अयोध्या राम मंदिर के VIP एंट्री गेट पर फायरिंग में जवान की मौत, मचा हड़कंप

Deeksha Nandini Mehra | Jun 19, 2024, 13:09 IST
Share
राम मंदिर में जवान की गोली लगाने से मौत
राम मंदिर में जवान की गोली लगाने से मौत

अयोध्या के राम मंदिर परिसर में बुधवार सुबह एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझेगी

Jawan shot dead at Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या के राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवान पर किसी ने गोली चला दी। इस हादसे में जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जवान की VIP गेस्ट की एंट्री गेट पर लगी थी। राम लला के दर्शनों के लिए भक्तों की बड़ी सख्या में भीड़ थी। इसी दौरान कहीं से गोली चली और उस गोली का शिकार ड्यूटी पर तैनात जवान बन गया। फिलहाल पुलिस ने जानकारी को सार्वजनिक करने से मना कर दिया है। इसे मंदिर की सुरक्षा में सेंध लगाने की तरह देखा जा रहा है।

हॉस्पिटल पहुंचने तक काफी बह गया था खून

पुलिस ने बताया कि राम मंदिर परिसर में बुधवार सुबह अचानक गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर सभी सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि जवान खून से लथपथ हालत में पड़ा था। जवान को सामने की तरफ से माथे पर गोली लगी थी।

जवान को बिना देर किए अस्पलात पहुंचाया। हॉस्पिटल पहुंचने तक जवान का काफी खून बह गया था। जवान की हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टर्स ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया। वहां डॉक्टरों ने जवान मृत घोषित कर दिया।

ये खबर पढ़िए ...ऐसे करें फॉर्म 16 के बिना ITR फाइल, बस ये तीन डॉक्यूमेंट हैं जरूरी

पीएम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति साफ

जवान की मौत के बाद राम मंदिर परिसर समेत पूरे अयोध्या में हड़कंप मच गया। आईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की।

फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह स्पष्ट हो पाएगी।

अभी इसे आत्महत्या और हत्या दोनों के ही एंगल से जांचा जा रहा है। कल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

ये खबर पढ़िए ...ips officer suicide : पत्नी की मौत से दुखी असम के गृह सचिव ने की आत्महत्या

एसएसएफ फोर्स का था जवान

मृतक जवान का नाम शत्रुघ्न विश्वकर्मा था। 25 साल का शत्रुघ्न अंबेडकरनगर का रहने वाला था। अभी एसएसएफ फोर्स (Special Security Force) में तैनात था। एसएसएफ फोर्स को मंदिर की सुरक्षा के लिए गठित किया गया है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

राम मंदिर में जवान पर चली गोली | अयोध्या राम मंदिर | Jawan shot dead at Ram Mandir

Tags:
  • अयोध्या राम मंदिर
  • राम मंदिर में जवान पर चली गोली
  • Jawan shot dead at Ram Mandir
  • Special Security Force
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा