जैन आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधि, देशभर में जैन समाज बंद रखेगा प्रतिष्ठान

देश भर के जैन समाज और आचार्यश्री के भक्तों ने उनके सम्मान में आज एक दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का फैसला किया है। रात को सूचना मिलते ही आचार्यश्री के हजारों शिष्य डोंगरगढ के लिए रवाना हो गए हैं।

Advertisment
author-image
Pratibha Rana
New Update
v

आचार्य विद्यासागर महाराज

देशभर में शोक की लहर, सभी लोग दे रहे श्रद्धांजलि

BHOPAL. आचार्य विद्यासागर महाराज( Jain Acharya Vidyasagar) ने आज रात 2.30 बजे संल्लेखना पूर्वक समाधि (देह त्याग दी) ले ली है। छत्तीसगढ के डोंगरगढ स्थित चन्द्रगिरी तीर्थ पर उन्होंने अंतिम सांस ली है(Jain Acharya Vidyasagar passes away)। उनका अंतिम संस्कार आज 18 फरवरी, रविवार को दोपहर 1 बजे किया जाएगा। इस खबर से देशभर में शोक की लहर है। आचार्य विद्यासागर पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ थे। पिछले दो दिन से उन्होंने अन्न जल का पूरी तरह त्याग कर दिया था। 

ये खबर भी पढ़िए...जैन आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधि, चंद्रगिरी पर्वत पर त्यागा शरीर

देश भर में शोक

देश भर के जैन समाज और आचार्यश्री के भक्तों ने उनके सम्मान में आज एक दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का फैसला किया है। रात को सूचना मिलते ही आचार्यश्री के हजारों शिष्य डोंगरगढ के लिए रवाना हो गए हैं। आचार्य ने लगभग 350 दीक्षाएं दी हैं। उनके शिष्य पूरे देश में विहारकर जैनधर्म की प्रभावना कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...बिट्स पिलानी की महिला से साढ़े सात करोड़ की ठगी, 80 लाख का लोन भी लिया

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में किस जाति की कितनी आबादी, सरकारी रिपोर्ट हुई वायरल

CM मोहन यादव ने जताया शोक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आचार्य विद्यासागर महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि देते हुए X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “उनकी संलेखना पूर्वक समाधि संपूर्ण जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। अत्यधिक चेतना की पूंज, विश्ववंदनीय संत शिरोमणि परमपूज्य आचार्य गुरुवर श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की संलेखना पूर्वक समाधि संपूर्ण जगत के लिए अपूर्ण क्षति है” उन्होंने आगे लिखा, “आपका संयमी जीवन और महान विचार हमें सदैव सत्पथ पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।”

कैलाश विजयवर्गीय ने शोक जताते हुए, कही ये बात

विजयवर्गी ने  X पर शोक जताते हुए पोस्ट में लिखा- श्री विद्यासागर जी महामुनि राज जी का यह समाधि का समाचार बहुत ही दुखद है। मुझे सदैव उनके असीम उसमें है और आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने अपने ज्ञान से समाज को अभिसंचित किया। महाराज जी के दर्शन मात्र से मेरा मन अनंत प्रकाश से भर जाता था। समाज के लिए महाराज जी द्वारा किए गए कार्य उनका त्याग तपस्या और तपोबल हमेशा उन्हें हमारे बीच शाश्वत रखेगा। उनकी दिव्य उपस्थिति हमें जन सेवा की प्रेरणा देती रहेगी।

ये खबर भी पढ़िए...कमलनाथ थामेंगे कमल, जानें उनके जन्म से लेकर अबतक की पूरी कहानी

आचार्य श्री हमारी चेतनाओं में शाश्वत रहेंगे- कमलनाथ

कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के संल्लेखना पूर्वक समाधि लेने की खबर न सिर्फ जैन समाज के लिए बल्कि समूचे भारत और विश्व के लिए अपूरणीय क्षति है। ब्रह्मलीन आचार्य श्री विद्याधर जी महाराज ज्ञान, त्याग, तपस्या और तपोबल का सागर रहे हैं। भारत भूमि ऐसे अलौकिक संत के दर्शन, प्रेरणा, आशीष, स्पर्श और करूणा से धन्य हुई है। मैं आचार्य श्री विद्यासागर जी को भावपूर्ण प्रणाम करता हूँ। शत् शत् नमन करता हूँ। आचार्य श्री हमेशा हमारे हृदय में, हमारी चेतनाओं में, हमारी आस्थाओं में और हमारे जीवनपथ पर शाश्वत रहेंगे।

विष्णु देव साय ने शोक जताते हुए, कही ये बात

छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय ने लिखा- विश्व वंदनीय, राष्ट्र संत आचार्य श्री विद्यासागर महामुनिराज जी के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में सल्लेखना पूर्वक समाधि का समाचार प्राप्त हुआ। छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया को अपने ओजस्वी ज्ञान से पल्लवित करने वाले आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को देश व समाज के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य, उनके त्याग और तपस्या के लिए युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। आध्यात्मिक चेतना के पुंज आचार्य श्री विद्यासागर जी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन।

  • Feb 18, 2024 12:07 IST
    आधे दिन का राजकीय शोक घोषित

    आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के देह त्यागने से देशभर में शोक की लहर है। वहीं आचार्य विद्यासागर महाराज की समाधि पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आधे दिन का राजकीय शोक। 

    यच



  • Feb 18, 2024 11:14 IST
    BJP की राष्ट्रीय कार्यसमिति में भी रखा गया आचार्य विद्यासागर के निधन पर मौन



  • Feb 18, 2024 10:41 IST
    PM मोदी ने दी भावपूर्ण विनयांजली

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आचार्य श्री की समाधि पर भावपूर्ण विनयांजली दी। पीएम मोदी ने अपनी X पोस्ट में लिखा- मेरे विचार और प्रार्थनाएं आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी के अनगिनत भक्तों के साथ हैं। आने वाली पीढ़ियां उन्हें समाज में उनके अमूल्य योगदान के लिए याद रखेंगी। विशेषकर लोगों में आध्यात्मिक जागृति के उनके प्रयासों, गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए उनके अमूल्य योगदान के लिए याद रखेंगी। मुझे वर्षों तक उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ। मैं पिछले साल के अंत में डोंगरगढ़, छत्तीसगढ़ में चंद्रगिरि जैन मंदिर की अपनी यात्रा को कभी नहीं भूल सकता. उस समय मैंने आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी के साथ समय बिताया था और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया था।



जैन आचार्य विद्यासागर Jain Acharya Vidyasagar passes away Jain Acharya Vidyasagar