Political News : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा दावा, बोले- लोकसभा चुनाव में रहा विदेशी ताकतों का दखल...
Vikram Jain | Jul 14, 2024, 15:37 IST
Jaipur Union Minister Shivraj Singh Chauhan statement regarding foreign powers
जयपुर में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया। शिवराज सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विदेशी ताकतों का दखल रहा है।
JAIPUR. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि विदेशी ताकतें "किसी भी कीमत पर" सत्तारूढ़ पार्टी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं क्योंकि वे भारत की विकास दर से नाखुश हैं। देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार केन्द्र की सत्ता में काबिज न हो, इसके लिए विदेशी ताकतों ने लोकसभा चुनाव में अप्रत्यक्ष तौर पर दखलंदाजी की है। अब शिवराज सिंह के इस बयान ने देशभर में नई बहस खड़ी कर दी है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को जयपुर में आयोजित बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे विरोधी जिसमें यह सच है कि विदेशी ताकतें भी शामिल हैं, ये चाहते हैं कि हमारे देश में कैसे भी बीजेपी की सरकार ना रहे, जिस तेजी से भारत बढ़ रहा है, ये हमारे विरोधियों को रास नहीं आ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कई ताकतें बीजेपी को नुकसान पहुंचना चाहती है, हमें इसे लेकर सतर्क रहना होगा।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में कटारिया फाइनेंस पर IT और GST की कार्रवाई , 600 करोड़ की अघोषित आय उजागर
इस दौरान कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। राहुल गांधी को बालकबुद्धि कहते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष ने लोकसभा चुनाव के दौरान अग्निवीर और न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में झूठ बोला और कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में बीजेपी कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की जरूरत है।
बैठक के दौरान पार्टी के प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे ने भी लोकसभा चुनाव में कम सीट आने के तीन कारण गिनाए। उनमें से एक कारण विदेशी ताकतों का दखल बताया।
हमारे विरोधियों में विदेशी ताकतें भी शामिल हैं...
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में कटारिया फाइनेंस पर IT और GST की कार्रवाई , 600 करोड़ की अघोषित आय उजागर
शिवराज सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
गिनाए कम सीट आने के कारण
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari