लॉरेंस बिश्नोई की सांसद पप्पू यादव को धमकी, बोला- कच्चा चबा जाऊंगा
Sandeep Kumar | Oct 28, 2024, 17:17 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-28T171435.211
बिश्नोई के गुर्गे ने पप्पू यादव को धमकाते हुए कहा कि अच्छी-भली सुलह हो रही थी, लेकिन बावजूद इसके तेरी अकड़ नहीं खत्म हो रही। अब सुन, भाई की तरफ से मैसेज सुन ना तुझे कच्चा चबा जाऊंगा।
NCP सांसद बाबा सिद्दीकी को मौत की नींद सुलाने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर से सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि धमकी भरा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बिश्नोई गैंग का एक गुर्गा बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव धमकी दे रहा है। इस धमकी भरे ऑडियो में बिश्नोई गैंग का गुर्गा पप्पू यादव के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर धमका रहा है। गुर्गा पप्पू यादव को धमकाते हुए कहता है कि ध्यान से सुन बात, भाई ( लॉरेंस बिश्नोई ) ने जेल का जैमर बंद करवाकर कॉन्फ्रेंस से तुझे कॉल करवाई थी। तूने उनका फोन नहीं उठाया।
लॉरेंस बिश्नोई पर जिसने रखा 1 करोड़ का इनाम, उसी की 1.50 की दी सुपारी
बिश्नोई गैंग का एक गुर्गा ने पप्पू यादव को धमकाते हुए कहा है कि एक तो हो गया तेरा निवास और अब गिनती चालू कर दे। एक घर है तेरा दुपल्ली के हाउस पार्क में। दूसरा अनंतपुर के हाउसिंग सोसाइटी, तीसरा गुरदास मुथैया की अपार्टमेंट बिल्डिंग, चौथा पटना का घर जहां तू नजरबंद था। पूर्णिया में विधानसभा क्षेत्र का तेरा घर, अब घूम अब कहां घूमेगा।
बिश्नोई के एनकाउंटर पर करोड़ों देने वाले के खाते में हैं कितने रुपए!
बिश्नोई के गुर्गे ने धमकाते हुए कहा कि अच्छी-भली सुलह हो रही थी लेकिन बावजूद इसके तेरी अकड़ नहीं खत्म हो रही। अब सुन, भाई की तरफ से मैसेज सुन ना तुझे कच्चा चबा जाउगा। तीन घंटे का टाइम है, ना तेरे पीछे गाड़ियां आईं तो कहना। गुर्गे ने ये भी कहा कि पहले तेरी एक वीडियो मैंने देखी थी। जिसमें तूने कहा था कि जितनी तुम्हारी उम्र होगा, उतनी से ज्यादा बार मैं चुनाव जीतकर आ चुका हूं। ये लाइन मुझे बहुत पसंद आई थी तूझे अपना बड़ा भाई बना लिया था लेकिन तूने ये कर दिया।
लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर लड़ेगा चुनाव , कोर्ट से मांगी अनुमति
आपको बता दें कि मुंबई में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ( Baba Siddiqui ) की हत्या के बाद पप्पू यादव (Pappu Yadav ) ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi ) को खुली चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर कानून अनुमति दे तो मैं 24 घंटे में लॉरेंस ( Lawrence ) जैसे के नेटवर्क को खत्म कर दूंगा।
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : एमपी के पास छिपा हो सकता है तीसरा आरोपी
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की रात मुंबई के बांद्रा इलाके में जीशान सिद्दीकी ( Zeeshan Siddiqui ) के कार्यालय के पास तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ( Lawrence Bishnoi Gang ) ने ली है। बिश्नोई गैंग ने सलमान खान और दाऊद गैंग ( Salman Khan and Dawood Gang ) के करीबियों को धमकी भी दी थी।
लॉरेंस बिश्नोई पर जिसने रखा 1 करोड़ का इनाम, उसी की 1.50 की दी सुपारी
...और क्या बोला लॉरेंस का गुर्गा
बिश्नोई के एनकाउंटर पर करोड़ों देने वाले के खाते में हैं कितने रुपए!
तुझे कच्चा चबा जाऊंगा
लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर लड़ेगा चुनाव , कोर्ट से मांगी अनुमति
पप्पू यादव ने दी थी गैंगस्टर को धमकी
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : एमपी के पास छिपा हो सकता है तीसरा आरोपी
बाबा सिद्दीकी की थी हत्या
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
By Mukesh Sharma
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
By Neel Tiwari
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
By Mukesh Sharma
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
By Ramanand Tiwari
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
By Manya Jain
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
By Sandeep Kumar
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
By Sandeep Kumar