KVS Admission 2024 : केवी में मुफ्त में पढ़ने की भी है सुविधा, जानें आप कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ

Sandeep Kumar | Apr 13, 2024, 07:42 IST
Share
PIC
PIC

केंद्रीय विद्यालय में क्लास 1 से लेकर 12वीं तक, सभी लड़कियों को मुफ्त में पढ़ाया जाता है। उनसे फीस के नाम पर एक भी रुपए चार्ज नहीं किए जाते हैं। लड़कियों के अलावा एससी और एसटी कैटेगरी के छात्रों से भी फीस नहीं ली जाती है।

BHOPAL. केंद्रीय विद्यालयों ( Kendriya Vidyalayas ) का नाम देश के सबसे अच्छे और सस्ते सरकारी स्कूलों में आता है। इसी वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चे का एडमिशन कराने के लिए केवीएस (KVS ) में अप्लाई करते हैं। इसके अलावा केवीएस में फीस भी बहुत कम है। हालांकि कुछ लोगों को तो मुफ्त में पढ़ाई करने की भी सुविधा दी जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि KVS का फीस स्ट्रक्चर क्या है? इसी के साथ आज आपको ये भी जानने का मौका मिलेगा कि केवीएस में किन-किन बच्चों को फ्री एजुकेशन दी जाती है।

ये खबर भी पढ़िए...इस यूनिवर्सिटी की अच्छी पहल, पीरियड्स के दौरान छात्राओं को देगी छुट्टी

केवी में ये छात्र फ्री में पढ़ सकते हैं

1.केंद्रीय विद्यालय में क्लास 1 से लेकर 12वीं तक, सभी लड़कियों को मुफ्त में पढ़ाया जाता है। उनसे फीस के नाम पर एक भी रुपए चार्ज नहीं किए जाते हैं।
2. लड़कियों के अलावा एससी और एसटी कैटेगरी के छात्रों से भी फीस नहीं ली जाती है।
3. जो लोग बीपीएल यानी गरीबी रेखा से नीचे आते हैं, उनके बच्चों को भी फ्री में पढ़ाया जाता है। लेकिन इस सुविधा के तहत केवल दो बच्चों को ही छूट दी जाती है।
4. भारतीय सेना में काम करने वाले जवानों के बच्चे भी केंद्रीय विद्यालय में मुफ्त में पढ़ सकते हैं।
5. इसके अलावा देश के किसी भी केंद्रीय विद्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों के बच्चों से भी फीस नहीं ली जाती है।
6. पैरा मिलिट्री में काम करने वाले जवानों के बच्चों को भी KVS में फ्री में पढ़ाया जाता है।

ये खबर भी पढ़िए...मूड खराब है तो ऑफिस नहीं बुलाएगी ये कंपनी, कर्मचारियों को दे रही अनहैप्पी लीव

कितनी है केंद्रीय विद्यालय की फीस ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा एक से 12वीं तक केंद्रीय विद्यालय की प्रति महीने की फीस 500 रुपए है। वहीं सभी क्लास की एडमिशन फीस 25 रुपए और री एडमिशन फीस 100 रुपए है। KVS में क्लास 3 से 12 वीं के लिए कंप्यूटर फंड 100 रुपए है। क्लास 11वीं और 12वीं के लिए कंप्यूटर साइंस की फीस 150 रुपए है।

ये खबर भी पढ़िए...Rameshwaram Cafe Blast: 2 आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार, ISIS का हिस्सा

केंद्रीय विद्यालय में अप्लाई कैसे करें?

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन से जुड़ी सारी जानकारी आपको KVS की ऑफिशियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.inपर मिल जाएगी। इसके अलावा अगर आपको ऑनलाइन एडमिशन का फॉर्म भरना है, तो वो भी इसी वेबसाइट पर मिल जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...क्या केजरीवाल कुर्सी का मोह छोड़ेंगे या दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन?

क्या है एडमीशन की तारीख ?

ऑनलाइन मोड के अलावा केंद्रीय विद्यालय में क्लास 2 से लेकर 10वीं तक के लिए ऑफलाइन मोड के जरिए भी आप अप्लाई कर सकते हैं। इस साल ऑफलाइन मोड से अप्लाई करने की आखिरी तारीख 10 अप्रैल 2024 थी, जबकि ऑनलाइन मोड के जरिए आप 15 अप्रैल 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं।

Tags:
  • केन्द्रीय विद्यालय
  • Kendriya Vidyalayas
  • KVS
  • बच्चों को फ्री एजुकेशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज