इजराइल-लेबनान शांति वार्ता, ईरान बोला- परमाणु प्रोग्राम पर कोई समझौता नहीं

Amresh Kushwaha | May 09, 2026, 08:46 IST
Share
ran israel america war update
ran israel america war update

ईरान-इजराइल युद्ध के 71वें दिन तनाव चरम पर है। ईरान ने परमाणु समझौते से इनकार किया, जबकि 14 मई को इजराइल-लेबनान शांति वार्ता होनी है। होर्मुज स्ट्रेट और बढ़ती महंगाई ने दुनिया को चिंता में डाल दिया है।

Iran Israel War Update: ईरान और इजराइल के बीच जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर है। ईरान ने अपने परमाणु प्रोग्राम पर झुकने से साफ मना कर दिया है। उधर 14 मई को इजराइल और लेबनान के बीच शांति वार्ता होगी।

अमेरिका इस बातचीत में मध्यस्थता कर रहा है। हिजबुल्लाह के हथियार डालने पर ही इलाके में शांति संभव है। जंग के कारण खाने-पीने की चीजें लगातार महंगी हो रही हैं।

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने की सख्त चेतावनी दी है। सीजफायर के बावजूद लेबनान में हमले और मौतें नहीं रुक रही हैं। पूरी दुनिया अब इस महायुद्ध के नतीजों से सहमी हुई है।

ईरान की दो टूक: परमाणु प्रोग्राम पर कोई समझौता नहीं

ईरान और अमेरिका के बीच खींचतान जारी है। ईरान ने साफ कह दिया है कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम या यूरेनियम एनरिचमेंट को लेकर पीछे नहीं हटेगा। हालांकि, तेहरान ने एक रास्ता भी दिखाया है कि अगर अमेरिका आर्थिक पाबंदियां (नाकेबंदी) हटा ले, तो वह होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोल सकता है। ईरान चाहता है कि जंग पूरी तरह खत्म हो और उसे दोबारा हमला न होने की पक्की गारंटी मिले।

शांति की उम्मीद: इजराइल और लेबनान के बीच बातचीत

युद्ध के शोर के बीच 14-15 मई को एक अहम बैठक होने वाली है। अमेरिका की मध्यस्थता में इजराइल और लेबनान शांति समझौते पर चर्चा करेंगे। इसमें सीमा विवाद सुलझाने और लेबनान की मदद करने जैसे मुद्दों पर बात होगी। अमेरिका का कहना है कि अगर इलाके में वाकई शांति चाहिए, तो हिजबुल्लाह को हथियार डालने होंगे।

इजराइल ईरान युद्ध: 08- 09 मई 2026 के बड़े अपडेट्स

ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जुबानी जंग और समुद्र में बढ़ती हलचल को आप इस आसान रिपोर्ट से समझ सकते हैं:

1. फिल्म का सहारा लेकर ट्रंप का उड़ाया मजाक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की परमाणु हमले वाली धमकी पर ईरान ने पलटवार किया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने इसे बेतुकी बात बताते हुए मजाक उड़ाया। उन्होंने तंज कसने के लिए 1964 की एक मशहूर एंटी-वॉर फिल्म 'डॉ स्ट्रेंजलव' का क्लिप शेयर किया, जिसमें युद्ध की विभीषिका को व्यंग्य के रूप में दिखाया गया है।

2. आपकी थाली पर भी पड़ रही है युद्ध की मार

मिडिल ईस्ट की इस लड़ाई का असर पूरी दुनिया की जेब पर पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र (FAO) के मुताबिक, खाने-पीने की चीजों के दाम तीन साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और महंगे फर्टिलाइजर की वजह से गेहूं और तेल के दाम बढ़ रहे हैं। खतरा ये भी है कि किसान गेहूं उगाना कम कर सकते हैं, जिससे आगे चलकर सप्लाई और घट सकती है।

3. सीजफायर के बीच लेबनान में मौत का तांडव

भले ही कागजों पर सीजफायर 17 मई तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन जमीन पर हमले नहीं रुक रहे। शुक्रवार को दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमलों में 31 लोगों की मौत हो गई। इसमें रेस्क्यू वर्कर्स और आम नागरिक भी शामिल हैं। टायर और बिंत जुबैल जैसे इलाकों में मलबे के नीचे अभी भी लोगों की तलाश जारी है।

4. UAE और अमेरिका के साथ ईरान की सीधी भिड़ंत

UAE ने दावा किया है कि ईरान ने उस पर मिसाइलें और ड्रोन दागे, जिन्हें हवा में ही मार गिराया गया। वहीं दूसरी तरफ, अमेरिका और ईरान के बीच भी सीधा टकराव हुआ है। अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की, जिसके जवाब में ईरान ने अमेरिकी जहाजों और तेल टैंकरों को निशाना बनाया। डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर कोई डील नहीं हुई, तो हमले जारी रहेंगे।

5. होर्मुज स्ट्रेट: आग के मुहाने पर खड़ी दुनिया

ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर उसने होर्मुज स्ट्रेट (समुद्री रास्ता) में दोबारा दखल दिया, तो जंग फिर से भड़क जाएगी। ईरान का कहना है कि भले ही अभी थोड़ी शांति दिख रही हो, लेकिन तनाव कम नहीं हुआ है। वहां ईरानी सेना और अमेरिकी जहाजों के बीच छिटपुट झड़पें होने की खबरें भी आ रही हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

ईरान-इजराइल युद्ध का 53वां दिन: आज पाकिस्तान में होगी दूसरे चरण की शांति वार्ता

अमेरिका ने ईरानी जहाज पर किया कब्जा, दूसरे दौर की वार्ता से ईरान ने बनाई दूरी

भारत आ रहे दो जहाजों पर ईरान ने किया हमला, अब भारतीयों की नब्ज टटोल रहा ईरानी दूतावास

समुद्र में घेराबंदी और परमाणु ठिकानों पर खुदाई को लेकर छिड़ी जुबानी जंग!

Tags:
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • इजराइल ईरान युद्ध
  • ईरान-इजराइल युद्ध
  • Iran Israel war update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं