लक्ष्य सेन बनना चाहते हैं विराट कोहली, ट्रेनिंग के लिए ऑस्ट्रिया पहुंचे

Ravi Singh | Updated:
Share
viraat kohalee lakshy
viraat kohalee lakshy

लक्ष्य सेन को पहले विक्टर एक्सेलसन से हार का सामना करना पड़ा और फिर कांस्य पदक मुकाबले में वह मलेशिया के ली जी जिया से भी हार गए। अब सेन ने भारतीय बैडमिंटन के विराट कोहली बनने का सोच लिया है।

भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं थीं। साथ ही सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले पुरुष शटलर बन गए हैं। ओलंपिक में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन प्रतियोगिता में उनका अभियान निराशाजनक रूप से समाप्त हुआ। लक्ष्य सेन को पहले विक्टर एक्सेलसन से हार का सामना करना पड़ा और फिर कांस्य पदक मुकाबले में वह मलेशिया के ली जी जिया से भी हार गए। अब लक्ष्य सेन भारतीय बैडमिंटन के विराट कोहली बनना चाहते हैं।

बैडमिंटन का विराट कोहली बनना है- लक्ष्य सेन

लक्ष्य सेन का कहना है कि वह भारतीय बैडमिंटन का विराट कोहली बनना चाहते हैं। विराट ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है और मैं आने वाले सालों में भारतीय बैडमिंटन का विराट कोहली बनना चाहता हूं। लक्ष्य ने टोक्यो और पेरिस ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता विक्टर एक्सेलसन के साथ दोस्ती के बारे में बताया। सेन ने कहा कि उन्होंने (विक्टर एक्सेलसन) ने मुझे बहुत प्रेरित किया है, जिस तरह से वह कोर्ट के अंदर और बाहर खुद को पेश करते हैं, मैंने उनके साथ दो सप्ताह का प्रशिक्षण लिया है। मुझे उनके साथ खेलने और प्रैक्टिस करने का मौका मिला। ओलंपिक में सेमीफाइनल मैच उनके खिलाफ था।

साथ ही लक्ष्य सेन का कहना है कि यह मेरे लिए काफी प्रेरणादायक रहा है, मैंने जो खेला, वह मेरे लिए काफी प्रेरणादायक रहा और मुझे पता था कि मैच में मैंने उन्हें हराया था। इस तरह की चीजें मुझे प्रेरित करती हैं कि हां, मैं सही रास्ते पर हूं, लेकिन फिर भी बहुत काम करना है।

सेन के करियर पर एक नजर

लक्ष्य सेन वर्तमान में पुरुष एकल स्पर्धा में दुनिया में 18वें नंबर पर हैं। भारतीय शटलर रैंक के माध्यम से आगे बढ़ रहे हैं और उन्होंने 2021 में बीडब्ल्यूएफ चैंपियनशिप में सिल्वर जीतकर अपनी उत्कृष्टता की क्षमता का प्रदर्शन किया था। सेन ने ऑल इंग्लैंड ओपन 2024 में रजत पदक भी जीता।

2028 ओलंपिक में गोल्ड का दावेदार

लक्ष्यस सेन अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। वह ट्रेनिंग के लिए ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं। पूरी फिटनेस हासिल करने के बाद वह फिर सितंबर में प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में दिखाई देंगे। दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता विक्टर एक्सेलसन ने भी लक्ष्य की जमकर तारीफ करते हुए कहा था कि लक्ष्य आने वाले समय में बैडमिंटन में ढेरों उपलब्धि हासिल करने वाले हैं। विक्टर ने यहां तक कहा कि 2028 ओलंपिक में लक्ष्य सेन लॉस एंजिलिस में गोल्ड का दावेदार होने वाले हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • विराट कोहली
  • virat kohli
  • Lakshya Sen
  • लक्ष्य सेन
  • बैडमिंटन
  • ओलंपिक
चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई

By Sandeep Kumar

चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई
एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक

By Sumit Kumar

एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक
AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज

By Umeshwari Baghel

AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज
शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब

By Sandeep Kumar

शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब
30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत

By Ashish Bhardwaj

30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत
Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित

By Sumit Kumar

Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित
राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत