PhonePe दे रहा 5 लाख का लोन, जानें कैसे उठाए फायदा

Shreya Nakade | Jun 03, 2024, 14:14 IST
Share
फोन पे पर मिलेगा लोन
फोन पे पर मिलेगा लोन

PhonePe ऐप के जरिए अब उपभोक्ता चुटकियों में पर्सनल लोन ले सकते हैं। कंपनी के कई साझेदारों के चलते उपभोक्ता को लोन लेने के कई विकल्प मिल जाते हैं...

UPI ऐप PhonePe से पेमेंट करने के साथ-साथ पर्सनल लोन भी ले सकते हैं। फोनपे ने बैंक, गैर बैंकिंग कंपनियां और अन्य फिनटेक फर्मों से साझेदारी कर ली है।

इससे अब आप 10,000 रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक का लोन ऐप से ले सकते हैं। ये लोन अधिकतम 5 साल के लिए मिलेगा। जानें कैसे अब फोन की एक क्लिक से आप ऋण ले सकते हैं-

जमानती लोन (secured loan) देगी कंपनी

फोनपे मल्टीनेशनल कंपनी वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली एक कंपनी है। हाल ही में फोन पे ने सुरक्षित ऋण देने की अपनी योजना जारी की है। इसका उद्देश्य अपने ग्राहकों को एक सरल और सुरक्षित लोन देने की सुविधा प्रदान करना है। कंपनी उपभोक्ताओं को जमानती अर्थात सिक्योरिटी लोन देगी।

ये खबर भी देखें...

illegal App : फर्जी लोन ऐप्स पर ऐसे लगेगी लगाम, आ रहा है RBI का DIGITA!

PhonePe से कैसे लें लोन ?

फोन पे से लोन लेना आसान है। ध्यान रखें की फोन पे खुद आपको लोन नहीं देता। इसकी कई संस्थानों के साथ साझेदारी है। आप इनमें से किसी भी साझेदार से लोन ले सकते हैं। ऐसे आपको लोन लेने के कई विकल्प मिल जाते हैं। लोन लेने की प्रक्रिया बहुत सरल है-

  • सबसे पहले फोन पे ऐप पर लोन का ऑप्शन चुनें।
  • ऑप्शन चुनने के बाद आपको कई लोन विकल्प मिलेंगे। इनमें से किसी एक को चुनें।
  • लोन विकल्प चुनने के बाद पूछी गई सभी जानकारी भरे।
  • अपना आवेदन जमा कर दें। यह स्वीकृत होने पर आपको लोन मिल जाएगा।

लोन की शर्तें

PhonePe पर मिलने वाले लोग को 3 महीने से 5 सात तक के समय में चुकाना होता है। इस पर लगने वाला ब्याज 16 प्रतिशत से 39 प्रतिशत तक होता है।

ये खबर भी देखें...

Home Loan Tax Benefits : होम लोन लिया है तो टैक्स में कितने लाख रुपए तक की मिलती है छूट ? समझें पूरा गणित

इन कंपनियों से की साझेदारी

अपने ग्राहकों को लोन देने फोन पे ने कई बड़ी कंपनियों के साथ साझेदारी की है। टाटा कैपिटल, एलऐंडटी फाइनैंस, हीरो फिनकॉर्प, मुथूट फिनकॉर्प, डीएमआई हाउसिंग फाइनेंस, होम फर्स्ट फाइनैंस, रुपी, वोल्ट मनी और ग्रैडराइट जैसी कंपनियां फोन पे से उपभोक्ताओं को लोन देने के लिए जुड़ी है। भविष्य में अन्य और कंपनियों की इसमें हिस्सेदारी होने की उम्मीद है।

ये वीडियो भी देखें...

Amul Milk Price: अमूल दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

उपभोक्ता चुन सकते हैं ऋणदाता

फोन पे ऐप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अपने फोन से ही लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए फोन पे ऐप पर लोन ऑप्शन है ( phone pe loan )। इस ऑप्शन के उपभोक्ताओं को ऋणदाताओं की एक सूची मिलेगी। उपभोक्ता इनमें से किसी भी कंपनी से लोन के लिए अप्लाई कर सकता है।

ये खबर भी देखें...

बैंक लोन नहीं दे रहे तो ऐसे बढ़ाएं क्रेडिट स्कोर , बैंक वाले खुद फोन करेंगे

पेटीएम ने बंद की लोन सर्विस

उपभोक्ताओं के लिए पेटीएम ऐप से लोन लेने की सुविधा भी उपलब्ध है ( paytm loan )। हालांकि बीते दिनों पेटीएम की इस सर्विस में काफी बदलाव आए हैं। कंपनी ने पोस्टपेड लोन देना बंद कर दिया है। इसके अलावा कंपनी अपनी पर्सनल लोन देने की योजना भी बंद कर सकती है। पेटीएम भी कई बैंक और नॉन बैंकिंग कंपनियों से साझेदारी कर लोन बांटती थी। इससे कंपनी को कमीशन मिलता था।

ये खबर भी देखें...

रिटायर्ड कर्मचारियों को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, वेतन वृद्धि का मिलेगा लाभ

Tags:
  • UPI ऐप PhonePe
  • पेटीएम ऐप से लोन
  • paytm loan
  • पेटीएम ने बंद की लोन सर्विस
  • phone pe loan
  • फोन पे से कैसे लें लोन
  • PhonePe Loan
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा