ठिकाने आए होश तो भारत के सामने गिड़गिड़ाने लगा मालदीव

Aparajita Priyadarshini | May 07, 2024, 12:23 IST
Share
ibrahim faisal and modi
ibrahim faisal and modi

भारत से तनाव के चलते मालदीव जाने वाले पर्यटकों की संख्या में तेजी से कमी आई है। इसे देखते हुए मालदीव के पर्यटन मंत्री इब्राहिम फैसल ने भारतीयों से उसकी इकोनाॅमी में योगदान देने की अपील की है।

भारत से तनाव के चलते मालदीव जाने वाले पर्यटकों की संख्या में तेजी से कमी आई है। इसका असर द्वीपसमूह की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। इसे देखते हुए मालदीव के पर्यटन मंत्री ने सोमवार को भारतीयों से उसकी इकोनाॅमी (Maldives Economy) में योगदान देने की अपील की है। एक इंटरव्यू में इब्राहिम फैसल ने अपने देश और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने कहा, हमारा इतिहास रहा है। हमारी नई सरकार भारत के साथ मिलकर काम करना चाहती है। हमने हमेशा शांति और मैत्रीपूर्ण माहौल को बढ़ावा दिया है। यहां के लोग और सरकार भी भारतीयों के आगमन का गर्मजोशी से स्वागत करेगी।

ये खबर भी पढ़िये....

Sunita Williams 12 साल बाद आज फिर जाएंगी अंतरिक्ष की यात्रा पर

भारतीय बनाएं मालदीव का टूर


मालदीव के नेता इब्राहिम फैसल ने कहा, पर्यटन मंत्री के तौर पर मैं यह चाहता हूं कि कृपया भारतीय हमारे देश को अपने टूर का हिस्सा बनाएं (India-Maldives tourism) । हमारी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर करती है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसी साल 6 जनवरी को अपने एक्स हैंडल पर भारत के पश्चिमी तट पर प्राचीन लक्षद्वीपों की तस्वीरें और विडियो पोस्ट किए थे। इसे लेकर मालदीव के 3 अधिकारियों ने भारत और पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कीं। इसके बाद भारत की ओर से मालदीव पर तीखी प्रतिक्रिया हुई। कई मशहूर हस्तियों सहित लाखों भारतीयों ने अपना प्लान कैंसल कर दिया।

ये खबर भी पढ़िये......

संबंध बनाने से पहले कर ली थी लिखा-पढ़ी, फिर भी प्रेमिका ने रेप केस दर्ज कराया तो कोर्ट ने कर दिया बरी

सैन्यकर्मियों की वापसी को लेकर भी बातचीत


दूसरी ओर, बीते शुक्रवार को भारत और मालदीव ने द्वीप राष्ट्र से भारतीय सैन्यकर्मीयों की वापसी की प्रक्रिया को लेकर समीक्षा की। मालदीव ने कहा कि भारत 10 मई तक अपने सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी कर लेगा। दोनों पक्षों ने दिल्ली में द्विपक्षीय उच्च स्तरीय कोर समूह की चौथी बैठक की। भारत ने पहले ही अपने उन कुछ सैन्यकर्मियों को वापस बुला लिया है जो हिंद महासागर द्विपसमूह में 3 विमानन प्लेटफार्मों का संचालन कर रहे थे और भारत अब उन्हें संचालित करने के लिए असैन्य कर्मियों को तैनात कर रहा है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जो (Maldives president Mohammad muizzo ने अपने देश के लिए 10 मई की समय सीमा तय की है।

ये खबर पढ़िये

11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग शुरू, नीटू सिकरवार नजरबंद

मध्य प्रदेश में आज 9 लोकसभा सीटों पर वोटिंग, जानिए वहां कैसा रहेगा मौसम का हाल ?







Tags:
  • maldives economy
  • mohammad =muizzo
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा