स्टूडेंट हैं तो फ्री में करें ट्रेन यात्रा, जानें रेलवे के वो नियम जो बचाएंगे आपके हजारों रुपए

Anjali Dwivedi | Feb 08, 2026, 18:19 IST
Share
irctc-student-train-ticket-discount-rules-2026-guide
irctc-student-train-ticket-discount-rules-2026-guide

भारतीय रेलवे में छात्रों के लिए मुफ्त यात्रा का भी प्रावधान है। ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई कर रही लड़कियां और 12वीं तक के लड़के ट्रेन में फ्री यात्रा कर सकते हैं। जानें नियम और कैटेगरी।

News In Short

  • सामान्य वर्ग के छात्रों को घर जाने के लिए टिकट और सीजन टिकट पर 50% छूट मिलती है।
  • SC/ST वर्ग के छात्रों को सेकंड क्लास और स्लीपर में 75% की रियायत दी जाती है।
  • 12वीं तक के लड़कों और ग्रेजुएशन तक की छात्राओं को MST पर मुफ्त यात्रा की सुविधा है।
  • ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को मेडिकल/इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 75% छूट मिलती है।
  • UPSC परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को किराए में 50% की राहत दी जाती है।

News In Detail

पढ़ाई के सिलसिले में या प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों को अक्सर एक शहर से दूसरे शहर का सफर करना पड़ता है। लंबी दूरी की इन यात्राओं में टिकट का खर्च जेब पर भारी न पड़े, इसके लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) छात्रों को किराए में विशेष छूट देता है। अगर आप एक छात्र हैं, तो आप आधे किराए या कुछ मामलों में बिल्कुल मुफ्त में सफर कर सकते हैं।

घर जाने और सीजन टिकट पर भारी बचत

रेलवे के नियमों के मुताबिक, यदि कोई जनरल कैटेगरी का छात्र अपने घर जा रहा है। तब उसे सेकंड क्लास और स्लीपर क्लास के किराए में 50% की सीधी छूट मिलती है। यही नहीं, मासिक सीजन टिकट और त्रैमासिक सीजन टिकट पर भी 50% की रियायत दी जाती है। वहीं, अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए यह छूट और भी अधिक है। उन्हें सेकंड क्लास और स्लीपर टिकटों पर 75% तक की राहत मिलती है।

छात्राओं और स्कूली छात्रों के लिए मुफ्त सफर

शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने छात्राओं के लिए विशेष प्रावधान किए हैं। ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई कर रही लड़कियां और कक्षा 12वीं तक के लड़के अपने घर से स्कूल और स्कूल से घर तक का सफर सेकंड क्लास में बिल्कुल मुफ्त कर सकते हैं। यह सुविधा मासिक सीजन टिकट (MST) के तहत उपलब्ध है। इसमें मदरसों में पढ़ने वाले छात्र भी शामिल हैं।

प्रतियोगी परीक्षा और रिसर्च स्कॉलर्स के लिए राहत

भविष्य संवारने की जंग लड़ रहे युवाओं के लिए भी रेलवे उदार है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और केंद्र सरकार की सिविल सेवा परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को सेकंड क्लास के किराए में 50% की छूट मिलती है।

इसके अलावा, 35 साल तक की आयु के रिसर्च स्कॉलर्स को अपने शोध कार्य के लिए यात्रा करने पर सेकंड क्लास और स्लीपर में 50% की रियायत दी जाती है। भारत में पढ़ रहे विदेशी छात्रों को भी सरकारी कार्यक्रमों में जाने के लिए इसी तरह की छूट मिलती है।

ग्रामीण इलाकों के छात्रों के लिए विशेष छूट

गांवों में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों के लिए भी रेलवे के पास खास प्लान है। ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों के छात्रों को साल में एक बार एजुकेशनल टूर के लिए सेकंड क्लास में 75% की छूट मिलती है। इसके अलावा, अगर ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राएं मेडिकल या इंजीनियरिंग जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने जाती हैं, तो उन्हें भी सेकंड क्लास के किराए में 75% की बड़ी रियायत दी जाती है।

कैसे उठाएं इस सुविधा का लाभ?

रेलवे की इन रियायतों का लाभ उठाने के लिए छात्रों के पास अपनी शिक्षण संस्था का वैलिड पहचान पत्र (ID Card) और संबंधित अधिकारियों से प्रमाणित प्रमाण पत्र होना जरूरी है। पढ़ाई से जुड़े काम या पूर्व छात्रों के लिए भी 25% की रियायत का प्रावधान है। इन नियमों की सही जानकारी होने पर छात्र अपनी यात्रा को न केवल सुलभ बल्कि काफी सस्ता भी बना सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

RBI की नई गाइडलाइन: OTP फ्रॉड पर अब मिलेगा मुआवजा, जानें शर्तें

IRCTC लाया 2026 का सबसे बड़ा धार्मिक टूर, 9 मार्च से चलेगी भारत गौरव ट्रेन, जानें पूरा रूट

रेलवे का नया नियम, आईडी प्रूफ न होने पर पूरे ग्रुप का टिकट होगा रद्द

2026 में एमपी में धार्मिक यात्रा होगी आसान, शक्तिपीठों को जोड़ेगी नई सड़क

Tags:
  • Indian Railways
  • भारतीय रेलवे
  • संघ लोक सेवा आयोग
  • टिकट
  • IRCTC
  • रेलवे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा