लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत फिर बिगड़ी, एक हफ्ते में दूसरी बार हुए भर्ती

Pratibha ranaa | Jul 04, 2024, 07:47 IST
Share
Lal Krishna Advani
Lal Krishna Advani

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को 7 दिन में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ दिक्कत महसूस होने के कारण उन्हें बुधवार रात 9 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल लाया गया।

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार रात ( 3 जुलाई ) 9 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें डॉ. विनीत सूरी की ऑब्जर्वेशन में एडमिट कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

जानकारी के मुताबिक आडवाणी को 7 दिन में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ दिक्कत महसूस होने की वजह से दिल्ली के अपोलो अस्पताल लाया गया। यहां उनका इलाज जारी है।

26 जून को भी एम्स में थे भर्ती

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की 26 जून को भी तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक उन्हें उम्र संबंधित दिक्कतों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें एम्स के जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट (बुजुर्गों का इलाज करने वाला विभाग) के डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था।

दरअसल, 96 वर्षीय आडवाणी उम्र संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इसलिए उनका समय-समय पर घर पर ही चेकअप किया जाता है। 26 जून को उन्हें कुछ दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद तुरंत उन्हें एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें अपनी निगरानी में भर्ती कर लिया।

आडवाणी भारत रत्न से सम्मानित

आडवाणी को इसी साल देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। आडवाणी तबीयत के मद्देनजर राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे, इसलिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 30 मार्च को उनके आवास पर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया. औपचारिक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और लालकृष्ण आडवाणी के परिवार के सदस्य शामिल हुए।

सबसे ज्यादा समय तक अध्यक्ष रहे

लालकृष्ण आडवाणी पार्टी के एकमात्र ऐसे नेता रहे हैं जो 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद से ही सबसे ज्यादा समय तक पार्टी में अध्यक्ष पद पर बने रहे हैं।

पहली बार वह 1986 से 1990 तक अध्यक्ष रहे और उसके बाद 1993 से 1998 और फिर 2004 से 2005 तक पार्टी अध्यक्ष रहे। बतौर सांसद 3 दशक की लंबी पारी खेलने के बाद आडवाणी पहले गृह मंत्री रहे, बाद में अटल जी की कैबिनट में (1999-2004) उप-प्रधानमंत्री बने।

pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • लालकृष्ण आडवाणी
  • Lal Krishna Advani
  • पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी
  • लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि