MNREGA : मनरेगा में गजब का फर्जीवाड़ा, महिला मजदूर थी गायब और साड़ी पहन मजदूरी कर रहे थे पुरुष
Reena Sharma Vijayvargiya | Apr 12, 2025, 17:00 IST
The sootr
कर्नाटक के यादगीर जिले के मालदार गांव में कुछ पुरुषों ने महिलाओं के साथ पर काम किया और वो भी साड़ी पहनकर। इस मामले के बाद महिलाओं में खासी नाराजगी देखी जा रही है।
"महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम" (मनरेगा) में एक गजब का फर्जीवाड़ा सामने आया है। दरअसल, कर्नाटक में कुछ पुरुषों ने साड़ी पहनकर महिलाओं के स्थान पर काम किया। इस घटना के बाद महिला मजदूरों में नाराजगी है। उन्होंने कहा हमारे साथ यह बड़ा धोखा है।
कर्नाटक के यादगीर जिले के मालदार गांव में कुछ पुरुषों ने महिलाओं के साथ पर काम किया और वो भी साड़ी पहनकर। इस मामले के बाद महिलाओं में खासी नाराजगी देखी जा रही है। महिलाओं ने कहा, पुरुषों ने महिलाओं के नाम पर मजदूरी की, जबकि जो असली महिला मजदूर हैं उन्होंने काम ही नहीं किया है ये हमारे साथ धोखाधड़ी है।
ये खबर भी पढ़ें : NHM Sarkari Naukri : मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का मौका, आज ही करें आवेदन
ये फर्जीवाड़ा नाला गहरीकरण परियोजना के दौरान सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो जाने के बाद सामने आया है। वायरल तस्वीरों में कुछ पुरुष साड़ी पहनकर मजदूरी करते नजर आए। मल्लार गांव के एक किसान निंगप्पा पुजारी के खेत में पुरुष साड़ी पहनकर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है इस परियोजना की कुल लागत 3 लाख रुपए है।
यदि जिला पंचायत के अधिकारी लावेश ओराडिया ने सामने नहीं आते तो संभवत: इस मामले का खुलासा ही नहीं हो पाता। बताया जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े की पुष्टि लावेश ओराडिया ने ही की है। उन्होंने ही मौके पर काम कर रहे पुरुषों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि महिला बनकर काम करने पहुंचे पुरुष आधिकारिक महिला मजदूरों की संख्या से मेल नहीं खा रही थी जो रिकॉर्ड हमारे पास था उसके अनुसार, 6 पुरुष और 4 महिलाएं काम पर उपस्थित थीं, लेकिन महिलाओं के स्थान पर पुरुष साड़ी पहनकर उपस्थित थे और फर्जी मजदूरी कर रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें : Sarkari Naukri : UPPSC सहित इन सरकारी विभागों में निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन
इस फर्जीवाड़े की योजना पंचायत विभाग के साथ अनुबंध पर काम कर रहे वीरेश नामक टेक्नीशियन की थी, जिन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया गया। पंचायत अधिकारी ने बताया, इस संबंध में फरवरी महीने में ही शिकायत आई थी। उस पर कर्रवाई भी शुरू हो गई थी। उन्होंने ये भी बताया कि इस परियोजना के तहत अब तक किसी को भी मजदूरी नहीं दी गई है।
जांच में पता चला है कि महिलाओं के नाम पर फर्जी मजदुरी का भुगतान करने के लिए नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से मजदूरों की अटेंडेंस में भी हेराफेरी की गई। फर्जी तस्वीरें अपलोड करके सही मजदूरों के स्थान पर गलत लोगों को उपस्थित दिखाया गया। पंचायत विकास अधिकारी चन्नबसवा ने खुद को इस फर्जीवाड़े से अलग करते हुए कहा कि उन्हें इसकी जानकरी नहीं थी। उन्होंने कहा कि उन्हें जैसे ही पता चला उन्होंने अनुबंध अधिकारी को सस्पेंड कर दिया। दूसरी ओर महिला मजदूर इस बात से खासी नाराज है उन्होंने कहा ये हमारा अपमान है।
ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Sarkari Naukri : छत्तीसगढ़ में सरकार नौकरी का अच्छा मौका, ऐसे करें आवेदन
मनरेगा यह एक भारत सरकार की योजना है जिसे 2005 में लागू किया गया था। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को 100 दिनों का रोजगार हर वित्तीय वर्ष में गारंटी देना है। यह एक कानूनी गारंटी वाला रोजगार कार्यक्रम है जो ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी और गरीबी को कम करने के लिए बनाया गया है। इसके अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के आधार पर काम दिया जाता है, जिसके अंतर्गत सड़क निर्माण, तालाब/नहर खुदाई, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, सिंचाई से संबंधित काम जैसे कार्य किए जाते हैं।
1. ग्रामीण परिवार - जिनके पास जॉब कार्ड है और जो काम करने के इच्छुक हैं, उन्हें इस योजना का सीधा लाभ मिलता है।
2. महिलाएं - योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है। कानून के अनुसार, कार्यस्थलों पर कम से कम 33% महिलाएं होना अनिवार्य है।
3. गरीब और भूमिहीन मजदूर - जिनके पास खुद की जमीन नहीं है या जो खेती पर निर्भर नहीं हैं, उन्हें वैकल्पिक आजीविका का साधन मिलता है।
4 स्थानीय अर्थव्यवस्था - मजदूरी मिलने से ग्रामीणों की क्रय शक्ति बढ़ती है, जिससे स्थानीय बाजार और छोटे व्यापार को फायदा होता है।
5. प्राकृतिक संसाधन - जल संरक्षण, वृक्षारोपण जैसे कार्यों से पर्यावरण और खेती में सुधार होता है।
ये खबर भी पढ़ें : Sarkari Naukri : Navratna कंपनी BEL में निकली शानदार भर्ती, अप्लाई करने की आज है लास्ट डेट
ये था मामला
ये खबर भी पढ़ें : NHM Sarkari Naukri : मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का मौका, आज ही करें आवेदन
तस्वीरे हुई वायरल तो मामला आया सामने
इन्होंने की फर्जीवाड़े की पुष्टि
ये खबर भी पढ़ें : Sarkari Naukri : UPPSC सहित इन सरकारी विभागों में निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन
किसी को नहीं दी मजदूरी
ये कहा पंचायत विकास अधिकारी ने
ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Sarkari Naukri : छत्तीसगढ़ में सरकार नौकरी का अच्छा मौका, ऐसे करें आवेदन
ये है मनरेगा
मनरेगा के लाभ किस-किसको मिलते हैं?
2. महिलाएं - योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है। कानून के अनुसार, कार्यस्थलों पर कम से कम 33% महिलाएं होना अनिवार्य है।
3. गरीब और भूमिहीन मजदूर - जिनके पास खुद की जमीन नहीं है या जो खेती पर निर्भर नहीं हैं, उन्हें वैकल्पिक आजीविका का साधन मिलता है।
4 स्थानीय अर्थव्यवस्था - मजदूरी मिलने से ग्रामीणों की क्रय शक्ति बढ़ती है, जिससे स्थानीय बाजार और छोटे व्यापार को फायदा होता है।
5. प्राकृतिक संसाधन - जल संरक्षण, वृक्षारोपण जैसे कार्यों से पर्यावरण और खेती में सुधार होता है।
ये खबर भी पढ़ें : Sarkari Naukri : Navratna कंपनी BEL में निकली शानदार भर्ती, अप्लाई करने की आज है लास्ट डेट
ये हैं मुख्य विशेषताएं
- काम की मांग करने पर 15 दिन में रोजगार देना जरूरी है, नहीं तो भत्ता देना होता है।
- मजदूरी सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
- पारदर्शिता के लिए सोशल ऑडिट और जॉब कार्ड जैसे उपाय किए गए हैं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari