CSMC Vacancy 2026: दसवीं पास युवाओं के लिए 222 पदों पर भर्ती, सैलरी 63 हजार तक

Manya Jain | Published:
Share
CSMC Vacancy 2026 10th pass can apply
CSMC Vacancy 2026 10th pass can apply

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। संभाजीनगर नगर निगम ने जूनियर इंजीनियर और फायरमैन सहित 222 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 17 फरवरी से शुरू हो गए हैं।

महाराष्ट्र के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका है। संभाजीनगर नगर निगम ने नई भर्ती (govt jobs 2026) की घोषणा की है। यहां ग्रुप सी के कुल 222 पद खाली हैं। इनमें जूनियर इंजीनियर और फायरमैन के पद शामिल हैं।

स्वच्छता निरीक्षक के पदों के लिए भी भर्ती (Latest Sarkari Naukri) होगी। आवेदन की प्रक्रिया 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दसवीं पास युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है। डिप्लोमा और डिग्री धारक भी फॉर्म भर सकते हैं। इच्छुक छात्र अपनी योग्यता के अनुसार 18 मार्च 2026 तकअप्लाई कर सकते हैं।

पदों की जानकारी

नगर निगम ने विभिन्न विभागों के लिए पदों का आवंटन किया है। नीचे प्रमुख पदों की सूची दी गई है:

  • फायरमैन (Fireman): 100 पद
  • जूनियर इंजीनियर (Civil): 32 पद
  • स्थापत्य अभियांत्रिकी सहायक (Civil Engineering Assistant): 24 पद
  • ड्राइवर ऑपरेटर (Driver Operator): 15 पद
  • स्वच्छता निरीक्षक (Sanitation Inspector): 12 पद
  • कैशियर (Cashier): 12 पद
  • ट्रेसर (Tracer): 09 पद
  • पशुधन पर्यवेक्षक (Livestock Supervisor): 07 पद
  • उद्यान सहायक (Garden Assistant): 06 पद
  • उप फायर स्टेशन अधिकारी (Sub Fire Station Officer): 04 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • जूनियर इंजीनियर (सिविल): सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री।
  • फायरमैन: न्यूनतम 10वीं पास।
  • सिविल इंजीनियरिंग सहायक: सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
  • ड्राइवर ऑपरेटर: 10वीं पास के साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस।
  • कैशियर: वाणिज्य (Commerce) में स्नातक।
  • स्वच्छता निरीक्षक: स्नातक (Graduate)।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 साल
  • अधिकतम आयु: 38 साल (सामान्य श्रेणी)
  • आयु गणना की तिथि: 31 जनवरी 2026
छूट: पिछड़े वर्गों के लिए 43 साल और दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिकों के लिए 45 साल तक की छूट महाराष्ट्र सरकार के नियमानुसार देय है।

सैलरी

कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer) के लिए साल 38 हजार 600 रुपए से 1 लाख 22 हजार 800 रुपए के बीच है, जबकि फायरमैन और कैशियर के लिए यह 19 हजार 900 रुपए से 63 हजार 200 रुपए के बीच निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन परीक्षा (Online Exam): वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा।
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): योग्य उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों की जांच।
  • शारीरिक परीक्षण (Physical Fitness Test): यह केवल फायरमैन और फायर स्टेशन अधिकारी जैसे पदों के लिए अनिवार्य है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.chhsambhajinagarmc.org पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Recruitment' या 'Career' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • Various Group C Posts 2026 के लिंक को चुनें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म (Online Application Form) में अपनी सभी जानकारी जैसे नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता भरें।
  • जरूरी दस्तावेज़, फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
Apply Online: Click here

Official Notification PDF: Click here

Official Website: Click here

ये भी पढ़ें...

राजस्थान सरकारी विभाग में भर्ती, 20 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

भारतीय नौसेना SSC ऑफिसर भर्ती, 260 पदों के लिए आवेदन शुरू

यंत्र इंडिया लिमिटेड भर्ती, तीन हजार से ज्यादा पदों पर 10वीं पास को मौका

बदल गए यूपीएससी कैडर अलॉटमेंट के नियम, अब ऐसे अलॉट होगा IAS IPS Cadre

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर