7 बच्चों को छोड़ समधी संग फरार हुई महिला, आरोपी बोला-मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा

Aman Vaishnav | Jul 17, 2026, 12:15 IST
Share
7 बच्चों को छोड़ समधी संग फरार हुई महिला
7 बच्चों को छोड़ समधी संग फरार हुई महिला

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 7 बच्चों की मां अपने ही समधी के साथ फरार हो गई। समधी ने महिला के पति गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कहा कि महिला अब उसके साथ पत्नी की तरह रह रही है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • यूपी के कौशांबी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
  • सात बच्चों की मां अचानक घर से लापता हो गई है।
  • पति ने आरोप लगाया कि उसका समधी उसे बहला-फुसलाकर ले गया है।
  • शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
  • आगे की जांच जारी है।
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है। यहां एक महिला, जो सात बच्चों की मां है, अपने ही समधी के साथ लापता बताई जा रही है। यह घटना कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

कब और कैसे हुई घटना

पीड़ित पति इंद्रराज ने पुलिस को बताया कि 13 जुलाई की दोपहर करीब 2 बजे उसकी पत्नी घर से अचानक लापता हो गई थी। उसने आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसे शक हुआ कि इसमें उसके समधी का हाथ हो सकता है।

cb57125a-331
cb57125a-331

पति ने किस पर लगाया आरोप

इंद्रराज का आरोप है कि मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला उसका समधी राकेश कुमार, उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उसने कई बार आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की।

समधी ने दी धमकी

पति का कहना है कि जब उसने राकेश कुमार से पत्नी के बारे में पूछा, तो जवाब में उसे गाली-गलौच सुननी पड़ी। आरोपी ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पति के मुताबिक आरोपी ने यह भी कहा कि महिला अब उसके साथ पत्नी की तरह रह रही है। इतना ही नहीं आरोपी ने कहा कि जहां जाना है जाओ, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे।

556c89cf-d68
556c89cf-d68

पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

शिकायत मिलने के बाद कोखराज थाना पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस अब महिला की तलाश में जुटी है। साथ ही मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच भी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। महिला के मिलने के बाद उसके बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है और किसी भी आरोप की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

गांव में चर्चा का विषय बना मामला

मामला सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग इसे रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना बता रहे हैं। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि बिना जांच पूरी हुए कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।

ये खबरें भी पढ़िए...

अजब प्रेम की गजब कहानी, कोर्ट में चुना प्रेमी, बाहर आते ही पति संग पत्नी फरार

शादी के एक दिन पहले मुस्लिम युवक के साथ दुल्हन के गहने लेकर फुर हुई बहन

क्राइम न्यूज: शादी के कुछ दिन बाद मायके लौटी पत्नी, पति से कहा साथ रहने के 5 लाख लगेंगे!

देश दुनिया न्यूज: ग्वालियर में पति और बॉयफ्रेंड दोनों संग रहना चाहती है पत्नी, मना करने पर पति का फोड़ा सिर

Tags:
  • क्राइम न्यूज
  • उत्तर प्रदेश
  • देश दुनिया न्यूज
  • गाली-गलौच
  • जान से मारने की धमकी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग