाजार में उतारेगी। उधर, पाकिस्तान की मध्यस्थता को ट्रंप ने सिरे से खारिज कर दिया है। परमाणु प्रोग्राम और होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव से शांति वार्ता टूट चुकी है। ओमान ने भी समुद्री रास्तों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है। अमेरिका अब ईरान पर सीधे सैन्य हमले की तैयारी में दिख रहा है।
झुकेंगे ईरान के नेता- ट्रंप
तेल की बढ़ती कीमतों पर लगेगा लगाम
इजराइल ईरान युद्ध : 11- 12 मई 2026 के बड़े अपडेट्स
1. बातचीत या हमला? ट्रंप के मन में क्या है?
2. पाकिस्तान की मध्यस्थता और ट्रंप का गुस्सा
3. वेंटिलेटर पर पहुंचा युद्धविराम
4. परमाणु प्रोग्राम पर फंसा पेच
5. समंदर के रास्ते को लेकर ओमान की चिंता
ये खबर भी पढ़िए...
ईरान-इजराइल युद्ध: ट्रंप ने ईरान का शांति प्रस्ताव ठुकराया, कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग
ईरान-इजराइल युद्ध: ईरान ने दी अमेरिका को खुली धमकी, कहा- हमारे जहाज को छुआ तो उड़ा देंगे सैन्य बेस
ईरान-इजराइल युद्ध: 14-15 मई को होगी इजराइल-लेबनान शांति वार्ता, ईरान बोला- परमाणु प्रोग्राम पर कोई समझौता नहीं
ईरान-इजराइल युद्ध का 69वां दिन: आगले 24 घंटे में थम सकती है जंग! ट्रंप ने कहा- सब कंट्रोल में है
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman