/sootr/media/media_files/2024/12/01/ot3CxDW3lahPzwuWngJU.jpg)
मध्य प्रदेश के सिवनी में नेशनल हाइर्व पर एक Ambulance Accident में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए। Ambulance में मरीज सहित 8 लोग सवार थे। घायलों को इलाज के लिए जबलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल एंबुलेंस आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले से मरीज को लेकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रही थी। सिवनी जिले के लखनादौन-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 34 में भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई है। एंबुलेंस ने हाईवे में पैदल चल रहे एक व्यक्ति को पहले टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क से नीचे उतर मैदान में जाकर पलट गई।
महाराष्ट्र के गोंदिया में भीषण बस हादसा, 12 यात्रियों की मौत, 16 घायल
घायलों की हालत गंभीर
दुर्घटना में घायल पांच व्यक्तियों को हाईवे पेट्रोलिंग दल और पुलिस बल की मदद से उपचार के लिए धूमा और लखनादौन अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रुप से घायलों को जबलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यूपी के गोरखपुर जा रही थी एंबुलेंस
लखनादौन एसडीओपी ने बताया कि एंबुलेंस में स्वर शाह का परिवार बिहार के पश्चिम चंपारण जिले का निवासी बताया जा रहा है। घायल एक सदस्य का उपचार कराने आंध्रप्रदेश के कर्नूल जिले से शाह परिवार एंबुलेंस से उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जा रहा था। एंबुलेंस में ड्राइवर व मरीज सहित आठ व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि सुबह ड्राइवर को झपकी लगने या धुंध के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ होगा।
मरीज को लूट रहे एंबुलेंस चालक और निजी अस्पताल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक