मुर्दे के नाम जारी हो गया अरेस्ट वारंट, कोर्ट का बुलावा लेकर घर पहुंच गई पुलिस, जानें मामला

Raj Singh | Mar 04, 2025, 16:08 IST
Share
KANPUR
KANPUR

एक परिवार को 10 साल पहले मृत हो चुके दुर्गेश दीक्षित के खिलाफ पुलिस द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट का सामना करना पड़ रहा है। परिवार के पास मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं होने के कारण पुलिस बार-बार दबाव बना रही है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले में एक परिवार को 15 साल पुरानी मारपीट की एक घटना का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इस मामले में पुलिस ने 10 साल पहले मृत हो चुके व्यक्ति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। वारंट लेकर पुलिस जब मृतक के परिवार के घर पहुंची तो उन्हें इस मामले का पता चला।

मृतक की मौत के 10 साल बाद गिरफ्तारी वारंट

दरअसल, जिले के अर्मापुर (Armapur) थाने से जुड़ा यह मामला 15 साल पुराना है, जिसमें आरोपी दुर्गेश दीक्षित का निधन 2015 में हुआ था। दुर्गेश के खिलाफ मारपीट, धमकी, और बंधक बनाने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने पहले भी दुर्गेश के खिलाफ समन और वारंट जारी किए थे, लेकिन वे कभी घर तक नहीं पहुंचे।
ये भी खबर पढ़ें... उत्तर प्रदेश जा रही एंबुलेंस सिवनी में पलटी, चार की मौत, 5 लोग घायल

मृतक के परिवार का दावा

विनोद दीक्षित, जो मृतक के रिश्तेदार हैं, उन्होंने बताया कि दुर्गेश का लिवर खराब हो गया था और वह शराब का सेवन करता था। विनोद दीक्षित के मुताबिक, 2015 में वसंत पंचमी (Vasant Panchami) के दिन दुर्गेश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

परिवार को हो रही है परेशानी

विनोद के मुताबिक, जब पुलिस उनके रिश्तेदार के घर पहुंची तो उन्होंने दुर्गेश की मौत की जानकारी दी। परिवार के पास मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं था, लेकिन घाट की पर्ची के जरिए प्रमाण दिया गया। इसके बावजूद पुलिस ने गिरफ्तार करने की धमकी दी है और 19 मार्च तक कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है।

ये भी खबर पढ़ें... क्यों विवादों में उत्तर प्रदेश का संभल, क्या यहां हुआ था कल्कि अवतार!

पुलिस की कार्रवाई से परेशान परिवार का बयान

वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के बाद परिवार वाले बेहद परेशान हैं और उनका कहना है कि दुर्गेश की मौत के बाद उन्होंने मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए ज्यादा प्रयास नहीं किए थे। अब पुलिस लगातार उनके घर आकर मृतक को कोर्ट में पेश करने की धमकी दे रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर

Tags:
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर न्यूज
  • उत्तर प्रदेश पुलिस
  • हिंदी न्यूज
  • कानपुर
  • नेशनल हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज