झांसी के अस्पताल में आग, 10 नवजातों की मौत, 35 खिड़की तोड़कर बचाए गए
Sourabh Bhatnagar | Nov 16, 2024, 07:50 IST
Jhansi Medical College Fire
झांसी मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में आग से 10 नवजातों की मौत। चीफ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट सचिन मोहर ने जानकारी दी कि हादसा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (Oxygen Concentrator) में आग लगने के कारण हुआ।
उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (NICU - Neonatal Intensive Care Unit) में शुक्रवार रात भीषण आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई। झांसी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग के कारण 35 नवजातों को बचा लिया गया है।
झांसी के चीफ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट सचिन मोहर ने जानकारी दी कि हादसा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (Oxygen Concentrator) में आग लगने के कारण हुआ। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) आग लगने की वजह हो सकती है। मेडिकल स्टाफ ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन एनआईसीयू का वातावरण अधिक ऑक्सीजिनेटेड होने की वजह से आग तेजी से फैल गई।
घटना के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू किया गया। डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि जांच के लिए कमिश्नर और डीआईजी की निगरानी में एक समिति बनाई गई है। समिति अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को सौंपेगी।
CM योगी को धमकी देने वाली फातिमा हिरासत में, मांगा था इस्तीफा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने X पर इस हादसे को हृदयविदारक बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
एनआईसीयू (NICU) के दो भागों में बच्चों को रखा गया था। क्रिटिकल केयर यूनिट, जो अंदरूनी हिस्से में थी, वहां सबसे अधिक बच्चों की मौत हुई। इसका कारण यह था कि एंट्री और एग्जिट के लिए केवल एक ही रास्ता था, जो धुएं से भर गया। इस वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावी रूप से नहीं हो सका।
सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में फायर अलार्म सिस्टम तो मौजूद था, लेकिन उसका मेंटेनेंस लंबे समय से नहीं हुआ था। अलार्म समय पर नहीं बजा, जिससे स्थिति बिगड़ गई। यदि यह सिस्टम ठीक से काम करता, तो अधिक बच्चों की जान बचाई जा सकती थी।
मृत बच्चों के परिजनों का आरोप है कि हादसे के दौरान पैरामेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों ने बच्चों को बचाने की कोशिश नहीं की। परिजनों के मुताबिक, स्टाफ हादसे के समय वहां से भाग गया। हालांकि, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ खुद सुरक्षित रहे और किसी को कोई चोट नहीं आई।
NOTE : यह रिपोर्ट केवल हादसे की संभावित खामियों को उजागर करने के लिए तैयार की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
आग लगने की वजह
जांच और राहत कार्य
CM योगी को धमकी देने वाली फातिमा हिरासत में, मांगा था इस्तीफा
मुख्यमंत्री का बयान
जनपद झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज के NICU में घटित एक दुर्घटना में हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
जिला प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों को संचालित कराने के निर्देश दिए हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 15, 2024
झांसी हादसे की तीन बड़ी खामियां
एक ही एंट्री और एग्जिट का रास्ता
फायर अलार्म सिस्टम फेल
स्टाफ पर लापरवाही के आरोप
NOTE : यह रिपोर्ट केवल हादसे की संभावित खामियों को उजागर करने के लिए तैयार की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari