सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रहा है पंच? जानिए इस जापानी बंदर का सच

Anjali Dwivedi | Feb 21, 2026, 15:57 IST
Share
japan-viral-panch-monkey-emotional-story-2026
japan-viral-panch-monkey-emotional-story-2026

जापान के इचिकावा चिड़ियाघर का नन्हा बंदर पंच फिर सुर्खियों में है। मां के छोड़ने के बाद वह खिलौने को मां मान रहा है। अपनी सुरक्षा के लिए खिलौने से चिपके हुए पंच के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

जापान के इचिकावा सिटी चिड़ियाघर से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने इंटरनेट की दुनिया को भावुक कर दिया है। यह कहानी है पंच नाम के एक नन्हे जापानी मकाक बंदर की है। इसकी मासूमियत और संघर्ष ने दुनिया भर के लोगों का दिल जीत लिया है। आइए जानते हैं आखिर क्यों पंच इस समय दुनिया का सबसे चर्चित और वायरल बंदर बन गया है।

Japanese Zoo Viral Video: मां ने छोड़ा साथ, तो खिलौने को ही सीने से लगा  बैठा ये मासूम; जापान के Zoo से वायरल हो रही यह वीडियो भावुक कर देगी आपको |
Japanese Zoo Viral Video: मां ने छोड़ा साथ, तो खिलौने को ही सीने से लगा बैठा ये मासूम; जापान के Zoo से वायरल हो रही यह वीडियो भावुक कर देगी आपको |

जन्म के साथ ही पंच को मिला अकेलापन

पंच का जन्म 26 जुलाई, 2025 को जापान के इचिकावा शहर के चिड़ियाघर में हुआ था। जन्म के समय इस नन्हे जीव का वजन मात्र 500 ग्राम था। दुखद बात यह रही कि पंच की मां ने जन्म के तुरंत बाद उसे अपनाने से इनकार कर दिया और उसे अकेला छोड़ दिया। चिड़ियाघर के कर्मचारियों के अनुसार, पहली बार मां बनने वाली बंदरिया अक्सर अनुभव की कमी के कारण अपने बच्चे को छोड़ देती हैं।

खिलौने को मान लिया अपनी मां

मकाक बंदरों के बच्चों के लिए अपनी मां से चिपके रहना उनकी सुरक्षा और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी होता है। जब पंच के पास कोई सहारा नहीं बचा, तो चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने उसे एक मुलायम ऑरंगुटान खिलौना दे दिया। पंच ने इस खिलौने को ही अपनी दुनिया मान लिया और वह हर वक्त इससे लिपटा रहने लगा। अपनी सुरक्षा के लिए खिलौने से चिपके हुए पंच की तस्वीरों ने दुनिया भर में लोगों की सहानुभूति बटोरी.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि पंच नए माहौल में ढल रहा है। लेकिन हाल ही में एक्स पर साझा किए गए वीडियो ने सबको चौंका दिया है। इन वीडियो (वायरल वीडियो) में देखा जा सकता है कि बाड़े के बड़े बंदर पंच को बेरहमी से जमीन पर घसीट रहे हैं और उसे परेशान कर रहे हैं। वीडियो में डरा हुआ पंच रोता हुआ सांत्वना पाने के लिए वापस अपनी गुड़िया मां के पास भागता नजर आता है।

इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा और चिंता

पंच के साथ हो रहे इस बर्ताव को देखकर लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कई यूजर्स ने सवाल उठाया है कि उत्पीड़न की जानकारी होने के बावजूद प्रशासन ने उसे उसी पिंजरे में क्यों रखा है। यूजर्स का कहना है कि एक कमजोर जानवर को सुरक्षा के लिए खिलौना पकड़ते देखना ही यह साबित करने के लिए काफी है कि उसे एक अलग और सुरक्षित बाड़े की जरूरत है।

चिड़ियाघर प्रशासन की सफाई

बढ़ते विवाद और लोगों की चिंता को देखते हुए चिड़ियाघर (Zoo) प्रशासन ने अपनी बात रखी है। प्रशासन का कहना है कि यह बड़े बंदरों के साथ घुलने-मिलने की एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने दावा किया है कि पंच पूरी तरह सुरक्षित है और वह धीरे-धीरे समाज में अपनी जगह बनाना सीख रहा है। फिलहाल, पंच अपने अकेलेपन और संघर्ष के कारण इंटरनेट पर एक बार फिर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

ये खबरें भी पढ़ें....

पत्नी को एक थप्पड़ मारना क्रूरता नहीं, गुजरात HC का बड़ा फैसला

एक चेसिस नंबर पर 16 हजार वाहन रजिस्टर्ड, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

पेट में कैंची भूल गए डॉक्टर, पांच साल के दर्द झेलने के बाद एक्स-रे ने खोला राज

AI समिट में यूथ कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, शर्ट उतारकर किया विरोध

Tags:
  • जापान
  • वायरल वीडियो
  • सोशल मीडिया
  • Zoo
  • बंदर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि