नहीं मिलेगा अब मोती पाक, मैसूर पाक, भारत-पाक तनाव के बाद बदले मिठाइयों के नाम

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 22, 2025, 09:59 IST
Share
Sweets name changed in Jaipur
Sweets name changed in Jaipur

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जयपुर की मिठाई दुकानों ने ‘पाक’ शब्द हटाकर मिठाइयों के नाम में ‘श्री’ जोड़ना शुरू किया है। अब यहाँ मिलने वाले आम पाक’, ‘गोंद पाक’, ‘मैसूर पाक’ का नाम बदल दिया गया है।

Rajasthan News:भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बाद जयपुर की मिठाई दुकानों पर एक नया रुझान देखने को मिला है। जहां पहले ‘मोती पाक’, ‘आम पाक’, ‘गोंद पाक’, ‘मैसूर पाक’ जैसे पारंपरिक नाम प्रचलित थे, वहीं अब इन मिठाइयों के नामों में ‘पाक’ की जगह ‘श्री’ जोड़कर देशभक्ति का भाव उभारा जा रहा है। यह बदलाव ऑपरेशन सिंदूर के बाद लोगों की मांग पर किया जा रहा है।

लोग नहीं सुनना चाहते पाक शब्द

एक मिठाई दुकान मालिक ने बताया कि कई ग्राहक मिठाइयों के नामों में ‘पाक’ शब्द सुनकर असहज महसूस करते हैं और वे नाम बदलने की मांग करते हैं। इसी मांग के कारण दुकानदारों ने ‘बीकानेरी मोती पाक’ को ‘बीकानेरी मोती श्री’, ‘चांदी भस्म पाक’ को ‘चांदी भस्म श्री’ और ‘स्वर्ण भस्म पाक’ को ‘स्वर्ण भस्म श्री’ नाम दिया है।
शास्त्री नगर के अग्रवाल कैटरर्स के विपिन अग्रवाल ने भी बताया कि वे जल्द ही मिठाइयों के नाम बदलने का काम शुरू करेंगे। उनका कहना है कि ‘श्री’ शब्द सुनकर ग्राहकों को सांत्वना मिलती है और यह एक सकारात्मक बदलाव है। स्वीट्स एसोसिएशन के सदस्य और मुंबई के मिष्ठान भंडार के मेहुल अग्रवाल ने इस कदम का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वे भी ‘पाक’ शब्द की जगह ‘श्री’ या ‘भारत’ जैसे नामों को प्राथमिकता देंगे ताकि देशभक्ति का संदेश और मजबूत हो। ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के समय भारत के खिलाफ चीन ने की थी पाक की मदद, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

ऑपरेशन सिंदूर

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के ख़िलाफ़ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। पहलगाम में आतंकी हमला ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए इस हमले में आतंकवादियों ने धार्मिक पहचान पूछकर निर्दोष लोगों पर गोलियां चलाईं, जिससे 26 लोग मारे गए। इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की गई और भारतीय सरकार ने आतंकियों के खिलाफ कड़ा जवाब देने की बात की। सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सक्रिय हो गई हैं। द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Rajasthan News
  • जयपुर
  • पहलगाम में आतंकी हमला
  • ऑपरेशन सिंदूर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा