सब गोलमाल है! सरकारी चपरासी का निधन, नौकरी मांगने पहुंची 3 महिलाएं, तीनों ने पेश किए शादी के दस्तावेज

Pratibha ranaa | Jun 09, 2024, 09:12 IST
Share
चपरासी की मौत, नौकरी मांगने पहुंची 3 पत्नियां
चपरासी की मौत, नौकरी मांगने पहुंची 3 पत्नियां

संतोष कुमार की पहली पत्नी और कानूनी तौर पर पत्नी कौन है, इसकी गहराई से जांच की जा रही है। सिंचाई विभाग के माताटीला खंड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात रहे संतोष कुमार की फरवरी में कैंसर से मृत्यु हो गई थी।

यूपी के झांसी जिले से एक हैरान- परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विभाग में अपने पति की नौकरी मांगने के लिए तीन महिलाएं ऑफिस पहुंच गईं। सभी खुद को एक ही व्यक्ति की पत्नियां बताने लगी। ऐसा मामला देखकर विभाग के अफसरों का माथा खनक गया।

चपरासी की मौत, नौकरी मांगने पहुंची 3 पत्नियां

जानकारी के मुताबिक संतोष कुमार माताटीला सिंचाई खंड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। 6 फरवरी को कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया था। पति की मौत के बाद तालबेहट में रहने वाली क्रांति वंशकार ने खुद को संतोष की पत्नी बताते हुए अनुकंपा नौकरी के लिए आवेदन किया। उसने संतोष के मृत्यु प्रमाण पत्र, वारिसयान समेत अन्य दस्तावेज अफसरों को सौंपे। थोड़े दिनों बाद भोपाल में रहने वाली सुनीता वर्मा भी झांसी ऑफिस आ गई। उसने खुद को संतोष की पत्नी बताते हुए नौकरी की मांग की। सुनीता ने अफसरों को शादी के कार्ड, फोटो समेत अन्य दस्तावेज दिए। दो पत्नियों के कागजात देखकर अफसरों के होश उड़ गए।

ये खबर भी पढ़िए...पातालकोट एक्सप्रेस 11 से 29 सितंबर तक कैंसिल, झांसी स्टेशन पर चल रहा मेंटेनेंस का काम, पेंचव्हेली भी दो दिन रहेगी रद्द

तीन महिलाओं के दावों से विभाग में हड़कंप

अफसर अभी दोनों महिलाओं को कागजात के मामले की जांच कर ही रहे थे कि तालबेहट निवासी राजो भी माताटीला झांसी ऑफिस पहुंची गई। उसने खुद को संतोष की पहली पत्नी बताते हुए नौकरी की गुहार लगाई। उसने भी अफसरों को सारे दस्तावेज उपलब्ध करवाए। वहीं अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि कानूनी तौर पर संतोष की पत्नी कौन है।

बता दें, संतोष की नौकरी 1996 में लगी थी। अपने लगभग 23 वर्ष के कार्यकाल में वह सिंचाई विभाग के कई खंड में तैनात रहे।

ये खबर भी पढ़िए...झांसी में पबजी एडिक्ट ने की माता-पिता की हत्या, गेम खेलने से रोकने पर पिता से अक्सर लड़ता था आरोपी, जो किया उसका अफसोस भी नहीं

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सरकारी चपरासी संतोष कुमार
  • झांसी में तीन पत्नियों का दावा
  • झांसी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई