दिवाली पर रोशनी फैलाएगा नया जीएसटी रिफॉर्म, कारें और बाइक्स होंगी सस्ती!
thesootr Desk | Aug 18, 2025, 12:20 IST
new gst reform
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के दिन लाल किला से नए जीएसटी रिफॉर्म का ऐलान किया था। अब इस रिफॉर्म को सभी राज्यों को भेज दिया गया है।
केंद्र सरकार ने नेक्स्ट जेन जीएसटी का प्रस्ताव सभी राज्यों को भेज दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किला से नए जीएसटी रिफॉर्म का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि दिवाली पर नया जीएसटी रिफॉर्म को लागू किया जाएगा। नए जीएसटी रिफॉर्म के मुताबिक छोटी कारें सस्ती हो सकती हैं। वहीं, लग्जरी कार खरीदने वाले लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि, लग्जरी कार महंगी होने की उम्मीद की जा रही है।
सरकार का कहना है कि छोटी कारें और एंट्री लेवल बाइक लग्जरी आइटम नहीं हैं। ऐसे में इन पर टैक्स कम होना चाहिए। वहीं, लग्जरी कार और बाइक्स को 40 फीसदी तक विशेष टैक्स स्लैब में रखा जा सकता है। सोना-चांदी पर लगने वाली जीएसटी रिपोर्ट पर बात करें तो पहले की ही तरह सोना पर 3 फीसदी और हीरे पर 0.25 फीसदी टैक्स लागू रहेगा।
ये भी पढ़िए... जीएसटी दरों में होंगे बडे़ बदलाव, सिर्फ दो स्लैब में लगेगा टैक्स, पीएम मोदी ने दिए संकेत
जानकारी के मुताबिक, बीते ढाई साल से केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी टीम काम कर रही थी। उनका लक्ष्य टैक्स चोरी और फर्जीवाड़े पर रोक लगाना है। केंद्र सरकार ने यह प्रस्ताव पहले ही अपने मंत्री समूह को भेज दिया है। वह अपनी सिफारिश को अब जीएसटी काउंसिल को सौंपेगा और काउंसिल ही अंतिम निर्णय लेगी। इधर, सरकार को पूरा भरोसा है कि इस बार गैर बीजेपी शासित प्रदेश में नए जीएसटी रिफॉर्म का विरोध नहीं करेंगे।
ये भी पढ़िए... अब टैक्स मामलों की सुनवाई होगी राजधानी में,नवा रायपुर में बनेगा जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल
अधिकारियों के मुताबिक, कम टैक्स लगाने का मतलब है कि लोगों के जेब में ज्यादा पैसा होगा। ऐसे में बाजार में खप्त भी बढ़ेगी। अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। सरकारी सूत्र ने नए जीएसटी रिफॉर्म पर अपनी राय रखते हुए कहा है कि नई संरचना को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बार-बार दरों में बदलाव की मांग न उठे और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
ये भी पढ़िए... प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों से हो रही जीएसटी चोरी, रायपुर, दुर्ग-भिलाई, रायगढ़ से मध्य प्रदेश तक सरिया तस्करी
हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार, पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने में अभी कुछ और समय लगेगा। यानी, भले ही जीएसटी 2.0 लागू हो जाए, लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तत्काल कोई बदलाव नहीं होगा।
वित्त मंत्रालय ने तम्बाकू, शराब और सिगरेट जैसी उत्पादों पर 40 प्रतिशत जीएसटी लागू करने का प्रस्ताव दिया है। यह एक विशेष प्रस्ताव है जिसे 'स्पेशल रेट्स' के रूप में जीएसटी काउंसिल के सामने रखा जाएगा। अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है, तो इन उत्पादों की कीमतों में इजाफा हो सकता है।
यह बदलाव इसलिए भी अहम है क्योंकि तम्बाकू और शराब जैसे उत्पादों से सरकार को बहुत अधिक राजस्व (Revenue) मिलता है। इसलिए इन पर जीएसटी का असर आम आदमी पर सीधा पड़ेगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
नए जीएसटी रिफॉर्म में कितना बदलाव
नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म खबर पर एक नजर
|
ढाई साल से नए जीएसटी रिफॉर्म पर चल रहा था काम
केंद्र सरकार इस साल के अक्टूबर-नवंबर तक सेस समाप्त करने की तैयारी में है। इसके अलावा स्वास्थ्य और कृषि बीमा को 0 से 5 फीसदी जीएसटी स्लैब में लाने का भी प्रस्ताव है।
लोगों के जेब में बढ़ेगा पैसा
ये भी पढ़िए... प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों से हो रही जीएसटी चोरी, रायपुर, दुर्ग-भिलाई, रायगढ़ से मध्य प्रदेश तक सरिया तस्करी
पट्रोल और डीजल की कीमत में कितना असर
तम्बाकू, शराब और सिगरेट पर असर
यह बदलाव इसलिए भी अहम है क्योंकि तम्बाकू और शराब जैसे उत्पादों से सरकार को बहुत अधिक राजस्व (Revenue) मिलता है। इसलिए इन पर जीएसटी का असर आम आदमी पर सीधा पड़ेगा।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari