AI समिट में यूथ कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, शर्ट उतारकर किया विरोध

Sandeep Kumar | Feb 20, 2026, 17:01 IST
Share
youth congress protests
youth congress protests

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने AI समिट में पीएम मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शर्ट उतारकर पवेलियन में घुसकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

News in Short

  • युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
  • प्रदर्शनकारी पवेलियन में घुसकर नारेबाजी करने लगे और टी-शर्ट उतारकर विरोध किया।
  • पुलिस ने 5 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और तिलक मार्ग थाने भेजा।
  • बीजेपी ने कांग्रेस के प्रदर्शन की आलोचना की और इसे देश विरोधी बताया।
  • बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस AI समिट और भारत की उपलब्धियों का विरोध कर रही है।

News in Detail

भारत के मंडपम में चल रहे इंडिया एआई एक्सपो समिट में आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। वे नारे लगाते हुए पवेलियन में पहुंचे और टीशर्ट उतारकर प्रदर्शन किया।

रणथंभौर और सरिस्का टाइगर रिजर्व के चार बाघों का शिकार,10 बाघ टेरेटरी की लड़ाई में मरे

भारत मंडपम के पवेलियन में घुसे कांग्रेसी

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि करीब 10 युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शोर मचाते हुए भारत मंडपम के पवेलियन में घुस गए और नारेबाजी की। पुलिस ने बताया कि सभी सदस्य QR कोड से एंट्री लेकर पहुंचे थे। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है और उन्हें तिलक मार्ग थाने ले जाया गया है।

CSMC Vacancy 2026: दसवीं पास युवाओं के लिए 222 पदों पर भर्ती, सैलरी 63 हजार तक

हिरासत में कांग्रेस के कार्यकर्ता

पुलिस ने बताया कि इस मामले में 5 युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि वे भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

JEE Mains 2026: अब पढ़ाई के दौरान IIT कैंपस बदल सकेंगे छात्र

बीजेपी ने बोला कांग्रेस पर हमला

भारत मंडपम में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन की बीजेपी ने आलोचना की है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने फिर साबित किया कि उनके लिए AI, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आत्मनिर्भर भारत और एस्पिरेशनल इंडिया कोई मायने नहीं रखते। उनके लिए AI एंटी इंडिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब एएनसी (एंटी नेशनल कांग्रेस) बन गई है।

पूनावाला ने कहा कि AI समिट की पूरी दुनिया में सराहना हो रही है, और फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस, और प्रमुख टेक कंपनियों के CEOs जैसे आल्टमैन और सुंदर पिचाई ने इसकी तारीफ की है। यहां तक कि शशि थरूर ने भी इसे शानदार बताया।

लेकिन राहुल गांधी के इशारे पर युवा कांग्रेस AI समिट का विरोध कर रही है, उन्होंने इसे शर्टलेस, कैरेक्टरलेस और ब्रेनलेस कदम बताया। पूनावाला ने यह भी कहा कि यह बीजेपी का नहीं, बल्कि भारत की उपलब्धि का विरोध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी यूपीआई, कोरोना वैक्सीन और मिशन सिंदूर जैसे मुद्दों पर देश के हित में विरोध किया।

रेप और हत्या के दो दोषियों को फांसी की सजा, सोशल मीडिया पोस्ट से खुला था राज

Tags:
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • भारत मंडपम्
  • AI
  • सुंदर पिचाई
  • युवा कांग्रेस
  • फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग