PCS अधिकारी ज्योति मौर्या विवाद खत्म, पति संग नई शुरुआत
thesootr Desk | Apr 06, 2026, 15:27 IST
Jyoti maurya controversy
यूपी की चर्चित PCS अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या के बीच ढाई साल से चला आ रहा हाई-प्रोफाइल विवाद खत्म हो गया है। दोनों ने साथ रहने का फैसला किया हैं। ज्योति को प्रमोशन के बाद नोएडा में पोस्टिंग मिली है.
समझें क्या है पूरा मामला
चर्चित PCS अधिकारी ज्योती मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या के बीच चले हाई वोल्टेज ड्रामा का आखिरकार अंत हो गया है। उन्होंने अपनी शादी को एक और मौका देने का फैसला किया है। ढाई साल चले इस विवाद में आरोपों और जांच के बीच सोशल मीडिया ने भी अलग भूमिका निभाई।
ताजा जानकारी के मुताबिक ज्योति मौर्या को प्रमोशन मिला है और उनकी पोस्टिंग नोएडा में हुई है। आलोक मौर्या भी उनके साथ Noida में रह रहे हैं। परिवार और करीबी लोगों की पहल के बाद दोनों के बीच बातचीत का रास्ता खुला और धीरे-धीरे मतभेद कम होते गए।
ज्योति (SDM Jyoti Maurya)और आलोक मौर्या की शादी 2010 में हुई थी। शुरुआती वर्षों में घर सामान्य रूप से चला। लेकिन 2015 में जब ज्योति का PCS में चयन हुआ और वे SDM (Sub-Divisional Magistrate) बनीं, तब दोनों के बीच दूरियां पनपने लगीं।
ज्योति प्रशासनिक सेवा में लगातार आगे बढ़ती रहीं। वहीं आलोक पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में काम करते रहे। आलोक का कहना था कि उन्होंने पत्नी की पढ़ाई और तैयारी में अहम भूमिका निभाई, लेकिन सफलता के बाद उन्हें नजरअंदाज किया जाने लगा। ज्योति और उनके परिवार की ओर से भी अपने-अपने आरोप थे।
2023 में यह मामला सार्वजनिक हो गया। आलोक मौर्या ने ज्योति पर भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति बनाने के आरोप लगाए। उन्होंने शासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग की। साथ ही एक अन्य अधिकारी के साथ संबंध होने का भी आरोप लगाया, जिससे मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया। प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई। कमेटी ने दोनों पक्षों से साक्ष्य मांगे। लेकिन एक समय बाद आलोक ने अपनी शिकायत वापस ले ली और जांच कमेटी ने मामला बंद करने की रिपोर्ट सौंप दी।
एसडीएम ज्योति मौर्या का पति से विवादमहीनों तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा। कभी ज्योति के समर्थन में आवाज उठी, तो कभी आलोक के पक्ष में लोग सामने आए। मामले ने समाज में कई सवाल खड़े किए। क्या करियर में आगे बढ़ने से रिश्तों पर असर पड़ता है? क्या पति-पत्नी के बीच पद और हैसियत का फर्क संबंधों को बदल देता है?
इन्हीं सवालों के बीच आलोक मौर्या ने पुरुष अधिकारों के लिए आवाज भी उठाई। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को पत्र लिखा और पुरुष आयोग के गठन की मांग की।
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान आलोक मौर्या चुप नहीं बैठे। वे लगातार सरकारी प्रतियोगी परीक्षाएं देते रहे। बताया जा रहा है कि इस बार के यूपी PCS परीक्षा में वे इंटरव्यू चरण तक पहुंचे, लेकिन अंतिम चयन सूची में उनका नाम नहीं आया। हाल में उनकी कुछ तस्वीरें लोक सेवा आयोग के बाहर वायरल हुईं, जिससे अफवाह फैली कि उनका SDM पद पर चयन हो गया है। बाद में सफाई आई कि वे किसी मित्र को बधाई देने वहां गए थे, जिसका चयन हुआ था।
ढाई साल के विवाद के बाद साथ आने का यह फैसला कई लोगों को हैरान करने वाला है। लेकिन इसे एक परिपक्व और समझदारी भरे कदम के रूप में भी देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक परिवार के बड़ों और करीबी लोगों ने बीच-बचाव किया। बातचीत के जरिए मतभेद कम होते गए और अंततः दोनों ने नई शुरुआत का रास्ता चुना। यह फैसला सिर्फ उन दोनों के लिए ही नहीं बल्कि उनके परिवारों के लिए भी सुकून लेकर आया है जो लंबे समय से इस विवाद के कारण मानसिक दबाव में थे।
ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या का मामला सिर्फ एक दंपती का निजी विवाद नहीं था। यह उस बड़े सामाजिक सवाल को उजागर करता है जो आज लाखों घरों में मौजूद है। जब एक महिला तेजी से आगे बढ़ती है और उसका साथी पीछे छूट जाता है, तो रिश्ते पर दबाव बढ़ता है। यह मामला सरकारी जांच, सोशल मीडिया बहस और पुरुष अधिकारों के आंदोलन तक पहुंचा। इसने यह भी दिखाया कि भारतीय समाज में वैवाहिक विवाद कितनी जल्दी राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बन जाते हैं। भारतीय संविधान हर नागरिक को सम्मान और न्याय का अधिकार देता है। यह खबर यह भी बताती है कि डिजिटल मीडिया के इस दौर में निजी मामले कैसे वायरल होते हैं और उससे किसी के जीवन पर क्या असर पड़ सकता है। इस सुलह से यह संदेश भी मिलता है कि बातचीत और समझ से बड़े से बड़ा विवाद हल हो सकता है।
ये खबरें भी पढ़ें...
पत्नी पर लगाए आरोपों पर भड़के असम सीएम सरमा, बोले- पाकिस्तान के इशारे पर काम कर रही कांग्रेस
सीएम मोहन यादव का यूपी को तोहफा, उज्जैन के बाद अब काशी विश्वनाथ में लगी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी
जमीन खरीदने से पहले जांच करना खरीददार की जिम्मेदारी, हाईकोर्ट ने सुनाया महत्वपूर्ण फैसला
97 की उम्र में रोबोटिक सर्जरी और 100 के पार भी एआई पर चर्चा, मिलिए देश के सबसे बुजुर्ग समाजवादी नेता पंडित रामकिशन से
- ज्योति मौर्या यूपी की PCS (Provincial Civil Service) अधिकारी हैं, 2015 में चुनी गई थी।
- पति आलोक मौर्या पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात हैं।
- 2023 में आलोक ने ज्योति पर भ्रष्टाचार और अवैध संबंध के आरोप लगाए थे।
- मामला सोशल मीडिया और सरकारी जांच तक पहुंचा, खूब सुर्खियां बटोरीं।
- अब ढाई साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से साथ रहने का फैसला किया है।
ज्योति-आलोक की नई शुरुआत
ताजा जानकारी के मुताबिक ज्योति मौर्या को प्रमोशन मिला है और उनकी पोस्टिंग नोएडा में हुई है। आलोक मौर्या भी उनके साथ Noida में रह रहे हैं। परिवार और करीबी लोगों की पहल के बाद दोनों के बीच बातचीत का रास्ता खुला और धीरे-धीरे मतभेद कम होते गए।
2010 से शुरू हुई कहानी
ज्योति प्रशासनिक सेवा में लगातार आगे बढ़ती रहीं। वहीं आलोक पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में काम करते रहे। आलोक का कहना था कि उन्होंने पत्नी की पढ़ाई और तैयारी में अहम भूमिका निभाई, लेकिन सफलता के बाद उन्हें नजरअंदाज किया जाने लगा। ज्योति और उनके परिवार की ओर से भी अपने-अपने आरोप थे।
जांच और विवाद का दौर
सोशल मीडिया पर तूफान
इन्हीं सवालों के बीच आलोक मौर्या ने पुरुष अधिकारों के लिए आवाज भी उठाई। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को पत्र लिखा और पुरुष आयोग के गठन की मांग की।
आलोक की तैयारी जारी है
परिपक्व फैसला, दो परिवारों को राहत
यह खबर क्यों जरूरी है?
ये खबरें भी पढ़ें...
पत्नी पर लगाए आरोपों पर भड़के असम सीएम सरमा, बोले- पाकिस्तान के इशारे पर काम कर रही कांग्रेस
सीएम मोहन यादव का यूपी को तोहफा, उज्जैन के बाद अब काशी विश्वनाथ में लगी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी
जमीन खरीदने से पहले जांच करना खरीददार की जिम्मेदारी, हाईकोर्ट ने सुनाया महत्वपूर्ण फैसला
97 की उम्र में रोबोटिक सर्जरी और 100 के पार भी एआई पर चर्चा, मिलिए देश के सबसे बुजुर्ग समाजवादी नेता पंडित रामकिशन से
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari