कोलकाता रेप और हत्याकांड : प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने लिखा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र, उठाई ये मांग
Sourabh Bhatnagar | Sept 14, 2024, 15:41 IST
डॉक्टरों ने राष्ट्रपति और PM को लिखा पत्र
कोलकाता रेप व हत्याकांड मामले में हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। जूनियर डॉक्टरों दोनों से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज ( RG Kar Medical College ) में लेडी डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में कॉलेज के छात्रों (college students ) और अस्पताल के जूनियर डॉक्टर्स का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच अब हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट द्वारा लिखे गए पत्र की कॉपी उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को भी भेजी गई है।
ये भी पढ़ें...कोलकाता रेप और हत्या कांड : बढ़ते विरोध के बीच सीएम ममता बनर्जी बोलीं- मैं इस्तीफा देने को तैयार
पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट द्वारा लिखे गए 4 पन्नों के पत्र में डॉक्टरों ने राष्ट्रपति से कहा, देश की प्रमुख होने के नाते हम इन मुद्दों को आपके समक्ष रखते हैं, ताकि हमारी उस सहयोगी को न्याय मिल सके जिसके साथ घटना घटी है। उन्होंने लिखा कि इस कठिन समय में आपका हस्तक्षेप हम सभी के लिए प्रकाश की एक किरण की तरह होगा और इस अंधेरे से बाहर निकलने का रास्ता दिखाएगा। आंदोलनकारी डॉक्टरों में शामिल अनिकेत महतो ने पीटीआई को बताया कि पत्र के गुरुवार,12 सितंबर को भेजा गया है।
डॉक्टरों ने पत्र में लिखा, इस मामले ने पूरे देश को जगा दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने न्याय की मांग करते हुए 'रिक्लेम द नाइट' जैसे आंदोलनों के माध्यम से पीड़िता के साथ एकजुटता दिखाई है। उन्होंने कहा कि भय, अविश्वास और निराशा के इस परेशान करने वाले माहौल में पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर अस्पताल में काम रोकने के लिए मजबूर हो गए हैं।
इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सामाजिक बहिष्कार करने की बात करते हुए कहा था, मैं मुख्यमंत्री के साथ से कोई सार्वजनिक मंच साझा नहीं करूंगा। मैं संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए उनके खिलाफ सक्रिय कदम उठाऊंगा। राज्यपाल के रूप में मेरी भूमिका संवैधानिक दायित्वों तक ही सीमित रहेगी। उन्होंने कहा कि वह बंगाल के लोगों के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
ये भी पढ़ें...कोलकाता रेप और हत्याकांड: ममता सरकार के खिलाफ राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने खोला मोर्चा, जानें क्या कहा
आपको बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज ( RG Kar Medical College ) एवं अस्पताल में 9 अगस्त को एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की रेप और हत्या की घटना से देशभर में गुस्से का माहौल है। इस घटना के बाद से देश के कई हिस्सों में डॉक्टर्स स्ट्राइक (doctors strike ) पर चले गए थे और स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई थीं।
ये भी पढ़ें...कोलकाता रेप और हत्या कांड : बढ़ते विरोध के बीच सीएम ममता बनर्जी बोलीं- मैं इस्तीफा देने को तैयार
4 पन्नों के पत्र में किया दर्द बयां
डॉक्टरों ने पत्र में लिखा, इस मामले ने पूरे देश को जगा दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने न्याय की मांग करते हुए 'रिक्लेम द नाइट' जैसे आंदोलनों के माध्यम से पीड़िता के साथ एकजुटता दिखाई है। उन्होंने कहा कि भय, अविश्वास और निराशा के इस परेशान करने वाले माहौल में पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर अस्पताल में काम रोकने के लिए मजबूर हो गए हैं।
'राज्यपाल ने किया था मुख्यमंत्री का सामाजिक बहिष्कार'
ये भी पढ़ें...कोलकाता रेप और हत्याकांड: ममता सरकार के खिलाफ राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने खोला मोर्चा, जानें क्या कहा
मेडिकल कॉलेज में हुआ था दुष्कर्म
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA