केरल के मुख्यमंत्री P. Vijayan की बेटी फंसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में

Marut raj | Published:
Share
Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayans daughter Veena Vijayan trapped in money laundering case द सूत्र
Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayans daughter Veena Vijayan trapped in money laundering case द सूत्र

IT कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशन की मालिक वीणा विजयन ने खनिज कंपनी से पौने दो करोड़ रुपए लिए, वीणा को इस मामले में कर्नाटका हाईकोर्ट से लग चुका है झटका।

भोपाल. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ( Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan ) की बेटी वीणा विजयन ( Veena Vijayan ) के खिलाफ ED ने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया। एजेंसी का कहना है कि वीणा की IT कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशन को प्राइवेट खनिज कंपनी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड ( CMRL ) ने 1.72 करोड़ का अवैध तरीके से भुगतान किया है।

बिना सर्विस दिए पैसे लेने का आरोप


यह मामला इनकम टैक्स की जांच में भी है। इसमें आरोप है कि प्राइवेट कंपनी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड ( CMRL ) ने साल 2018 से 2019 के दौरान वीणा विजयन की IT कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशन को 1.72 करोड़ रुपए का अवैध भुगतान किया। वीणा की कंपनी ने मिनरल कंपनी को किसी तरह की सर्विस नहीं दी थी। कर्नाटक हाईकोर्ट ने फरवरी 2024 में SFIO की जांच के खिलाफ एक्सलॉजिक सॉल्यूशंस की दायर याचिका खारिज की थी। केंद्र सरकार के वकील ने कहा था कि मामले में गंभीर अपराध और सार्वजनिक हित शामिल हैं, जिसके लिए SFIO जैसी एजेंसी से जांच की आवश्यकता है।

यह है कंपनियों का कहना
जांच में सामने आया कि साल 2016-17 के दौरान 10 से अधिक कंपनियों ने वीणा की कंपनी के साथ वित्तीय लेनदेन किया था। एक्सालॉजिक और CMRL ने दावा किया कि CMRL के मैनेजिंग डायरेक्टर एसएन ससिधरन कारथा के अकाउंट के जरिए एक्सालॉजिक को IT संबंधित सेवाओं के लिए शुल्क दिया गया था। सरकारी वकील ने दावा किया था कि इनकम टैक्स की जांच में CMRL के पॉलिटिकल फंक्शनरीज के साथ लेनदेन का खुलासा हुआ। इसमें 1.72 करोड़ रुपए वीणा की कंपनी को दिए गए थे। गवर्नमेंट यूनिट केरल राज्य औद्योगिक विकास निगम (KSIDC) की भी CMRL में 13.4 प्रतिशत हिस्सेदारी है। मिनरल कंपनी के कई लेनदेन संदिग्ध हैं।

Tags:
  • ED
  • केरल के मुख्यमंत्री
  • Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan
  • केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन
  • वीणा विजयन
  • Veena Vijayan
  • कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड
  • CMRL
  • एक्सालॉजिक सॉल्यूशन
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल