जम्मू-कश्मीर को दिलाकर रहेंगे राज्य का दर्जा, राहुल गांधी बोले- UT बनाकर छीना गया लोगों का हक
Vikram Jain | Sept 04, 2024, 16:30 IST
Jammu and Kashmir election Rahul Gandhi rally addressed
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार का आगाज किया। रामबन में रैली को संबोधित हुए राहुल गांधी ने स्टेटहुड और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया।
NEW DELHI. जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव (Jammu Kashmir Election) को लेकर कांग्रेस ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक्टिव हो गए हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए रामबन में चुनावी रैली संबोधित किया। राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के लोग देश में नफरत और हिंसा फैला रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार राज्य का दर्जा छीना गया है। राज्य को खत्म किया, उन्होंने आगे कि कहा कि जम्मू-कश्मीर से स्टेटहुड छीना गया है, हम इसे वापस देंगे। जम्मू-कश्मीर में राजा का शासन है। और उप-राज्यपाल (LG) यहां के राजा हैं। राज्य को केंद्र शासित प्रदेश (union territory) बनाकर लोगों का हक छीना गया है। जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा वापस दिलाना हमारा पहला कदम होगा। हम चाहते थे कि पहले राज्य का दर्जा मिले और फिर चुनाव हो। बीजेपी चाहे या न चाहे, INDIA गठबंधन दबाव बनाएगा और राज्य का दर्जा मिलेगा।
बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के लोग पूरे देश में नफरत और हिंसा फैला रहे हैं। नफरत फैलाना उनका काम है। हमारा मोहब्बत फैलाने का काम है। वो तोड़ते हैं और हम जोड़ते हैं। नफरत को मोहब्बत से हराया जा सकता है। पहले पीएम मोदी छाती फैलाकर चलते थे और अब झुककर आते हैं।
राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए आगे कहा कि आप से आपका राज्य ही नहीं छीना गया, आपके अधिकार संपत्ति सब कुछ छीना जा रहा है। 1947 में हमने राजाओं को हटाकर लोकतांत्रिक सरकार बनाई थी। देश को संविधान हमने दिया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यहां सत्ता में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की गठबंधन सरकार आने वाली है। उन्होंने वादा किया हम सभी सरकारी रिक्त पदों को भरेंगे और एज लिमिट को 40 साल तक बढ़ाएंगे। दिहाड़ी मजदूर नियमित किए जाऐंगे। मजदूरों की आय भी बढ़ाएंगे। सबको साथ लेकर जम्मू-कश्मीर की सरकार चलाना ही हमारा लक्ष्य होगा।
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार केवल अडानी और अंबानी को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। देश के बाकी हिस्सों से ज्यादा बेरोजगारी जम्मू-कश्मीर में है। उन्होंने आगे कहा कि कभी पीएम मोदी कभी समुद्र के नीचे चले जाते हैं तो कभी किसी नेता को गले लगाते हैं लेकिन वह बेरोजगारी पर बात नहीं करते।
ये खबर भी पढ़ें... सीएम योगी का अखिलेश पर जोरदार हमला, बोले- आदमखोर भेड़िए की तरह चाचा-भतीजे ने मचाया उत्पात, बुलडोजर पर दिया यह जवाब
बता दें कि आर्टिकल 370 खत्म होने और जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद पहली बार प्रदेश में चुनाव होने जा रहे हैं। 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में चुनाव होंगे। 18 सिंतबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग होना है। 8 अक्टूबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
राहुल गांधी की रामबन रैली
राज्य का दर्जा वापस दिलाना पहला काम
बीजेपी और आरएसएस पर बोला हमला
आप से छीना जा रहा सब कुछ
हमारी सरकार आने वाली है...
जम्मू-कश्मीर में ज्यादा बेरोजगारी
ये खबर भी पढ़ें... सीएम योगी का अखिलेश पर जोरदार हमला, बोले- आदमखोर भेड़िए की तरह चाचा-भतीजे ने मचाया उत्पात, बुलडोजर पर दिया यह जवाब
10 साल बाद हो रहे है चुनाव
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
राहुल गांधी की रामबन रैली
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari