सिंधिया लेडी किलर... कल्याण बनर्जी की टिप्पणी पर संसद में हंगामा...

Ravi Singh | Dec 11, 2024, 23:23 IST
Share
CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav

संसद के शीतकालीन सत्र में बुधवार, 11 दिसंबर को अलग हंगामा देखने को मिला। लोकसभा में बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के बीच तीखी बहस देखने को मिली...

संसद के शीतकालीन सत्र में बुधवार, 11 दिसंबर लोकसभा में बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के बीच तीखी बहस हो गई। कल्याण बनर्जी ने सिंधिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आप अच्छे दिखने वाले इंसान हैं, लेकिन आप खलनायक भी हो सकते हैं। कल्याण बनर्जी यहीं नहीं रुके उन्होंने सिंधिया से कहा कि आप लेडी किलर हो। कल्याण बनर्जी ने कहा कि आप अच्छे दिखने वाले इंसान हैं, लेकिन आप खलनायक भी हो सकते हैं। कल्याण बनर्जी यहीं नहीं रुके उन्होंने सिंधिया से कहा कि आप लेडी किलर हो। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

गलत बोलेंगे तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा- सिंधिया

कल्याण बनर्जी ने कहा कि Scindia परिवार से महाराजा हैं, तो क्या वह सभी को कमतर समझते हैं। इस पर Scindia ने कहा कि आप व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे हैं। मेरा नाम Jyotiraditya Scindia है। मेरे परिवार के बारे में आप गलत बोलेंगे तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा। हालांकि हंगामा बढ़ता देख कल्याण बनर्जी ने अपने बयान पर माफी मांगी लेकिन सिंधिया ने कहा कि वह उनकी माफी स्वीकार नहीं करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया रैंप वॉक, हुनर ​​देख हैरान हुए यूजर्स

संसद में सिंधिया ने सावंत से गुस्से में क्यों कहा- माझ्या जवळ येऊन बसा

माफी को स्वीकार नहीं करता- सिंधिया

कल्याण बनर्जी ने आगे कहा कि मेरा इरादा Scindia या किसी और को ठेस पहुंचाने का नहीं था। कल्याण बनर्जी ने सॉरी कहा। इसके बाद केंद्रीय मंत्री Scindia खड़े हुए और कहा कि हम सभी यहां राष्ट्र निर्माण में योगदान देने आए हैं। आप नीतियों की आलोचना कर सकते हैं लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। हर व्यक्ति स्वाभिमान के साथ आता है। उन्होंने कहा कि सॉरी लेकिन मैं इस माफी को स्वीकार नहीं करता। उन्होंने देश की महिलाओं का अपमान किया है। कल्याण बनर्जी ने जब बोलना शुरू किया तो हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही शाम 5 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

कल्याण बनर्जी को निकाले पार्टी से

कल्याण बनर्जी के इस बयान पर अब राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी की महिला सांसदों ने संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू से कल्याण बनर्जी की शिकायत की है। महिला सांसदों का आरोप है कि कल्याण बनर्जी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी की है। सांसदों की मांग है कि कल्याण बनर्जी को पार्टी से निकाल दिया जाना चाहिए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • BJP
  • Kalyan Banerjee
  • कल्याण बनर्जी
  • संसद में हंगामा
  • Jyotiraditya Scindia
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा