पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य हुए नाराज, किसे कहा मंथरा के वंशज

Shreya Nakade | Jun 10, 2024, 10:58 IST
Share
जगद्गुरु रामभद्राचार्य
जगद्गुरु रामभद्राचार्य

जगद्गुरु रामभद्राचार्य पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। यहां उन्होंने पीएम मोदी को अपना मित्र बताया। वहीं एक बात पर बेहद गुस्सा भी नजर आए...

रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली ( pm narendra modi oath )। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से कई नेता, संत, सेलेब्रिटी व अन्य अतिथि पहुंचे थे।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ( jagadguru rambhadracharya ) ने भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी को पीएम बनने की बधाई दी व भाजपा को वोट न देने वालों को मंथरा के वंशज बता दिया।

गुस्से में बोले- वो तो मंथरा के वंशज हैं


जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने उत्तर प्रदेश की फैजाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा की हार पर टिप्पणी करी। यह वही सीट है, जिसके अंतर्गत अयोध्या आती है। भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हुआ है।

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राम मंदिर को चुनावी मुद्दा बनाया था। इसके बावजूद अयोध्या में ही पार्टी को समाजवादी पार्टी से शिकस्त झेलनी पड़ी।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने इस विषय में कहा- जिन्होंने वोट नहीं दिया वे मंथरा के वंशज हैं। इसके अलावा जगद्गुरु ने कहा- 5 वर्ष में मोदी जी बहुत अच्छा देश के लिए करेंगे। कुछ राज्यों में सीटें कम होने से कोई अंतर नहीं पड़ता। गठबंधन के पास बहुमत है।

देखें जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने क्या कहा-



ये खबर भी पढ़िए...

मोदी 3.0 में 7 महिला मंत्री, MP से भी ये चेहरा शामिल

चौथी बार एनडीए सरकार का किया दावा


पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में मीडिया से बातचीत के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने नरेंद्र मोदी को अपना मित्र बताया। साथ ही उन्होंने कहा- मैं आपको गारंटी देता हूं 5 वर्ष यही सरकार चलेगी और चौथी बार फिर एनडीए सरकार ही आएगी।

ये खबर भी पढ़िए...

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर चल रहे राजनीतिक विवाद पर रामभद्राचार्य बोले - विनाश काले विपरीत बुद्धि

अयोध्या में हारे भाजपा के लल्लू सिंह


अयोध्या उत्तर प्रदेश की फैजाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। इस सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद लल्लू सिंह का मुकाबला समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद पासी से था। पासी ने लल्लु सिंह को 54,567 मतों से हराया। अयोध्या में भाजपा की हार के बाद पार्टी की रणनीति पर कई सवाल उठ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

नई सरकार के गठन के बाद शेयर बाजार में आया जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 77 हजार और निफ्टी 23,400 पार, ये शेयर बने हीरो

कौन हैं जगद्गुरु रामभद्राचार्य ?


जगद्गुरु रामभद्राचार्य एक रचनाकार है। 2 वर्ष की आयु में उन्होंने अपनी आंखों की रोशनी गंवा दी थी। इसके बाद भी वे 22 भाषाओं के ज्ञानी है। उन्होंने 80 ग्रंथ रचे हैं।

अयोध्या राम जन्मभूमि केस में सुप्रीम कोर्ट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की गवाही ने केस की दिशा मोड़ दी थी। उन्होंने अथर्ववेद के हवाले से राम जन्मभूमि का प्रमाण दिया था।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री उन्हीं के शिष्य है। भारत सरकार रामभद्राचार्य महाराज को पद्म विभूषण से भी सम्मानित कर चुकी है।

ये खबर भी पढ़िए...

चित्रकूट में PM मोदी ने कहा- अयोध्या में राम मंदिर जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के योगदान की सराहना

Tags:
  • Jagadguru Rambhadracharya
  • जगद्गुरु रामभद्राचार्य
  • फैजाबाद लोकसभा सीट
  • pm narendra modi oath
  • अयोध्या में भाजपा की हार
  • मंथरा के वंशज
  • कौन हैं जगद्गुरु रामभद्राचार्य
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा