अडानी ग्रुप पर पड़ा रिश्वत कांड का असर! इस देश ने कैंसिल की सभी डील

Siddhi Tamrakar | Nov 22, 2024, 10:20 IST
Share
adani and william ruto
adani and william ruto

अमेरिका के न्याय विभाग की ओर से बिजनेसमैन गौतम अडानी पर भ्रष्टाचार और रिश्वत के आरोप लगाने के बाद केन्या ने अडानी ग्रुप के साथ अपने सभी प्रस्तावित एग्रीमेंट कैंसिल कर दिए हैं। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में।

अमेरिका के न्याय विभाग की ओर से बिजनेसमैन गौतम अडानी पर भ्रष्टाचार और रिश्वत के आरोप लगाने के बाद केन्या ने अडानी ग्रुप के साथ अपने सभी प्रस्तावित एग्रीमेंट कैंसिल कर दिए हैं। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने इस बात की सूचना सार्वजनिक मंच से दी है। केन्या ने यह फैसला अडानी समूह पर कथित घूसखोरी के आरोप सामने आने के बाद लिया है। साथ ही, केन्या ने 30 साल की 'पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP)' डील को भी कैंसिल कर दिया है।

अडानी ग्रुप के हाथ से गई दो बड़ी डील

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केन्या के William Ruto ने अडानी ग्रुप के साथ समझौतों को त्वरित रद्द करने की बात कही है। केन्या की संसद में अपने संबोधन में रूटो ने कहा, मैंने परिवहन और ऊर्जा मंत्रालय के तहत सभी एजेंसियों को इन परियोजनाओं को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्देश दिया है।

अडानी समूह को बड़ा झटका

अडानी समूह के हाथ से दो बड़े समझौते चले गए हैं। इससे समूह को बड़ा झटका लगा है। इसमें केन्या के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नियंत्रण का करीब 15 हजार करोड़ रुपये का प्रस्तावित समझौता है। इसके साथ ही केन्या के ऊर्जा मंत्रालय की अडानी समूह के साथ साइन की गई 6216 करोड़ रुपये यानी कि 736 मिलियन डॉलर की पीपीपी डील को भी रद्द कर दिया गया है।

क्या हैं आरोप?

गौतम अडानी पर अमेरिकी अभियजकों ने आरोप लगाया है कि उद्योगपति के प्रबंधकों ने कर्ज और बॉन्ड के रूप में तीन अरब डॉलर जुटाए हैं। इसमें से कुछ धन अमेरिकी फर्मों से भी जुटाया गया था। यह धन रिश्वत विरोधी नीतियों के विरुद्ध और भ्रामक बयानों के माध्यम से जुटाया गया था। इस संबंध में न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के अटॉर्नी ब्रायन पीस ने आरोपों में कहा है कि जैसा कि आरोप लगाया गया है, आरोपियों ने अरबों डॉलर के ठेके हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने की गुप्त योजना बनाई थी और रिश्वतखोरी योजना के बारे में झूठ बोला था क्योंकि वे अमेरिकी और वैश्विक निवेशकों से पूंजी जुटाने की कोशिश कर रहे थे।

बीबीसी के अनुसार, ब्रायन पीस ने आगे कहा कि मेरा कार्यालय अंतरराष्ट्रीय बाजार से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा निवेशकों को उन लोगों से बचाना होगा जो हमारे वित्तीय बाजारों की विश्वसनीयता की कीमत पर खुद को अमीर बनाना चाहते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • गौतम अडानी
  • अमेरिका
  • Adani Group
  • अडानी ग्रुप
  • Adani
  • देश दुनिया न्यूज
  • केन्या
  • विलियम रूटो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा