मथुरा की दीवारों पर श्रीकृष्ण को लेकर लिखे गए विवादित बयान, मचा बवाल
Sourabh Bhatnagar | Dec 04, 2024, 10:11 IST
thesootr
मथुरा में कुछ स्थानों पर दीवारों पर भगवान श्रीकृष्ण को लेकर विवादित टिप्पणी लिखवाने का मामला सामने आया है।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
मथुरा जिले के नंदगांव में कुछ स्थानों पर 'नंदगांव का इतिहास' शीर्षक से दीवारों पर भगवान श्रीकृष्ण को ‘जाट’ जाति से संबंधित बताने वाली विवादास्पद टिप्पणी लिखवाने के बाद विरोध का माहौल पैदा हो गया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
पुलिस के मुताबिक, दीवारों पर लिखी गई टिप्पणी के अंत में एक नाम, ‘कुंवर सिंह’, और एक फोन नंबर भी दर्ज था। जब लोग उस नंबर पर फोन करने की कोशिश करते थे, तो या तो नंबर बंद मिलता था, या फिर घंटी बजने के बाद भी फोन नहीं उठाया जाता था।
उप जिलाधिकारी श्वेता सिंह के निर्देश पर नगर पंचायत के लिपिक रामजीत ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। इस पर पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है, जो भगवान श्रीकृष्ण के बारे में गलत जानकारी देकर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का दोषी है।
बरसाना थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि नगर पंचायत की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी का फोन नंबर भी बंद आ रहा है, लेकिन अब दूरसंचार कंपनी से इस नंबर से जुड़े दस्तावेजों की मदद से उसकी पहचान की कोशिश की जाएगी।
एसएचओ ने यह भी बताया कि नगर पंचायत ने सभी जगहों से उक्त विवादास्पद टिप्पणी हटा दी है, और पुलिस अब आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।
भगवान श्रीकृष्ण को 'जाट' जाति से जोड़ने वाली टिप्पणी
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण को यदुवंशी माना जाता है, लेकिन हाल ही में कुछ स्थानों पर दीवारों पर ‘नंदगांव का इतिहास’ शीर्षक से लिखवाया गया था, जिसमें श्रीकृष्ण को ‘जाट’ जाति से जोड़कर उनके बारे में गलत जानकारी दी गई।
टिप्पणी के साथ दिया फोन नंबर
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
दीवारों से विवादित टिप्पणी हटाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari