सीएम ममता बनर्जी का BSF पर बड़ा आरोप, बंगाल को अस्थिर करने की साजिश
Sandeep Kumar | Jan 02, 2025, 15:14 IST
mamata banerjee bsf
ममता बनर्जी ने BSF पर बांग्लादेशी आतंकियों की घुसपैठ को लेकर आरोप लगाए। उन्होंने पश्चिम बंगाल में शांति बनाए रखने की अपील की। टीएमसी पार्षद की हत्या पर शोक व्यक्त किया।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की साजिश के तहत बांग्लादेशी आतंकी राज्य में घुसपैठ कर रहे हैं। ममता ने इसे पश्चिम बंगाल को अस्थिर करने की एक गहरी साजिश बताया है। इसी दौरान, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी केंद्र सरकार के बांग्लादेश संबंधी रवैये पर सवाल उठाए हैं।
ममता बनर्जी ने लोगों से अपील की कि वे बांग्लादेश का हवाला देकर हिंसा फैलाने वालों से बचें और राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखें। उनका कहना था कि राज्य सरकार शांति स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद दुलाल सरकार की हत्या की घटना ने राज्य में राजनीति के बीच उथल-पुथल मचा दी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
I.N.D.I.A से होगी कांग्रेस की छुट्टी!, AAP का साथ देंगे ममता-शरद पवार?
ममता बनर्जी ने आगे कहा,'TMC बीएसएफ की सुरक्षा नहीं कर रही है, लेकिन पुलिस के पास सारी जानकारी। केंद्र के पास सारी जानकारी है। राजीव कुमार ने मुझे कुछ जानकारी दी है और मुझे कुछ स्थानीय जानकारी भी मिली है। मैं इस संबंध में एक पत्र लिखूंगी। मैं यहां और बांग्लादेश में भी शांति चाहती हूं। हमारे बीच कोई दुश्मनी नहीं है। अगर मुझे नजर आएगा कि कोई मेरे राज्य में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है तो मैं विरोध करूंगी।
ममता बनर्जी बनेंगी INDIA गठबंधन की नई नेता! उद्धव गुट और सपा का समर्थन
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की बांग्लादेश पर प्रतिक्रिया अधूरी है और भाजपा के नेताओं से अपील की कि वे पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर केंद्र से जवाब मांगें।
BSF पर ममता बनर्जी के आरोप
ममता बनर्जी ने कहा कि बीएसएफ, जो बांग्लादेश सीमा की रक्षा करता है, राज्य में बांग्लादेशी आतंकियों की घुसपैठ में सहायक बन रहा है। उनका कहना है कि यह एक सुनियोजित साजिश के तहत किया जा रहा है ताकि पश्चिम बंगाल में अस्थिरता फैलाई जा सके।
शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील
I.N.D.I.A से होगी कांग्रेस की छुट्टी!, AAP का साथ देंगे ममता-शरद पवार?
केंद्र के पास सारी जानकारी: ममता बनर्जी
ममता बनर्जी बनेंगी INDIA गठबंधन की नई नेता! उद्धव गुट और सपा का समर्थन
अभिषेक बनर्जी के आरोप
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari