रेप और हत्या के दो दोषियों को फांसी की सजा, सोशल मीडिया पोस्ट से खुला था राज

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
fashi
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के लालसोट में महिला से रेप और हत्या के दो दोषियों को कोर्ट ने फांसी की सजा दी है। दोनों आरोपियों ने महिला को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया और फिर रेप कर हत्या कर शव कुएं में फेंका था।

News in Short

  • दौसा के लालसोट में महिला से रेप और हत्या के दो दोषियों को कोर्ट ने फांसी की सजा से किया दंडित
  • महिला को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर सुनसान इलाके में रेप किया गया।
  • महिला के जेवर और पैसे लूटकर की थी हत्या व शव फेंक दिया था कुएं में
  • नाबालिग आरोपी की सोशल मीडिया पोस्ट देखकर पुलिस को सूचित करने से हुई आरोपियों की पहचान
  • पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर महिला का शव कुएं से बरामद किया।

News in Detail

राजस्थान के लालसोट में एडीजे ऋतु चौधरी ने महिला का रेप और हत्या के दो दोषियों को फांसी की सजा दी है। कोर्ट ने मामले में गुरुवार को फैसला सुरक्षित कर लिया था।

क्या था पूरा मामला

23 अप्रेल 2022 को जयपुर निवासी महिला अपने घर से दौसा स्थित अपने गांव जा रही थी। वह बस स्टैंड पर उतर कर पैदल घर जा रही थी। महिला के साथ एक अंजान नाबालिग (14) भी पैदल जा रहा था। रास्ते में संजू मीणा (23) और कालू मीणा (27) ने लिफ्ट के बहाने अपनी कार में दोनों को बैठा लिया

सुनसान इलाके में रेप किया

रास्ते में नाबालिग के घर आने पर दोनों दोषियो ने उसे तो कार से उतार दिया। महिला को आगे उसके घर छोड़ने की बात कह कर कार में बैठे रहने को कहा। दोनों दोषी कार को 5 किलोमीटर दूर गए। वहां उन्होंने नदी क्षेत्र में सुनसान इलाका देखकर महिला के साथ रेप किया। दोनों आरोपियों ने महिला कीमती सामान,जेवर और पैसे भी छीन लिए । फिर स्कॉर्फ से महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। दोषियो ने महिला के शव को जलाने का भी नाकाम प्रयास किया। सफल नहीं नहीं होने पर उन्होंने महिला का शव कुएं में फेंक दिया।

नाबालिग ने की पहचान

महिला जब अपने घर नहीं पहुंची तो उनके परिवार परिवार वालों गुमशुदगी की सूचना पुलिस के साथ सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दी। यह पोस्ट ने जब महिला के साथ कार में मौजूद नाबालिग ने देखी तो उसने अपने पिता को बताया कि महिला कार में उसके साथ ही आई थी और आरोपियों के बारे में भी बता दिया।

बच्चे के पिता ने यह बात सोशल मीडिया पोस्ट के साथ दिए गए नंबर पर बात कर उन्हें ये जानकारी दे दी। महिला के भाई ने यह बात को पुलिस को दी। पुलिस ने 24 अप्रेल 2022 की देर शाम संजू मीणा और कालू मीणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर महिला का शव कुएं से बरामद कर लिया गया हैं।

ये भी पढे़:-

गोलमा का छलका दर्द: ईश्वर ने कोख खाली रखी, पर राजस्थान के लाडलों ने कभी कमी महसूस नहीं होने दी

राजस्थान सरकारी विभाग में भर्ती, 20 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

त्योहार पर रेलवे ने शुरू की होली स्पेशल ट्रेन, राजस्थान के इन स्टेशन पर हैं ठहराव

JEE मेन 2026 रिजल्ट: टॉप 12 में राजस्थान के तीन छात्रों को जगह, प्राप्त किए 100 पर्सेंटाइल

राजस्थान पंचायती राज परिसीमन प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट का अहम् फैसला, सरकार ने दिया चुनाव का आश्वासन

Tags:
  • फांसी की सजा
  • हत्या
  • सोशल मीडिया
  • रेप
  • दौसा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर