Maharashtra : लंदन से मुंबई पहुंचा छत्रपति शिवाजी महाराज का 'वाघ नख', लोगों में उत्साह, सतारा के संग्रहालय में रखा जाएगा हथियार
Vikram Jain | Jul 17, 2024, 20:57 IST
Maharashtra Chhatrapati Shivaji Maharaj Wagh Nail brought from London to Mumbai
छत्रपति शिवाजी महाराज का 'वाघ नख' लंदन से मुंबई पहुंच गया है। अब इसे सतारा लाया जा रहा है। यहां इस हथियार को म्यूजियम में रखा जाएगा। 19 जुलाई से लोग 'वाघ नख' को देख सकेंगे।
MUMBAI. वीर छत्रपति शिवाजी महाराज का पौराणिक हथियार 'वाघ नख' लंदन से मुंबई पहुंच चुका है। 'वाघ नख' की घर वापसी पर सतारा समेत महाराष्ट्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। छत्रपति शिवाजी महाराज का यह हथियार लंदन के म्यूजियम में रखा हुआ था। यह महाराष्ट्र सरकार की सालों की कोशिशों के बाद आखिरकार महाराष्ट्र लाया गया है। अब यह वाघ नख सतारा आने वाला है। जिसे अब सात महीने के लिए सतारा के म्यूजियम में रखा जाएगा।
बता दें कि वाघ नख बुधवार को लंदन से मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गया। वाघ नख को महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक प्रदर्शनी में रखा जाएगा। बाघ नख को लंदन के म्यूजियम से मुंबई एयरपोर्ट लाया गया है। महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्रियों ने इसके लिए पिछले दिनों लंदन का दौरा किया था।
![Maharashtra Chhatrapati Shivaji Maharaj Wagh Nail brought from London to Mumbai new]()
महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने सतारा के प्रभारी मंत्री के तौर पर सतारा के छत्रपति शिवाजी संग्रहालय में सुरक्षा इंतजामों का जायजा किया है। मंत्री देसाई ने कहा कि 'वाघ नख' का सतारा में भव्य स्वागत किया जाएगा। हथियार को लंदन से बुलेटप्रूफ कवर में लाया गया है। इसकी कड़ी सुरक्षा की जा रही है। 'वाघ नख' को सात महीने के लिए सतारा के संग्रहालय में रखा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि 'वाघ नख' का महाराष्ट्र आना प्रेरणादायी अवसर है। इसके स्वागत में सतारा में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक पहल हो सकी है।
ये खबर भी पढ़ें... Maharashtra : एक घर में दूसरी बार चोरी करने घुसा चोर , फिर देखा कुछ ऐसा कि हुआ अपनी करतूत पर पछतावा , लौटाया सामान
वहीं संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने लंदन के विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय से महाराष्ट्र तक 'वाघ नख' लाने पर सरकार के करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के आरोप को नकारा है। उन्होंने कहा कि हथियार को महाराष्ट्र तक लाने पर यात्रा और सहमति पत्र हस्ताक्षर करने पर कुल 14.08 लाख रुपए खर्च हुए। उन्होंने कहा कि लंदन संग्रहालय अभी एक साल के लिए 'वाघ नख' देने पर राजी हुआ है। हमारी कोशिश है कि इसे हम तीन साल तक यहां रख सकें।
पिछले सप्ताह महाराष्ट्र विधानसभा में संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा था कि लंदन से लाए जा रहे 'वाघ नख' का इस्तेमाल छत्रपति शिवाजी महाराज ने 1659 में बीजापुर सल्तनत के सेनापति अफजल खान को मारने के लिए किया था। 'वाघ नख' राजा की दृढ़ता और वीरता का एक स्थायी और पूजनीय प्रतीक है।
सतारा के संग्रहालय में रखा जाएगा 'वाघ नख'
Maharashtra Chhatrapati Shivaji Maharaj Wagh Nail brought from London to Mumbai new
सतारा में वाघ नख का होगा भव्य स्वागत
ये खबर भी पढ़ें... Maharashtra : एक घर में दूसरी बार चोरी करने घुसा चोर , फिर देखा कुछ ऐसा कि हुआ अपनी करतूत पर पछतावा , लौटाया सामान
संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने दी जानकारी
'वाघ नख' पूजनीय प्रतीक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari