मायावती का राग- बुंदेलखंड को बनाएंगी अलग राज्य, जानें MP पर इसका असर

Shreya Nakade | May 15, 2024, 11:42 IST
Share
मायावती ने बुंदेलखंड को नया राज्य बनाने की घोषणा की
मायावती ने बुंदेलखंड को नया राज्य बनाने की घोषणा की

देश-दुनिया - लोकसभा चुनाव - 2024 के बीच बसपा प्रमुख मायावती ने चुनाव जीतने पर बुंदेलखंड को एक नया राज्य बनाने की घोषणा की है। यह इलाका मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 13 जिलों से मिलकर बना है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ( Mayawati ) ने लोकसभा चुनाव 2024 ( Lok Sabha Election 2024 ) के प्रचार के दौरान बड़ा ऐलान किया है। मायावती ने प्रदेश के बुंदेलखंड ( Bundelkhand ) इलाके को अलग राज्य बनाने का वादा किया है। झांसी में चुनाव प्रचार के दौरान, मायावती ने चुनाव जीतने पर बुंदेलखंड इलाके को अलग राज्य का दर्जा देने का वादा किया है। मायावती ने कहा- "अलग बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग होती रही है। अगर हमारी सरकार (केंद्र में) बनी तो हम इस संबंध में सकारात्मक कदम उठाएंगे। बुंदेलखंड को अलग राज्य जरूर बनाया जाएगा।"

बुंदेलखंड में आते हैं 13 जिले

बुंदेलखंड इलाका मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुल 13 जिलों में फैला हुआ है। इसमें उत्तर प्रदेश के 7 जिले - बांदा, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर, झांसी, जालौन और चित्रकूट शामिल है। वहीं मध्य प्रदेश के 8 जिले - दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह और पन्ना भी बुंदेलखंड इलाके में ही आते हैं।

ये खबर भी पढ़िये...

BSP : मायावती ने कहा , आकाश आनंद अब उनके वारिस नहीं , बताई ये बड़ी वजह

NDA की सत्ता में वापसी मुश्किल - मायावती

चुनावी प्रचार के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा और NDA गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव होने पर भाजपा और NDA की सत्ता में वापसी मुश्किल बताई। बसपा प्रमुख ने कहा- पिछले कुछ साल से बीजेपी और उसके सहयोगी अधिकांश राज्यों में केंद्र में सत्ता में हैं। जातिवादी, पूंजीवादी, संकीर्ण और प्रतिशोधी नीतियों और उनकी कार्यशैली के कारण और महत्वपूर्ण अंतर के कारण उनके कार्यों और शब्दों से अब ऐसा लगता है कि उनके लिए केंद्र में सत्ता में लौटना आसान नहीं होगा, बशर्ते ये चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हों।"

इसके अलावा बसपा सुप्रीमो ने भारतीय जनता पार्टी पर केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। मायावती ने अपने कार्यकर्ताओं से भी भाजपा और कांग्रेस को सत्ता में आने से रोकने काम करने कहा। उत्तर प्रदेश में 20 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण ( Lok Sabha Election 4th Phase ) में 13 सीटों पर मतदान होंगे। इसमें झांसी की सीट भी शामिल है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • मायावती
  • Mayawati
  • Bundelkhand
  • बुंदेलखंड
  • Lok Sabha Election 4th Phase
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच