जज साहब को पसंद नहीं आया हेड कांस्टेबल का सैल्यूट, सुना दी अनोखी सजा

Sourabh Bhatnagar | Dec 06, 2024, 13:33 IST
Share
thesootr
thesootr

राजस्थान के जालौर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां पूनमाराम नामक हेड कांस्टेबल को जज के सामने पेश होने के दौरान सही तरीके से सैल्यूट न करना महंगा पड़ गया।

राजस्थान के जालौर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां पूनमाराम नामक हेड कांस्टेबल को जज के सामने पेश होने के दौरान सही तरीके से सैल्यूट न करना महंगा पड़ गया। जज ने उनके सैल्यूट करने के तरीके को अनुचित मानते हुए उन्हें पुलिस लाइन में 7 दिन की ट्रेनिंग पर भेजने का आदेश दिया है।

पुलिस महानिरीक्षक से शिकायत

हेड कांस्टेबल के व्यवहार से असंतुष्ट जज ने पुलिस महानिरीक्षक को इस मामले की जानकारी दी और कहा कि पुलिसकर्मी को बेहतर ट्रेनिंग की आवश्यकता है।

7 दिनों की ट्रेनिंग का आदेश

पुलिस महानिरीक्षक और एसपी ज्ञानचंद यादव ने निर्देश जारी कर पूनमाराम को 7 दिन की ट्रेनिंग के लिए पुलिस लाइन भेजने का आदेश दिया। आदेश में हेड कांस्टेबल को सैल्यूट का सही तरीका सिखाने के साथ परेड का अभ्यास कराने की बात कही गई है। साथ ही, इस मामले में ट्रेनिंग की रिपोर्ट 10 दिनों के भीतर संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सोशल मीडिया पर पत्र वायरल

जालौर एसपी द्वारा हेड कांस्टेबल को ट्रेनिंग पर भेजने का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Noida 2
Noida 2

FAQ

  1. यह मामला कहां का है?
    यह घटना राजस्थान के जालोर जिले की है।
  2. क्या गलती हुई थी हेड कांस्टेबल से?
    उन्होंने कोर्ट में जज को सही तरीके से सलामी नहीं दी।
  3. किसने यह आदेश दिया?
    जिला सेशन न्यायालय के जज मोहम्मद हारून ने पुलिस महानिरीक्षक को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।
  4. पुलिसकर्मी को क्या सजा दी गई?
    उन्हें 7 दिनों तक पुलिस लाइन में ट्रेनिंग और सैल्यूट का अभ्यास करने के लिए कहा गया है।
  5. रिपोर्ट कब तक देनी है?
    इस आदेश के पालन की रिपोर्ट 10 दिनों के भीतर संबंधित कार्यालय में भेजनी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Rajasthan News
  • Viral News
  • national news hindi
  • कोर्ट की अनोखी सजा
  • जालौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा